एक्सप्लोरर

SPG में महिला कमांडो की कैसी होती है ट्रेनिंग, जॉइनिंग के बाद कितनी मिलती है सैलरी?

क्या आपको पता है महिला एसपीजी कमांडो को किन ट्रेनिंग से होकर गुजरना पड़ता है. आइए आज हम आपको बताते हैं...

जब भी भारत के प्रधानमंत्री की सुरक्षा की बात आती है तो सबसे पहले नाम एसपीजी का आता है. एसपीजी यानि स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप की स्थापना 1985 में प्रधानमंत्री, पूर्व प्रधानमंत्रियों और उनके तत्काल परिवार के सदस्यों की सुरक्षा के मद्देनजर हुई थी. इस ग्रुप में महिलाएं भी शामिल होती हैं, जिन्हें पुरुषों की तरह ही स्पेशल ट्रेनिंग से होकर गुजरना होता है. आइए जानते हैं महिला एसपीजी कमांडो को किन ट्रेनिंग से होकर निकलना होता है और उन्हें कितनी सैलरी मिलती है.

देश की सुरक्षा का सबसे अहम दस्ता स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (SPG), जिसमें सीधे भर्ती होने का सपना हर कोई देखता है, लेकिन यह सपना इतनी आसानी से पूरा नहीं होता. एसपीजी में सीधी भर्ती का प्रावधान नहीं है. इस विशेष सुरक्षा बल में भारतीय पुलिस सेवा (IPS), केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF), सीमा सुरक्षा बल (BSF) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) से चयनित जवानों को ही शामिल किया जाता है. लेकिन यह चयन भी आसान नहीं.

जवानों का सेवा रिकॉर्ड, शारीरिक फिटनेस और अन्य मापदंडों पर गहन परीक्षण होता है. यह प्रक्रिया सुनिश्चित करती है कि देश के महत्वपूर्ण व्यक्तियों की सुरक्षा केवल सबसे योग्य और कर्तव्यनिष्ठ हाथों में हो. एसपीजी के हर सदस्य के पीछे सालों की मेहनत और परीक्षण की कहानी छिपी होती है. एसपीजी जवान हर वर्ष ग्रुप में बदलते हैं. एसपीजी कमांडो के रूप में कार्यकाल पूरा होने के बाद उन्हें वापस उनकी जो यूनिट होती है, उसमें भेज दिया जाता है.

ये भी पढ़ें: यूपी-महाराष्ट्र समेत इन बोर्डों ने जारी की डेटशीट, देखें परीक्षा का पूरा शेड्यूल

ट्रेनिंग में क्या-क्या?

स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (SPG) के कमांडो किसी सुपरहीरो से कम नहीं होते. उनकी ट्रेनिंग इतनी सख्त होती है कि आम इंसान के लिए यह सोचना भी मुश्किल है. दौड़ना, तैरना, मार्शल आर्ट्स में निपुणता, आधुनिक हथियारों का उपयोग, मानसिक रूप से हमेशा तैयार रहना, आतंकवादियों से मुकाबला करना और अंधेरे में लड़ाई जैसी चीजें सिखाई जाती हैं. ये सब SPG कमांडो की रोजमर्रा की ट्रेनिंग का हिस्सा हैं.

ये भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया में पढ़ाई करने का देख रहे हैं सपना? अब वीजा के लिए खर्च करने होंगे इतने डॉलर

सैलरी कितनी?

इतनी कड़ी मेहनत के साथ उनकी सैलरी भी उतनी ही खास होती है. रैंक और अनुभव के आधार पर एक SPG कमांडो की मासिक सैलरी 84 हजार रुपये से लेकर 2,40,000 रुपये  तक हो सकती है. इसमें विशेष भत्ते, जोखिम भत्ता, और अन्य सरकारी लाभ भी शामिल होते हैं.

ये भी पढ़ें: SSC ने जारी की जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर परीक्षा की सिटी स्लिप, जानें कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में 10वीं पास के लिए सरकारी नौकरी, सफाई कर्मचारी और सरकारी पदों पर भर्ती
दिल्ली में 10वीं पास के लिए सरकारी नौकरी, सफाई कर्मचारी और सरकारी पदों पर भर्ती
12वीं पास के लिए सेना में अधिकारी बनने का मौका, TES-57 पदों पर भर्ती
12वीं पास के लिए सेना में अधिकारी बनने का मौका, TES-57 पदों पर भर्ती
NICL में निकली 321 पदों पर भर्ती, 28 अक्टूबर तक करें आवेदन
NICL में निकली 321 पदों पर भर्ती, 28 अक्टूबर तक करें आवेदन
हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड में निकली भर्ती, 1.20 लाख तक मिलेगी सैलरी
हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड में निकली भर्ती, 1.20 लाख तक मिलेगी सैलरी

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget