एक्सप्लोरर

यूपी में सिपाही से लेकर इंस्पेक्टर को कितनी मिलती है सैलरी, जान लीजिए जवाब

यूपी पुलिस में नौकरी का सपना देख रहे हैं? जानें सिपाही, सब-इंस्पेक्टर और इंस्पेक्टर की सैलरी, भत्ते और भर्ती प्रक्रिया की पूरी जानकारी.

उत्तर प्रदेश पुलिस में नौकरी करना कई युवाओं का सपना होता है. अगर आप भी यूपी पुलिस में नौकरी करने की सोच रहे हैं, तो आपके मन में सैलरी को लेकर सवाल जरूर होंगे. यहां हम आपको बताएंगे कि यूपी पुलिस में सिपाही से लेकर इंस्पेक्टर तक कितनी सैलरी मिलती है.

यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल (सिपाही) की सैलरी 

यूपी पुलिस में सिपाही की नौकरी सबसे पहले सीढ़ी है. 7वें वेतन आयोग के अनुसार, सिपाही का बेसिक वेतन 21,700 रुपये है, जिसमें 2,000 रुपये का ग्रेड पे शामिल है. सिपाही को कई तरह के भत्ते मिलते हैं जैसे महंगाई भत्ता, मकान किराया भत्ता, यात्रा भत्ता, मेडिकल अलाउंस, सिटी कंपेंसेटरी अलाउंस, पहाड़ी क्षेत्रों में तैनाती पर हाई एल्टीट्यूड अलाउंस और डिटैचमेंट अलाउंस. इन सभी भत्तों को मिलाकर, एक सिपाही की कुल मासिक सैलरी लगभग 30,000 से 40,000 रुपये तक हो जाती है. यह सैलरी तैनाती के स्थान और अनुभव के साथ बदल सकती है.

यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर (SI) की सैलरी 

सब इंस्पेक्टर यूपी पुलिस में एक महत्वपूर्ण पद है. इस पद पर नियुक्त होने वाले अधिकारियों को 7वें वेतन आयोग के अनुसार सैलरी मिलती है. सब इंस्पेक्टर का बेसिक वेतन 9,300 रुपये से 34,800 रुपये के बीच होता है, जिसमें 4,200 रुपये का ग्रेड पे अतिरिक्त है. सब इंस्पेक्टर को भी कई अतिरिक्त भत्ते मिलते हैं जैसे हाउस रेंट अलाउंस, महंगाई भत्ता, यात्रा भत्ता और अन्य विशेष भत्ते. इन सभी भत्तों को मिलाकर, एक सब इंस्पेक्टर की कुल मासिक सैलरी 24,000 रुपये से 80,400 रुपये तक हो सकती है. यह सैलरी अनुभव, तैनाती स्थान और अन्य कारकों पर निर्भर करती है.

यूपी पुलिस इंस्पेक्टर की सैलरी 

इंस्पेक्टर यूपी पुलिस में एक वरिष्ठ पद है. 7वें वेतन आयोग के अनुसार, इंस्पेक्टर का वेतन पे लेवल 7 में आता है, जिसमें बेसिक सैलरी 44,900 रुपये से 1,42,400 रुपये तक हो सकती है.

इंस्पेक्टर को मिलने वाले भत्तों में सरकारी आवास या आवास भत्ता, ड्यूटी के लिए सरकारी वाहन, स्वयं और परिवार के लिए चिकित्सा सुविधाएं, सेवानिवृत्ति के बाद पेंशन की सुविधा, महंगाई भत्ता, परिवहन भत्ता और शहरी क्षतिपूर्ति भत्ता शामिल हैं. इन सभी भत्तों को मिलाकर, एक इंस्पेक्टर की कुल मासिक सैलरी 80,000 रुपये से 1,50,000 रुपये तक हो सकती है. यह सैलरी अनुभव, तैनाती स्थान और अन्य कारकों पर निर्भर करती है.

यूपी पुलिस में भर्ती प्रक्रिया

यूपी पुलिस में भर्ती के लिए, आपको सबसे पहले संबंधित भर्ती परीक्षा पास करनी होगी. इसके बाद, शारीरिक मापदंड और शारीरिक दक्षता परीक्षण होते हैं. इसके बाद, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण होते हैं. यूपी पुलिस में भर्ती के लिए, आपको न्यूनतम शैक्षिक योग्यता और शारीरिक मापदंड पूरे करने होंगे. भर्ती प्रक्रिया और योग्यता मानदंड विभिन्न पदों के लिए अलग-अलग हो सकते हैं.

यह भी पढ़ें: बरेली की लेडी सिंघम को मिला वुमेन ऑइकन अवार्ड, बिना कोचिंग के पाई थी 136वीं रैंक, जानिए उनकी कहानी

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
रेलवे में बिना परीक्षा मिलेगी नौकरी की ट्रेनिंग, 2008 पदों पर हो रही भर्ती
रेलवे में बिना परीक्षा मिलेगी नौकरी की ट्रेनिंग, 2008 पदों पर हो रही भर्ती
पुलिस कांस्टेबल के 1137 पदों पर बंपर भर्ती, 6वीं-8वीं पास कर सकते हैं आवेदन 
पुलिस कांस्टेबल के 1137 पदों पर बंपर भर्ती, 6वीं-8वीं पास कर सकते हैं आवेदन 
सुप्रीम कोर्ट में सीनियर पर्सनल असिस्टेंट के लिए निकली भर्ती, जानें कौन कर सकता है अप्लाई?
सुप्रीम कोर्ट में सीनियर पर्सनल असिस्टेंट के लिए निकली भर्ती, जानें कौन कर सकता है अप्लाई?

वीडियोज

Bollywood News: मुंबई प्रेसर कॉन्फ्रेंस के साथ IIFA 2027 का ग्रैंड काउंटडाउन हुआ शुरू (23.10.26)
Yeh Fitoor Tera:😱Saumya ने कर दिया दिल का हाल बयां! Proposal सुन खिसक गई Jeet की पैरों तले जमीन #sbs
Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
ऑपरेशन सिंदूर की हार नहीं पचा पा रहे मुनीर, कहा- 'पाकिस्तानी सेना भारत को...'
ऑपरेशन सिंदूर की हार नहीं पचा पा रहे मुनीर, कहा- 'पाकिस्तानी सेना भारत को...'
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
Embed widget