एक्सप्लोरर

PSPCL Recruitment 2023: अपरेंटिस के पद पर चल रही है भर्ती, ये योग्यता रखते हों तो फटाफट कर दें अप्लाई

PSPCL Bharti 2023: पीएसपीसीएल में अपरेंटिस के 400 से अधिक पद पर भर्ती निकली है. आवेदन जारी हैं, इच्छुक हों तो इस तारीख के पहले बताए गए प्रारूप में फॉर्म भर दें.

PSPCL Recruitment 2023 Registration Underway: पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड ने कुछ समय पहले अपरेंटिस के पद पर बंपर भर्ती निकाली थी. इन पद के लिए आवेदन की प्रक्रिया काफी समय से चल रही है और जल्द ही इन पर अप्लाई करने की लास्ट डेट भी आ जाएगी. इसलिए वे कैंडिडेट्स जो इन वैकेंसी के लिए आवेदन करने की जरूरी योग्यता रखते हों, वे बताए गए प्रारूप में अंतिम तारीख के पहले अप्लाई कर दें. इन भर्तियों के लिए फॉर्म भरने की लास्ट डेट 20 मार्च 2023 है.

भर जाएंगे इतने पद

इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से ग्रेजुएट/टेक्नीशियन अपरेंटिस के कुल 439 पद भरे जाएंगे. ये भी जान लें कि इन वैकेंसी के लिए केवल ऑनलाइन अप्लाई किया जा सकता है. किसी और माध्यम से किए गए आवेदन स्वीकार नहीं होंगे. इसके लिए कैंडिडेट्स को एमएचआरडीएनएटीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा, जिसका पता है – mhrdnats.gov.in.

पात्रता क्या है

पीएसपीसीएल के इन पद पर आवेदन करने के लिए जरूरी है कि कैंडिडेट ने किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से इंजीनियरिंग या टेक्नोलॉजी में डिग्री ली हो. इसके साथ ही बीए, बीकॉम, बीएससी जैसी स्ट्रीम के कैंडिडेट भी आवेदन के लिए पात्र हैं.

अगर आयु सीमा की बात करें तो इनके लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 साल है. इससे कम उम्र के उम्मीदवार अप्लाई नहीं कर सकते हैं. आयु की गणना 1 अप्रैल 2023 से की जाएगी.

केवल ये कैंडिडेट्स कर सकते हैं आवेदन

इन भर्तियों के लिए पंजाब की डोमिसाइल रखने वाले यानी केवल पंजाब के कैंडिडेट्स ही अप्लाई कर सकते हैं. बाहर के राज्यों के कैंडिडेट्स को आवेदन करने की छूट नहीं है. अगर सेलेक्शन प्रॉसेस की बात करें तो इन पद पर कैंडिडेट्स का सेलेक्शन डिग्री/डिप्लोमा के अंकों की मेरिट के आधार पर होगा. अन्य किसी भी बारे में डिटेल में जानकारी पाने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर दिया नोटिस चेक कर सकते हैं.

नोटिस देखने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: यहां बैंक में कई पद पर निकली भर्ती, ये करें अप्लाई 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
'ये लोग चाहते नहीं कि आजम खान जिंदा रहें' ED रेड के बीच योगी के मंत्री का बयान
'ये लोग चाहते नहीं कि आजम खान जिंदा रहें' ED रेड के बीच योगी के मंत्री का बयान
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
'ये लोग चाहते नहीं कि आजम खान जिंदा रहें' ED रेड के बीच योगी के मंत्री का बयान
'ये लोग चाहते नहीं कि आजम खान जिंदा रहें' ED रेड के बीच योगी के मंत्री का बयान
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
तरुण तेजपाल के खिलाफ SC पहुंची गोवा सरकार, 'रेप केस में सजा बढ़ा दें'
तरुण तेजपाल के खिलाफ SC पहुंची गोवा सरकार, 'रेप केस में सजा बढ़ा दें'
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
Embed widget