एक्सप्लोरर

RBI में नौकरी पाने का शानदार मौका, 4 अक्टूबर के पहले कर दें अप्लाई, मिलेगी बढ़िया सैलरी

RBI Jobs 2023: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया में बंपर पद पर भर्ती चल रही है. इनके लिए ग्रेजुएशन किए कैंडिडेट्स अप्लाई कर सकते हैं. सेलेक्शन कैसे होगा, आइये जानते हैं.

RBI Recruitment 2023 Registration Underway: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने कुछ समय पहले असिस्टेंट के बंपर पद पर वैकेंसी निकाली थी. इनके लिए आवेदन की प्रक्रिया पिछले काफी समय से चल रही है और कुछ ही दिनों में अप्लाई करने की लास्ट डेट भी आ जाएगी. इसलिए अगर आप भी इन पद के लिए आवेदन करने की इच्छा और योग्यता रखते हों तो आखिरी तारीख का इंतजार न करें और जल्द से जल्द फॉर्म भर दें. अंत में कई बार लोड ज्यादा होने से वेबसाइट काम नहीं करती या धीमी कम करती है. जान लेते हैं इन भर्तियों से जुड़े जरूरी डिटेल.

इस वेबसाइट से भरना है फॉर्म

आरबीआई के असिस्टेंट पद पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा. ऐसा करने के लिए वेबसाइट का पता ये है - opportunities.rbi.org.in. जबकि इन भर्तियों का नोटिस देखने या कोई भी और डिटेल जानने के लिए आपको इस वेबसाइट पर लॉगिन करना होगा - rbi.org.in.

भरे जाएंगे इतने पद

आरबीआई की इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से असिस्टेंट के कुल 450 पद भरे जाएंगे. इन वैकेंसी के लिए अप्लाई करने की लास्ट डेट 4 अक्टूबर 2023 है. एप्लीकेशन लिंक 13 सितंबर को खुल गया था.

आवेदन के लिए एलिजबिलिटी क्या है

पद के अनुसार पाक्षता अलग-अलग है जिसकी विस्तार में जानकारी नोटिस से पायी जा सकती है. मोटे तौर पर किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ ग्रेजुएशन किए कैंडिडेट्स अप्लाई कर सकते हैं. रिजर्व कैटेगरी को इसमें छूट मिलेगी. इन पद के लिए एज लिमिट 20 से 28 साल तय की हई है.

सेलेक्शन के लिए पास करनी होंगी परीक्षाएं

इन पद पर कैंडिडेट्स का सेलेक्शन कई चरण की परीक्षा पास करने के बाद होगा. मुख्य तौर पर प्री और मेन्स एग्जाम देने होंगे और लैंग्वेज प्रोफीशियेंसी टेस्ट लिया जाएगा. एक चरण पार करने वाला ही दूसरी स्टेज पर जाएगा.

सेलेक्ट होने पर कैंडिडेट्स को महीने के 47,849 रुपये सैलरी दी जाएगी. इसके साथ ही और भी बहुत से एलाउंस मिलेंगे. 

यह भी पढ़ें: कनाडा में सबसे ज्यादा ये नौकरी करते हैं भारतीय 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शन में बवाल, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार
फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शन में बवाल, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार
अनंत सिंह के निष्कासन पर घमासान, JDU में गुटबाजी के आरोप; चिराग पासवान क्या बोले?
अनंत सिंह के निष्कासन पर घमासान, JDU में गुटबाजी के आरोप; चिराग पासवान क्या बोले?
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: शूटर्स ने सूरत के रास्ते दिल्ली भागने का प्लान बनाया था, पर छूट गई थी बस
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: शूटर्स ने सूरत के रास्ते दिल्ली भागने का प्लान बनाया था, पर छूट गई थी बस
एशियन पैरा गेम्स में पाकिस्तान की घनघोर बेइज्जती, नहीं आया एक भी गोल्ड मेडल; भारत ने जीते 114
एशियन पैरा गेम्स में पाकिस्तान की घनघोर बेइज्जती, नहीं आया एक भी गोल्ड मेडल

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शन में बवाल, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार
फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शन में बवाल, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार
अनंत सिंह के निष्कासन पर घमासान, JDU में गुटबाजी के आरोप; चिराग पासवान क्या बोले?
अनंत सिंह के निष्कासन पर घमासान, JDU में गुटबाजी के आरोप; चिराग पासवान क्या बोले?
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: शूटर्स ने सूरत के रास्ते दिल्ली भागने का प्लान बनाया था, पर छूट गई थी बस
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: शूटर्स ने सूरत के रास्ते दिल्ली भागने का प्लान बनाया था, पर छूट गई थी बस
एशियन पैरा गेम्स में पाकिस्तान की घनघोर बेइज्जती, नहीं आया एक भी गोल्ड मेडल; भारत ने जीते 114
एशियन पैरा गेम्स में पाकिस्तान की घनघोर बेइज्जती, नहीं आया एक भी गोल्ड मेडल
सऊदी पर हमलों का असर, एयर इंडिया ने 7 नवंबर तक कैंसिल की रियाद की फ्लाइट
सऊदी पर हमलों का असर, एयर इंडिया ने 7 नवंबर तक कैंसिल की रियाद की फ्लाइट
'तेल ठिकानों को बनाया निशाना', हूतियों का मक्का-मदीना पर अटैक से इनकार
'तेल ठिकानों को बनाया निशाना', हूतियों का मक्का-मदीना पर अटैक से इनकार
UP PET परीक्षा आज से, सेंटर जाने से पहले जान लें जरूरी नियम और सावधानियां 
UP PET परीक्षा आज से, सेंटर जाने से पहले जान लें जरूरी नियम और सावधानियां 
हैदराबाद के छात्र का कमाल! मम्मी के बर्थडे पर बना डाला रोबोट
हैदराबाद के छात्र का कमाल! मम्मी के बर्थडे पर बना डाला रोबोट
Embed widget