एक्सप्लोरर

Job Alert: IGCAR ने अप्रेंटिस पदों पर मांगे आवेदन, 13 अक्टूबर के पहले इस वेबसाइट से कर दें अप्लाई

Recruitment 2024: इंदिरा गांधी परमाणु अनुसंधान केंद्र ने कई पदों पर भर्ती निकाली है. रजिस्ट्रेशन चल रहे हैं, इच्छुक हों तो बताए गए प्रारूप में लास्ट डेट के पहले फॉर्म भर दें.

IGCAR Apprentice Recruitment 2024: इंदिरा गांधी सेंटर फॉर एटॉमिक रिसर्च ने बहुत से पदों पर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं. ये वैकेंसी अप्रेंटिस की हैं और इसके अंतर्गत फिटर, टर्नर, मशीनिस्ट, इलेक्ट्रीशियन आदि बहुत से पदों पर कैंडिडेट्स का चुनाव किया जाएगा. अगर आप भी इन पदों पर आवेदन करने की जरूरी योग्यता रखते हों तो ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं, रजिस्ट्रेशन 14 सितंबर से हो रहे हैं. इन भर्तियों से जुड़े जरूरी डिटेल यहां से चेक किए जा सकते हैं.

कहां से भरना है फॉर्म

इंदिरा गांधी परमाणु अनुसंधान केंद्र में निकली इन भर्तियों के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन किया जा सकता है. ऐसा करने के लिए कैंडिडेट्स को आईजीसीएआर की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा जिसका पता है-  igcar.gov.in. इस वेबसाइट को लगातार विजिट करते हैं क्योंकि आपको डिटेल भी यही से पता चलेंगे, अप्लाई भी यहीं से करना है और आगे के अपडेट की जानकारी भी आप इसी वेबसाइट से पा सकते हैं.

यह भी पढ़ें: हेल्थ मिनिस्ट्री ने घटाई NEET MDS की कट-ऑफ, अब ज्यादा कैंडिडेट्स को मिलेगा एडमिशन

क्या है लास्ट डेट

आईजीसीएआर के अप्रेंटिस पदों पर आवेदन 14 सितंबर 2024 से शुरू हुए हैं और फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 13 अक्टूबर 2024 है. इस डेट के पहले बताए गए फॉर्म में अप्लाई कर दें. बेहतर होगा लास्ट डेट का इंतजार ना करें कई बार अंतिम तारीख आने पर वेबसाइट पर ट्रैफिक बढ़ जाता है जिससे आवेदन करने में समस्या होती है.

कौन भर सकता है फॉर्म

इन पदों पर आवेदन करने के लिए जरूरी है कि कैंडिडेट ने संबंधित फील्ड में आईटीआई सर्टिफिकेट प्राप्त किया हो. अप्लाई करने के लिए एज लिमिट 18 से 24 साल है. यह भी जान लें कि फॉर्म भरने के लिए आपको किसी प्रकार का शुल्क नहीं देना है. आरक्षित श्रेणी को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी. इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से कुल 198 पदों पर योग्य कैंडिडेट्स की नियुक्ति होगी. इनका डिटेल जानने के लिए ऊपर बताइए वेबसाइट पर जा सकते हैं.

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में ग्रुप डी के 257 पदों पर निकली भर्ती, 24 सितंबर से भरें फॉर्म, सेलेक्ट हुए तो लाखों में मिलेगी सैलरी

चयन कैसे होगा

चयन के लिए किसी प्रकार की लिखित परीक्षा नहीं देनी है केवल मेरिट के बेसिस पर कैंडिडेट्स का सेलेक्शन किया जाएगा. जो डॉक्यूमेंट कैंडिडेट सबमिट करेंगे उनके मार्क्स के आधार पर मेरिट बनाई जाएगी और सेलेक्टेड कैंडिडेट्स को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए जाना होगा. डॉक्यूमेंट वेरीफाई होने के बाद ही उनका सेलेक्शन फाइनल होगा.

सैलरी कितनी मिलेगी

इन पदों पर सेलेक्ट होने के बाद कैंडिडेट को पहले एक साल 8050 रुपए महीने के स्टाइपेंड दिया जाएगा. इसके बाद 2 साल के लिए स्टाइपेंड 7700 प्रति महीने दिया जाएगा. इस बारे में कोई भी अन्य जानकारी पाने के लिए ऊपर दी गई वेबसाइट विजिट कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: 1 लाख से ज्यादा महीने की सैलरी चाहिए तो इस नौकरी के लिए तुरंत करें अप्लाई, यहां चेक कर लें डिटेल

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में ड्रोन नीति की तैयारी, 1000 से ज्यादा नई नौकरियों की राह खुलेगी 
दिल्ली में ड्रोन नीति की तैयारी, 1000 से ज्यादा नई नौकरियों की राह खुलेगी 
ISRO में साइंटिस्ट इंजीनियर के 93 पदों पर भर्ती, GATE स्कोर से होगा चयन
ISRO में साइंटिस्ट इंजीनियर के 93 पदों पर भर्ती, GATE स्कोर से होगा चयन
बैंक ऑफ बड़ौदा में नई भर्ती शुरू, फटाफट करें अप्लाई
बैंक ऑफ बड़ौदा में नई भर्ती शुरू, फटाफट करें अप्लाई
Doctors Salary Hike: हिमाचल में जॉब ट्रेनी स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की सैलरी बढ़ी, अब मिलेंगे 60 हजार रुपये
हिमाचल में जॉब ट्रेनी स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की सैलरी बढ़ी, अब मिलेंगे 60 हजार रुपये

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget