एक्सप्लोरर

​​Government Jobs 2022: सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, 2800 से ज्यादा पद पर निकली भर्तियां, लाखों में सैलरी

​Jobs 2022: देश में अलग-अलग पद पर सरकारी भर्ती निकली है. जिनके लिए उम्मीदवार यहां बताई गई समय सीमा अनुसार आवेदन कर सकते हैं.

​Sarkari Naukri 2022: सरकारी नौकरी (Government Jobs) करना चाहते हैं! तो इस खबर को ध्यान से पढ़ें. देश भर में अलग-अलग पद पर सरकारी नौकरी निकली है. जिससे जुड़ी जानकारी उम्मीदवार यहां देख सकते हैं. वैसे भी सरकारी नौकरी हर किसी का सपना होता है, ऐसे में हो सकता है कि नीचे दिए गए किसी पद पर आपकी किस्मत खुल जाए.

PFCL में निकली वैकेंसी
पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (PFCL) ने सहायक प्रबंधक, उप अधिकारी और सहायक अधिकारी के रिक्त 22 पद पर भर्ती निकाली है. भर्ती के लिए उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन / बीई / बीटेक / एमबीए/ पीजीडीएम / पीजीपी / डिप्लोमा एवं अन्य निर्धारित पात्रताएं और कार्य करने का अनुभव होना चाहिए. चयनित उम्मीदवारों को 30 हजार रुपये से लेकर एक लाख 80 हजार रुपये तक की सैलरी दी जाएगी. भर्ती के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट pfcindia.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने की आखिरी तारीख 14 अक्टूबर तय की गई है.

CDLU ने निकाली कई पद पर भर्ती
चौधरी देवी लाल यूनिवर्सिटी ने 52 पद पर वैकेंसी निकाली है. इनमें प्रोफेसर के 11, एसोसिएट प्रोफेसर के 21 और असिस्टेंट प्रोफेसर के 20 पद शामिल हैं. आवेदन करने वाले उम्मीदवार को पीएचडी या मास्टर्स होने के साथ जरूरी अनुभव भी होना चाहिए. अभ्यर्थियों को 57,000 रुपये से लेकर 1,44,000 रुपये प्रतिमाह तक का वेतन दिया जाएगा. भर्ती के लिए उम्मीदवार आधिकारिक साइट www.cdlu.ac.in पर जाकर 18 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं. आवेदक को एप्लीकेशन फॉर्म को दस्तवेजों के साथ The Registrar, Chaudhary Devi Lal University, Sirsa” के पते पर भेजना होगा.

Bihar DLRS में निकली कई पद पर वैकेंसी
बिहार भूमि अभिलेख सर्वेक्षण निदेशालय ने 2506 पद पर भर्ती करना का फैसला लिया है. भर्ती के तहत विशेष सर्वेक्षण सहायक बंदोबस्त अधिकारी के 96 पद, विशेष सर्वेक्षण कानूनगो के 240 पद, विशेष सर्वेक्षण अमीन के 1944 पद और विशेष सर्वेक्षण लिपिक 226 पद पर भर्ती की जाएगी. इन पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों ग्रेजुएट/सिविल स्ट्रीम से बीई, बीटेक/डिप्लोमा होल्डर होना जरूरी है. चयनित उम्मीदवारों को 25 हजार से लेकर 59 हजार रुपये प्रतिमाह तक का वेतन दिया जाएगा. भर्ती के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट dlrs.bihar.gov.in पर जाकर 21 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं.

10वीं पास उम्मीदवार करें अप्लाई
बिहार में विज्ञान एवं प्रावैधिकी विभाग ने ऑफिस अटेंडेंट 238 पद पर भर्ती करना का फैसला लिया है. इस पद के लिए उम्मीदवार आधिकारिक साइट https://dst.bihar.gov.in पर जाकर अंतिम तारीख 31 अक्टूबर से पहले आवेदन कर दें.

​​नौकरी वाले इंक्रीमेंट के लिए हो जाएं तैयार! इस सर्वे ने बताया 2023 में बढ़ेगी 10% से ज्यादा सैलरी

​इस यूनिवर्सिटी को चाहिए कई सारे टीचर, 1 लाख 40 हजार रुपए से ज्यादा सैलरी

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आरआरबी जेई CBT 2 आंसर की जारी, 17 जुलाई तक दर्ज करें आपत्ति
आरआरबी जेई CBT 2 आंसर की जारी, 17 जुलाई तक दर्ज करें आपत्ति
रेलवे में 29,200 रुपये तक की सरकारी नौकरी का मौका, 29 जुलाई है आवेदन की आखिरी तारीख
रेलवे में 29,200 रुपये तक की सरकारी नौकरी का मौका, 29 जुलाई है आवेदन की आखिरी तारीख
India First Bullet Train Recruitment 2026: भारत की पहली बुलेट ट्रेन चलाने के लिए निकली भर्ती! फटाफट करें अप्लाई
भारत की पहली बुलेट ट्रेन चलाने के लिए निकली भर्ती! फटाफट करें अप्लाई
कॉन्स्टेबल के बंपर पदों पर भर्ती शुरू, 64 हजार मिलेगी सैलरी; तुरंत करें अप्लाई
कॉन्स्टेबल के बंपर पदों पर भर्ती शुरू, 64 हजार मिलेगी सैलरी; तुरंत करें अप्लाई

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
'BSP हिंसा की राजनीति नहीं करती', विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व CM मायावती का बड़ा सियासी संदेश
'BSP हिंसा की राजनीति नहीं करती', विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व CM मायावती का बड़ा सियासी संदेश
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
1605 दिन की बादशाहत खतरे में, अगर आज हारी टीम इंडिया तो छिन जाएगा नंबर-1 का ताज
1605 दिन की बादशाहत खतरे में, अगर आज हारी टीम इंडिया तो छिन जाएगा नंबर-1 का ताज
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Embed widget