एक्सप्लोरर

Sainik School TGT PGT Recruitment 2025: सैनिक स्कूल में शिक्षकों की भर्ती, B.Ed धारकों के लिए सुनहरा मौका!

नौकरी का सपना देख रहे हैं और बीएड पास हैं तो ये मौका अपने हाथ से न जानें दें. सैनिक स्कूल में टीजीटी और पीजीटी की भर्ती निकली है. इसके लिए उम्मीदवार तुरंत आवेदन कर लें.

अगर आप टीचिंग की दुनिया में करियर बनाने की सोच रहे हैं और आपके पास B.Ed की डिग्री है, तो आपके लिए अच्छी खबर है. सैनिक स्कूल भुवनेश्वर (ओडिशा) ने टीजीटी और पीजीटी शिक्षकों के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. ये नियुक्तियां गणित, जीव विज्ञान और सामाजिक विज्ञान जैसे विषयों के लिए की जाएंगी. इच्छुक उम्मीदवार 8 अगस्त 2025 तक आवेदन कर सकते हैं.

कौन-कौन से पद हैं खाली?

भर्ती कुल तीन पदों के लिए हो रही है. इनमें से दो पद पीजीटी के लिए हैं - एक जीव विज्ञान और एक सामाजिक विज्ञान विषय के लिए. जबकि एक पद टीजीटी गणित के लिए है. पीजीटी (बायोलॉजी) की भर्ती नियमित आधार पर होगी, जबकि बाकी दोनों पदों पर संविदा के आधार पर नियुक्ति होगी.

योग्यता क्या होनी चाहिए?

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में स्नातक या परास्नातक डिग्री होनी चाहिए और साथ ही B.Ed की डिग्री भी आवश्यक है. यह डिग्री NCTE द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से होनी चाहिए. जॉइंट डिग्री वाले भी आवेदन कर सकते हैं. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर विस्तृत नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें.

उम्र सीमा कितनी है?

टीजीटी (गणित) और पीजीटी (सोशल साइंस) के लिए अधिकतम उम्र 35 वर्ष होनी चाहिए.

पीजीटी (बायोलॉजी) के लिए उम्मीदवार की अधिकतम उम्र 40 वर्ष तय की गई है.

न्यूनतम उम्र सभी पदों के लिए 21 वर्ष रखी गई है.

वेतन कितना मिलेगा?

पीजीटी (बायोलॉजी) को 47,600 प्रति माह

टीजीटी (गणित) और पीजीटी (सोशल साइंस) को 54,000 प्रति माह का मानदेय दिया जाएगा.

चयन प्रक्रिया क्या होगी?

चयन लिखित परीक्षा, कौशल परीक्षा और साक्षात्कार के जरिए किया जाएगा. पहले लिखित परीक्षा होगी, जिसमें न्यूनतम अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को आगे की प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा.

आवेदन शुल्क कितना है?

आवेदन करने के लिए 400 का शुल्क लिया जाएगा, जिसे ऑनलाइन जमा करना होगा. हालांकि, महिला, एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को शुल्क से छूट दी गई है.

आवेदन कैसे करें?

इच्छुक उम्मीदवारों को आवेदन पत्र निर्धारित प्रारूप में भरकर सैनिक स्कूल भुवनेश्वर के पते पर भेजना होगा. आवेदन का फॉर्म और अन्य जानकारी स्कूल की आधिकारिक वेबसाइट sainikschoolbhubaneswar.edu.in से प्राप्त की जा सकती है. आवेदन इस पते पर भेजें- प्राचार्य, सैनिक स्कूल भुवनेश्वर, डाकघर - सैनिक स्कूल, जिला खुर्दा, ओडिशा - 751005.

यह भी पढ़ें- सिर्फ टिकट बुक करने से नहीं मिलेगा रूस का वीजा, बैंक बैलेंस और जवाब दोनों चाहिए पक्के!  

 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सैनिक स्कूल में निकली भर्ती, इन लोगों को मिलेगा मौका
सैनिक स्कूल में निकली भर्ती, इन लोगों को मिलेगा मौका
CPCB में निकली कई पदों पर भर्ती, 24 अगस्त से भर सकते हैं फॉर्म
CPCB में निकली कई पदों पर भर्ती, 24 अगस्त से भर सकते हैं फॉर्म
UPSSSC कनिष्ठ सहायक भर्ती रिजल्ट जारी, 50 अभ्यर्थियों का चयन
UPSSSC कनिष्ठ सहायक भर्ती रिजल्ट जारी, 50 अभ्यर्थियों का चयन
BPSC LDC भर्ती परीक्षा रद्द, टंकण टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन भी निरस्त
BPSC LDC भर्ती परीक्षा रद्द, टंकण टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन भी निरस्त

वीडियोज

Pawan Singh-Kajal Raghwani Controversy: Kiss Allegation Sparks Fresh Debate Over Consent
आजादी के गीत पर सियासत क्यों? विश्लेषकों का विश्लेषण
Govinda’s Mother Called Sunita Ahuja ‘Ghar Ki Lakshmi’, Old Video Viral Amid Divorce Buzz
Govinda’s Old ‘Two Marriages’ Statement Goes Viral Amid Divorce Buzz With Sunita Ahuja
Tanuj Virwani Interview: ‘Quality Over Quantity’ पर बोले, Vijay Raaz संग काम का अनुभव किया शेयर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'UP में चीनी की कमी नहीं, परेशान न हों लोग', बढ़ते दाम के बीच बोले CM योगी
'UP में चीनी की कमी नहीं, परेशान न हों लोग', बढ़ते दाम के बीच बोले CM योगी
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
वंदे मातरम् विवाद: कांग्रेस के फैसले पर भड़की BJP, पारित किया प्रस्ताव
वंदे मातरम् विवाद: कांग्रेस के फैसले पर भड़की BJP, पारित किया प्रस्ताव
अगर Apps अपडेट नहीं किए तो क्या होगा? जानें फोन पर कैसे पड़ता है असर
अगर Apps अपडेट नहीं किए तो क्या होगा? जानें फोन पर कैसे पड़ता है असर
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
क्या है UGC का इक्विटी नियम, जिसके खिलाफ जंतर-मंतर पर फिर शुरू हुआ प्रदर्शन
क्या है UGC का इक्विटी नियम, जिसके खिलाफ जंतर-मंतर पर फिर शुरू हुआ प्रदर्शन
Embed widget