एक्सप्लोरर

RSMSSB Recruitment 2021: फायरमैन और असिस्टेंट फायर ऑफिसर के 629 पदों पर आवेदन की प्रक्रिया आज से शुरू, जानें डिटेल

इन विभिन्न पदों पर 12वीं और ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल कर चुके उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन की अंतिम तारीख 16 सितंबर 2021 निर्धारित की गई है. 

RSMSSB Recruitment 2021: अगर आप नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है. राजस्थान स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड ने फायरमैन और असिस्टेंट फायर ऑफिसर के 629 पदों पर आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है. इंटरमीडिएट या ग्रेजुएशन कर चुके उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया 16 सितंबर 2021 तक चलेगी. सिलेक्शन बोर्ड के मुताबिक उम्मीदवारों का सिलेक्शन परीक्षा के आधार पर किया जाएगा.

यहां देखें वैकेंसी डिटेल
सिलेक्शन बोर्ड के एडवरटाइजमेंट के मुताबिक फायरमैन के 600 और असिस्टेंट फायर ऑफिसर के 29 पदों के लिए यह भर्ती होनी है. कुल पदों की संख्या 629 है. 

भर्ती से संबंधित जरूरी तारीखें 
फायरमैन और असिस्टेंट फायर ऑफिसर के पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 18 अगस्त 2021 से शुरू हो चुकी है. आवेदन की अंतिम तारीख 16 सितंबर 2021 है. आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख भी 16 सितंबर 2021 है. 

जरूरी योग्यता और आयु सीमा
असिस्टेंट फायर ऑफिसर के पदों के लिए कैंडिडेट्स के पास ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. वहीं फायरमैन के पदों पर इंटरमीडिएट पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. हालांकि उनके पास 6 महीने की फायरमैन ट्रेनिंग का सर्टिफिकेट भी होना चाहिए. आवेदकों की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 40 साल होनी चाहिए. योग्यता और उम्र सीमा के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए आप आधिकारिक नोटिफिकेशन देख सकते हैं. 

कितना है आवेदन शुल्क
जनरल और ओबीसी कैटेगरी के आवेदकों के लिए 450 रुपये आवेदन शुल्क है. ओबीसी एनसीएल कैटेगरी के लिए 350 रुपये, एससी-एसटी के लिए 250 रुपये शुल्क है. अगर आप आवेदन फॉर्म भरने के बाद उसमें कुछ करेक्शन करना चाहते हैं तो आपको 300 रुपये शुल्क जमा करना होगा. 

जान लें आवेदन का तरीका
योग्य उम्मीदवारों को सबसे पहले राजस्थान स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट https://rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाना होगा. वेबसाइट पर आपको इस भर्ती का नोटिफिकेशन और आवेदन करने का लिंक मिल जाएगा. सभी उम्मीदवार आवेदन करने से पहले नोटिफिकेशन को अच्छी तरह पढ़ लें. उसमें आपको जरूरी दस्तावेजों के बारे में भी जानकारी मिल जाएगी. 

यह भी पढ़ेंः IDBI Recruitment 2021: आईडीबीआई बैंक में असिस्टेंट मैनेजर के सैकड़ों पदों पर आवेदन की तारीख 22 अगस्त, ऐसे करें अप्लाई

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिना मौका गंवाए करें आवेदन, 148 पदों पर निकली भर्ती; जानें फीस और सिलेक्शन प्रोसेस
बिना मौका गंवाए करें आवेदन, 148 पदों पर निकली भर्ती; जानें फीस और सिलेक्शन प्रोसेस
IIT इंदौर में फैकल्टी भर्ती का मौका, 1.01 लाख रुपये तक होगी शुरुआती सैलरी, जानें आवेदन प्रक्रिया
IIT इंदौर में फैकल्टी भर्ती का मौका, 1.01 लाख रुपये तक होगी शुरुआती सैलरी, जानें आवेदन प्रक्रिया
चतुर्थ श्रेणी में हो गया है सेलेक्शन! जानिए किस पद पर मिलेगी नियुक्ति और क्या होगा आपका काम
चतुर्थ श्रेणी में हो गया है सेलेक्शन! जानिए किस पद पर मिलेगी नियुक्ति और क्या होगा आपका काम
बिहार में 3,687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती, जानें कैसे और कब तक कर सकते हैं अप्लाई?
बिहार में 3,687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती, जानें कैसे और कब तक कर सकते हैं अप्लाई?

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget