एक्सप्लोरर

IRFC Recruitment 2026: रेलवे में नौकरी का बड़ा मौका, 23 पदों पर निकली भर्ती, जानें आवेदन प्रक्रिया

IRFC Recruitment 2026: सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर IRFC में 23 पदों पर भर्ती शुरू होने वाली है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 4 अप्रैल से आवेदन कर सकते हैं.

Show Quick Read
Key points generated by AI, verified by newsroom
  • IRFC 2026 भर्ती: असिस्टेंट, मैनेजर के 23 पदों पर आवेदन.
  • आवेदन के लिए ग्रेजुएशन, कंप्यूटर ज्ञान आवश्यक; फाइनेंस में डिग्री को प्राथमिकता.
  • 18-30 वर्ष आयु सीमा, आरक्षित वर्ग को छूट का प्रावधान.
  • चयन प्रक्रिया: लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, मेडिकल टेस्ट.

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है.Indian Railway Finance Corporation Limited (IRFC) ने 2026 के लिए नई भर्ती का ऐलान किया है. इस भर्ती के तहत Assistant और Assistant Manager के पदों पर उम्मीदवारों को मौका मिलेगा.खास बात यह है कि आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी, जिससे आप घर बैठे ही फॉर्म भर सकते हैं.

Indian Railway Finance Corporation Limited भारतीय रेलवे की फाइनेंस कंपनी है, जिसकी स्थापना 1986 में हुई थी. यह रेलवे के बड़े प्रोजेक्ट्स के लिए पैसा जुटाने का काम करती है.यह एक Navratna PSU है, यानी सरकारी क्षेत्र की बड़ी और भरोसेमंद कंपनी.

कितने पदों पर होगी भर्ती?

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 23 पद भरे जाएंगे. असिस्टेंट (NE-5) 16 पद और असिस्टेंट मैनेजर (Finance) के 7 पदों पर भर्ती की जायेगी.इन पदों में जनरल और रिजर्व्ड कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए अलग-अलग सीटें तय की गई हैं, जैसा कि सरकारी नियमों में होता है.

योग्यता क्या चाहिए?

इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो आपकी योग्यता असिस्टेंट पद  के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रैजुएशन,कंप्यूटर का बेसिक ज्ञान होना जरूरी है,असिस्टेंट मैनेजर फाइनेंस के लिए कॉमर्स / फाइनेंस / एकाउंटेंसी में डिग्री के साथ संबंधित क्षेत्र में अनुभव होना चाहिए CA या MBA (Finance) वालों को प्राथमिकता मिलेगी.

यह भी पढ़ें-  Bihar Jobs 2026: बिहार में सरकारी नौकरी का शानदार मौका, 92 हजार मिलेगी सैलरी; ये करें अप्लाई

चयन प्रक्रिया

इस भर्ती में चयन प्रक्रिया कई चरणों में पूरी की जाएगी. सबसे पहले उम्मीदवारों को ऑनलाइन लिखित परीक्षा देनी होगी, जिसमें उनकी सामान्य ज्ञान, विषय से जुड़ी जानकारी और योग्यता को परखा जाएगा. इसके बाद कुछ पदों के लिए स्किल टेस्ट भी लिया जा सकता है. जो उम्मीदवार इन चरणों को पास करेंगे, उन्हें डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा, जहां उनके सभी जरूरी दस्तावेज चेक किए जाएंगे. अंत में उम्मीदवारों का मेडिकल टेस्ट होगा, जिसके बाद फाइनल मेरिट के आधार पर चयन किया जाएगा.

कितनी मिलेगी सैलरी?

इस नौकरी में सैलरी भी काफी अच्छी दी जा रही है.Assistant पद के लिए 21,000 रुपये से 74,000 रुपये प्रति माह तक वेतन दिया जायेगा, वहीं Assistant Manager पद के लिए  40,000 रुपये से 1,40,000 रुपये प्रति माह तक सैलरी दी जायेगी.इसके अलावा कई तरह के भत्ते और सरकारी सुविधाएं भी मिलेंगी.

कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले IRFC की आधिकारिक वेबसाइट www.irfc.co.in⁠ पर जाएं.
  • होमपेज पर “Careers” सेक्शन पर क्लिक करें
  • “IRFC Recruitment 2026” वाले लिंक पर जाएं. 
  • अब “Apply Online” पर क्लिक करें.
  • अपना रजिस्ट्रेशन करें.
  • लॉगिन करके आवेदन फॉर्म को ध्यान से भरें.
  • जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें.
  • फॉर्म सबमिट करें और उसका प्रिंट आउट निकाल लें.

यह भी पढ़ें -  ​Assistant Professor Jobs: असिस्टेंट प्रोफेसर बनने का बेहतरीन मौका, इस सेंट्रल यूनिवर्सिटी में निकली वैकेंसी

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

रजनी उपाध्याय बीते करीब छह वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखने वाली रजनी ने आगरा विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. बचपन से ही पढ़ने-लिखने में गहरी रुचि थी और यही रुचि उन्हें मीडिया की दुनिया तक ले आई.

अपने छह साल के पत्रकारिता सफर में रजनी ने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया. उन्होंने न्यूज, एंटरटेनमेंट और एजुकेशन जैसे प्रमुख वर्टिकल्स में अपनी पहचान बनाई. हर विषय में गहराई से उतरना और तथ्यों के साथ-साथ भावनाओं को भी समझना, उनकी पत्रकारिता की खासियत रही है. उनके लिए पत्रकारिता सिर्फ खबरें लिखना नहीं, बल्कि समाज की धड़कन को शब्दों में ढालने की एक कला है.

रजनी का मानना है कि एक अच्छी स्टोरी सिर्फ हेडलाइन नहीं बनाती, बल्कि पाठकों के दिलों को छूती है. वर्तमान में वे एबीपी लाइव में कार्यरत हैं, जहां वे एजुकेशन और एग्रीकल्चर जैसे अहम सेक्टर्स को कवर कर रही हैं.

दोनों ही क्षेत्र समाज की बुनियादी जरूरतों से जुड़े हैं और रजनी इन्हें बेहद संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ संभालती हैं. खाली समय में रजनी को संगीत सुनना और किताबें पढ़ना पसंद है. ये न केवल उन्हें मानसिक सुकून देते हैं, बल्कि उनकी रचनात्मकता को भी ऊर्जा प्रदान करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में सीनियर रेजिडेंट-ट्यूटर के 575 पदों पर भर्ती, 1.15 लाख तक सैलरी 
बिहार में सीनियर रेजिडेंट-ट्यूटर के 575 पदों पर भर्ती, 1.15 लाख तक सैलरी 
आर्म्ड फोर्सज में डॉक्टर बनने का मौका, 120 पदों पर 9 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन 
आर्म्ड फोर्सज में डॉक्टर बनने का मौका, 120 पदों पर 9 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन 
Healthcare Jobs: झारखंड ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन में बंपर भर्ती, CHO के 1038 पदों के लिए आवेदन शुरू
झारखंड ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन में बंपर भर्ती, CHO के 1038 पदों के लिए आवेदन शुरू
DU Jobs: दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार ऐसे करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार ऐसे करें आवेदन

वीडियोज

Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News
Chaar Ki Chaal : बाबा बागेश्वर...अखिलेश को सता रहा डर? | Dhirendra Shastri | Akhilesh Yadav | ABP
Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
AQI Today: पंजाब-हरियाणा में सांस लेना मुश्किल, AQI 900 पार, प्रदूषित शहरों में दिल्ली किस नंबर पर?
AQI Today: पंजाब-हरियाणा में सांस लेना मुश्किल, AQI 900 पार, प्रदूषित शहरों में दिल्ली किस नंबर पर?
कांग्रेस से होगी 11 हजार करोड़ के नुकसान की वसूली? व्यापारी बोले- 'हमें मुआवजा चाहिए'
कांग्रेस से होगी 11 हजार करोड़ के नुकसान की वसूली? व्यापारी बोले- 'हमें मुआवजा चाहिए'
मनप्रीत सिंह बादल की बेटी की रिसेप्शन में पहुंचे PM मोदी, दिल्ली में जुटे कई बड़े नेता
मनप्रीत सिंह बादल की बेटी की रिसेप्शन में पहुंचे PM मोदी, दिल्ली में जुटे कई बड़े नेता
IND vs NZ: मोहम्मद सिराज बाहर, पहले ODI में टीम इंडिया ने लिया बड़ा रिस्क, देखें दोनों की प्लेइंग XI
मोहम्मद सिराज बाहर, पहले ODI में टीम इंडिया ने लिया बड़ा रिस्क, देखें दोनों की प्लेइंग XI
'रामायण' का आएगा पार्ट 3? नमित मल्होत्रा की वायरल वीडियो ने बढ़ाई चर्चा, रणबीर कपूर ने भी लीक कर दिया प्लान
'रामायण' का आएगा पार्ट 3? नमित मल्होत्रा की वायरल वीडियो ने बढ़ाई चर्चा
हिंदू-यहूदी गठबंधन से घबराया पाकिस्तान, मुनीर बोले-'मुसलमानों के लिए...'
हिंदू-यहूदी गठबंधन से घबराया पाकिस्तान, मुनीर बोले-'मुसलमानों के लिए...'
देवास: पुलिस हिरासत से भागा थाना प्रभारी की हत्या का आरोपी, मुठभेड़ में गंभीर घायल
देवास: पुलिस हिरासत से भागा थाना प्रभारी की हत्या का आरोपी, मुठभेड़ में गंभीर घायल
Dark Mehndi Color: हाथों में नहीं चढ़ता मेहंदी का रंग? नोट करें डार्क करने के 5 हैक्स
हाथों में नहीं चढ़ता मेहंदी का रंग? नोट करें डार्क करने के 5 हैक्स
Embed widget