एक्सप्लोरर

Railway Recruitment 2024: असिस्टेंट इंजीनियर समेत इन पदों पर निकली वैकेंसी, 56 हजार मिलेगी सैलरी, ऐसे होगा चयन

Konkan Railway Recruitment 2024: रेलवे में नौकरी करना चाहते हैं तो आप कोंकण रेलवे कॉर्पोरेशन लिमिटेड के भर्ती अभियान में शामिल हो सकते हैं. KRCL कई पदों पर भर्ती करेगा.

Konkan Railway Jobs 2024: कोंकण रेलवे कॉर्पोरेशन लिमिटेड (KRCL) ने कई पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती अभियान के जरिए रेलवे में सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट, असिस्टेंट इंजीनियर सहित कई पद भरे जाएंगे. योग्य और इच्छुक उम्मीदवार को तय तारीखों पर आयोजित वॉक-इन इंटरव्यू में शामिल होना होगा. रिक्ति विवरण, पात्रता जैसी जानकारी उम्मीदवार नीचे चेक कर सकते हैं.

Konkan Railway Jobs 2024: ये है रिक्ति विवरण

इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 11 पद भरे जाएंगे. इनमें सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट, प्रोजेक्ट इंजीनियर, सीएडी/ड्राफ्ट्समैन और असिस्टेंट इंजीनियर के पद शामिल हैं.

Konkan Railway Jobs 2024: शैक्षणिक योग्यता

अधिसूचना के अनुसार इन पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान/विश्वविद्यालय से सिविल इंजीनियरिंग या फिर उसके समकक्ष आईटीआई/डिप्लोमा या ग्रेजुएशन होना चाहिए.

Konkan Railway Jobs 2024: उम्र सीमा

सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट पोस्ट के लिए अधिकतम उम्र सीमा 35 साल रखी गई है. वहीं, प्रोजेक्ट इंजीनियर के लिए अधिकतम उम्र 40 वर्ष है. जबकि सीएडी/ड्राफ्ट्समैन और असिस्टेंट इंजीनियर के लिए उम्र सीमा 45 साल तय की गई है.

Konkan Railway Jobs 2024: कितनी मिलेगी सैलरी  

इन पद पर चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 35 हजार 400 रुपये से लेकर 56 हजार 100 रुपये तक का वेतन दिया जाएगा.

Konkan Railway Jobs 2024: ऐसे होगा चयन

इन पद पर उम्मीदवारों का चयन वॉक-इन इंटरव्यू पर आधारित होगा. उम्मीदवारों की संख्या के आधार पर ग्रुप डिस्कशन (GD) या कोई अन्य एलिमिनेशन राउंड भी शामिल किया जा सकता है.

Konkan Railway Jobs 2024: कब होगा इंटरव्यू

  • सीएडी/ड्राफ्ट्समैन: 15 जून 2024
  • प्रोजेक्ट इंजीनियर (टेंडर और प्रपोजल): 20 जून 2024
  • असिस्टेंट इंजीनियर: 24 जून 2024
  • सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट: 25 जून 2024
  • प्रोजेक्ट इंजीनियर: 27 जून 2024

Konkan Railway Jobs 2024: कहां होगा इंटरव्यू?

एग्जीक्यूटिव क्लब, कोंकण- रेल विहार, कोंकण रेलवे कॉर्पोरेशन लिमिटेड, सीवुड्स रेलवे स्टेशन के पास, सेक्टर-40, सीवुड्स (पश्चिम), नवी मुंबई. इंटरव्यू के दिन रजिस्ट्रेशन का समय सुबह 09 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक रहेगा.

Konkan Railway Jobs 2024: जरूरी बातें

योग्यता रखने वाले उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप में तैयार एक आवेदन पत्र की एक प्रति के साथ मूल प्रमाण पत्रों और सभी आवश्यक प्रमाण पत्रों (आयु प्रमाण, योग्यता, अनुभव, जाति प्रमाण पत्र आदि) के एक सेट के साथ सीधे वॉक-इन इंटरव्यू के लिए उपस्थित हो सकते हैं. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी को KRCL को कोरियर/डाक से न भेजें. ज्यादा डिटेल्स के लिए उम्मीदवार आधिकारिक साइट konkanrailway.com पर जा सकते हैं.

यहां क्लिक कर चेक करें नोटिफिकेशन

यह भी पढ़ें- CBSE Board: थ्योरी और प्रैक्टिकल मार्क्स में अंतर मिलने पर सीबीएसई ने स्कूलों के लिए जारी की एडवाइजरी, जानें बोर्ड ने क्या कहा

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPESSC PRT recruitment 2026: UP सहायक अध्यापक भर्ती के लिए आवेदन की डेट बढ़ी, 4 नवंबर तक करें अप्लाई
UP सहायक अध्यापक भर्ती के लिए आवेदन की डेट बढ़ी, 4 नवंबर तक करें अप्लाई
13 लाख रुपये तक CTC पाने का मौका, BEL में 350 वैकेंसी के लिए आवेदन शुरू
13 लाख रुपये तक CTC पाने का मौका, BEL में 350 वैकेंसी के लिए आवेदन शुरू
NTPC ने डिप्टी मैनेजर के पदों पर मांगे आवेदन, जानें जरूरी योग्यता और प्रोसेस
NTPC ने डिप्टी मैनेजर के पदों पर मांगे आवेदन, जानें जरूरी योग्यता और प्रोसेस
JKSSB JE Recruitment 2026: जम्मू-कश्मीर में JE के 458 पद पर भर्ती का नोटिस जारी, जानें कब से भरेंगे फॉर्म?
जम्मू-कश्मीर में JE के 458 पद पर भर्ती का नोटिस जारी, जानें कब से भरेंगे फॉर्म?

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: सुनेत्रा पवार की पहली प्रतिक्रिया, पार्टी का जिक्र कर कही बड़ी बात
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: सुनेत्रा पवार की पहली प्रतिक्रिया, पार्टी का जिक्र कर कही बड़ी बात
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget