एक्सप्लोरर

IBPS Clerk 2026 के 11000+ पदों पर आवेदन की तारीख बढ़ी, इस दिन तक मौका

IBPS ने क्लर्क यानी कस्टमर सर्विस एसोसिएट (CSA) भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है.आईबीपीएस क्लर्क भर्ती 2026 में आवेदन करने का एक और मौका सामने आया है.

Show Quick Read
Key points generated by AI, verified by newsroom
  • आईबीपीएस क्लर्क आवेदन की लास्ट डेट 28 अगस्त 2026 तक बढ़ी.
  • कुल 11,403 क्लर्क पदों पर उम्मीदवार अब आवेदन कर सकते हैं.
  • प्रीलिम्स अक्टूबर, मेन्स दिसंबर 2026 में, भर्ती में इंटरव्यू नहीं.

बैंकिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए आवेदन का एक और मौका सामने आया है. अगर आप आईबीपीएस क्लर्क भर्ती 2026 (IBPS Clerk 2026) में आवेदन करने से चूक गए थे, तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है. इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनेल सिलेक्शन (IBPS) ने क्लर्क यानी कस्टमर सर्विस एसोसिएट (CSA) भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है. पहले आवेदन करने की लास्ट तारीख 21 अगस्त 2026 थी, जिसे अब बढ़ाकर 28 अगस्त 2026 कर दिया गया है. उम्मीदवार 28 अगस्त की रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. 

कितने पदों पर होगी भर्ती?

इस भर्ती अभियान के जरिए देश के अलग-अलग सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में 11403 क्लर्क यानी Customer Service Associate पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. यह भर्ती CRP CSA XVI के तहत की जा रही है. इसमें बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक, यूको बैंक समेत अन्य सरकारी बैंक शामिल हैं. उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे आखिरी तारीख का इंतजार न करें और समय रहते आवेदन पूरा कर लें, जिससे लास्ट समय में वेबसाइट पर ट्रैफिक या तकनीकी परेशानी होने पर दिक्कत न हो.

कौन कर सकता है आवेदन?

IBPS Clerk 2026 के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन होना जरूरी है. फाइनल ईयर के विद्यार्थी भी तय शर्तों के अनुसार आवेदन कर सकते हैं. इसके अलावा उम्मीदवार को कंप्यूटर की सामान्य जानकारी होनी चाहिए और जिस राज्य के लिए आवेदन किया जा रहा है, वहां की स्थानीय भाषा की जानकारी भी जरूरी है.  उम्मीदवार की उम्र 20 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए. आयु की गणना 1 अगस्त 2026 के आधार पर की जाएगी. आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार उम्र में छूट मिलेगी. ओबीसी उम्मीदवारों को 3 साल, एससी/एसटी को 5 साल और PwBD उम्मीदवारों को 10 साल की छूट दी जाएगी. 

कितनी है आवेदन फीस?

आवेदन के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 850 शुल्क देना होगा. वहीं एससी, एसटी, दिव्यांग और पूर्व सैनिक उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 175 है. फीस का भुगतान ऑनलाइन करना होगा. आवेदन शुल्क जमा किए बिना फॉर्म पूरा नहीं माना जाएगा. 

कब होगी IBPS Clerk परीक्षा?

IBPS Clerk 2026 का प्रीलिम्स एग्जाम 10 और 11 अक्टूबर 2026 को होने की जानकारी दी गई है. प्रीलिम्स में सफल उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए चुना जाएगा. मेन्स परीक्षा 27 दिसंबर 2026 को आयोजित की जाएगी. फाइनल मेरिट लिस्ट मेन्स परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार होगी. इसके बाद लोकल लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट भी प्रक्रिया का हिस्सा होगा. इस भर्ती में इंटरव्यू नहीं होगा. 

यह भी पढ़ें - NTA की बड़ी कार्रवाई- जयपुर केंद्र पर अव्यवस्था के बाद एजेंसी Eduquity को किया सस्पेंड

कितनी मिलेगी सैलरी?

क्लर्क पद पर चयन और नियुक्ति के बाद उम्मीदवारों को 24,050 से 64,480 तक वेतनमान मिलेगा. इसके अलावा नियमों के अनुसार अलग-अलग वेतन भत्ते और दूसरी सुविधाएं भी मिलेंगी. 

ऐसे भरें आवेदन फॉर्म

1. ऑनलाइन आवेदन के लिए सबसे पहले ibps.in पर जाएं और CRP Clerks/Customer Service Associate Recruitment लिंक खोलें.

2. इसके बाद New Registration पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करें. लॉगिन डिटेल मिलने के बाद आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरें.

3. उम्मीदवार को फोटो, सिग्नेचर, बाएं हाथ के अंगूठे का निशान और हस्तलिखित घोषणा पत्र भी अपलोड करना होगा. आखिर में अपनी कैटेगरी के अनुसार फीस जमा करके फॉर्म सबमिट कर दें. 

4. इस तरह जिन उम्मीदवारों ने पहले 21 अगस्त तक आवेदन नहीं किया था, उनके पास अब 28 अगस्त 2026 तक IBPS Clerk 2026 भर्ती में शामिल होने का मौका है. 

यह भी पढ़ें - अब BSc वाले बनेंगे MTech इंजीनियर, AICTE ने दी नई मंजूरी

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

IBPS Clerk 2026 के 11000+ पदों पर आवेदन की तारीख बढ़ी, इस दिन तक मौका
IBPS Clerk 2026 के 11000+ पदों पर आवेदन की तारीख बढ़ी, इस दिन तक मौका
सैनिक स्कूल में निकली भर्ती, इन लोगों को मिलेगा मौका
सैनिक स्कूल में निकली भर्ती, इन लोगों को मिलेगा मौका
CPCB में निकली कई पदों पर भर्ती, 24 अगस्त से भर सकते हैं फॉर्म
CPCB में निकली कई पदों पर भर्ती, 24 अगस्त से भर सकते हैं फॉर्म
UPSSSC कनिष्ठ सहायक भर्ती रिजल्ट जारी, 50 अभ्यर्थियों का चयन
UPSSSC कनिष्ठ सहायक भर्ती रिजल्ट जारी, 50 अभ्यर्थियों का चयन
Advertisement

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'बहन आपसे ज्यादा समझदार...', राहुल गांधी पर BJP सांसद ने कसा तंज
'बहन आपसे ज्यादा समझदार...', राहुल गांधी पर BJP सांसद ने कसा तंज
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
दूसरे टेस्ट से क्यों बाहर हुए कुलदीप यादव? BCCI ने बताई असली वजह
दूसरे टेस्ट से क्यों बाहर हुए कुलदीप यादव? BCCI ने बताई असली वजह
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
48 शिक्षकों को मिलेगा National Teacher Award, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित 
48 शिक्षकों को मिलेगा National Teacher Award, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित 
सुबह 6 बच्चे उठकर कुत्तों को बिस्कुट खिलाता है ये मासूम, वीडियो देख भर आएंगी आंखें
सुबह 6 बच्चे उठकर कुत्तों को बिस्कुट खिलाता है ये मासूम, वीडियो देख भर आएंगी आंखें
Embed widget