एक्सप्लोरर

ICMR ने 150, JRF पदों पर मांगे आवेदन, पढ़ें पूरी खबर विस्तार से

Indian Council Of Medical Research (ICMR), नई दिल्ली ने Junior Research Fellow के पद पर आवेदन आमंत्रित किये हैं. 27 मई 2020 के पहले करना है अप्लाई

नई दिल्लीः ICMR Recruitment 2020: इंडियन काउंसिल फॉर मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) ने 150 जेआरएफ के पदों पर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं. ये जूनियर रिसर्च फैलो के पद बायोमेडिकल साइंसेस, सोशल साइंसेस आदि विभिन्न विभागों के लिये हैं. इच्छुक उम्मीदवार बताये गये प्रारूप में ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं. याद रहे अंतिम तिथि के पहले आवेदन कर दें. हालांकि अंतिम तिथि आने में अभी बहुत समय है क्योंकि इन पदों के लिये अप्लाई करने की लास्ट डेट है 27 मई 2020. यहां यह बताना भी आवश्यक हो जाता है कि इन पदों पर आवेदन अभी शुरू भी नहीं हुये हैं. आवेदन शुरू होंगे 27 अप्रैल 2020 से. चूंकि दोनों ही तारीखों में अभी काफी समय है, इसलिये उम्मीदवार इत्मीनान से आवेदन कर सकते हैं. आवेदन आरंभ होने से लेकर अंत होने तक में पूरे एक महीने का समय है. महत्वपूर्ण तारीखें – आईसीएमआर भर्ती 2020 के लिये ऑनलाइन आवेदन आरंभ होने की तारीख – 27 अप्रैल 2020 आईसीएमआर भर्ती 2020 के लिये ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख - 27 मई 2020 शैक्षिक योग्यता – आईसीएमआर जेआरएफ रिक्रूटमेंट 2020 के लिये आवेदन करने के लिये जरूरी है कि कैंडिडेट ने किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से कम से कम 55 प्रतिशत अंकों के साथ एमएससी अथवा एमए या इसके समकक्ष किया हो. अब आते हैं इन पदों के लिये आयु सीमा पर. आईसीएमआर जेआरएफ रिक्रूटमेंट 2020 के लिये आयु सीमा निर्धारित की गयी है 28 वर्ष. हालांकि आरक्षित श्रेणी को इसमें सरकारी नियमों के अनुसार छूट दी जायेगी. अगली बारी है इन पदों पर चयन की. इंडियन काउंसिल फॉर मेडिकल रिसर्च के जेआरएफ पदों पर चयनित होने के लिये कैंडिडेट्स को साक्षात्कार देना होगा. इसी के आधार पर सेलेक्शन होगा. कैसे करें आवेदन – इच्छुक उम्मीदवार आईसीएमआर भर्ती 2020 के लिए 27 मई 2020 के पहले ऑनलाइन मोड से आवेदन कर सकते हैं. इसके लिये सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी को आवेदन शुल्क देना है 1500 रुपये. वहीं एससी और एसटी वर्ग को शुल्क के रूप में देने हैं 1200 रुपये और पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों को शुल्क के नाम पर कुछ नहीं देना है. इसके साथ ही किसी भी प्रकार की जानकारी विस्तार से पाने के लिये आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं, जिसका पता है www.icmr.nic.in. 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BHEL में निकली 660 पदों पर भर्ती, 18 नवंबर 2026 तक ऐसे करें आवेदन
BHEL में निकली 660 पदों पर भर्ती, 18 नवंबर 2026 तक ऐसे करें आवेदन
RBI में 22 पदों पर निकली अनुबंध भर्ती, एक घंटे के मिलेंगे 600 रुपये
RBI में 22 पदों पर निकली अनुबंध भर्ती, एक घंटे के मिलेंगे 600 रुपये
10वीं पास और सुप्रीम कोर्ट में करनी है नौकरी? आ गया है मौका
10वीं पास और सुप्रीम कोर्ट में करनी है नौकरी? आ गया है मौका
CWC में 300 से ज्यादा पदों पर बंपर भर्ती, ऐसे करें आवेदन
CWC में 300 से ज्यादा पदों पर बंपर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
IPL 2027 ऑक्शन से पहले ऐसी दिख सकती है MI की रिटेंशन लिस्ट, हार्दिक समेत 12 खिलाड़ी होंगे बाहर!
IPL 2027 ऑक्शन से पहले ऐसी दिख सकती है MI की रिटेंशन लिस्ट
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव-रांका की गिरफ्तारी पर बोले संजय राउत, 'देश में तिरंगा नहीं फहरा सकते तो...'
सौरव-रांका की गिरफ्तारी पर बोले संजय राउत, 'देश में तिरंगा नहीं फहरा सकते तो...'
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
Embed widget