एक्सप्लोरर

​​नौकरी वाले इंक्रीमेंट के लिए हो जाएं तैयार! इस सर्वे ने बताया 2023 में बढ़ेगी 10% से ज्यादा सैलरी

​Increment News: बढ़ती ​महंगाई के बीच नौकरी करने वाले लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है. एक रिपोर्ट के मुताबिक कर्मचारियों को औसतन 10.4% इंक्रीमेंट मिलेगा.

​Increment in India: बढ़ती ​​महंगाई और वैश्विक अर्थव्यवस्था की कमजोर स्थिति के दौर में नौकरी (Job) करने वालों को थोड़ी राहत मिल सकती है. एक रिपोर्ट के अनुसार इस फाइनेंशियल ईयर में देश के कर्मचारियों को औसतन (Average) 10.4% इंक्रीमेंट मिलेगा. इस वर्ष भी कर्मचारियों के वेतन में 10.6 फीसदी तक का औसतन इजाफा हुआ है. ग्लोबल प्रोफेशनल सर्विसेज फर्म AON के अनुसार उच्च वेतन वृद्धि के बावजूद कंपनियों और संस्थाओं की परेशानी बनी हुई है.

AON के वार्षिक वेतन वृद्धि सर्वेक्षण के अनुसार भारत में वेतन में 2022 में 10.6 प्रतिशत की वास्तविक वृद्धि की तुलना में 2023 में 10.4 प्रतिशत की वृद्धि होने की उम्मीद है. इस अध्ययन में भारत में 40 से अधिक उद्योगों की 1,300 कंपनियों के डेटा का विश्लेषण किया गया है. साल 2022 के शुरुआती छह महीनों में नौकरी छोड़ने वाले कर्मचारियों की दर 20.3% रही, जो 2021 के 21% से कम है. रिपोर्ट के अनुसार 2023 में ई-कॉमर्स सेक्टर की कंपनियां कर्मचारियों को सबसे ज्यादा 12.8 फीसदी इन्क्रीमेंट देंगी. इसके बाद 12.7 प्रतिशत पर स्टार्ट-अप, हाई-टेक /  सूचना प्रौद्योगिकी-सक्षम सेवाओं में 11.3 प्रतिशत और वित्तीय संस्थान में 10.7 प्रतिशत इंक्रीमेंट देखने को मिलेगा.  

एक अन्य रिपोर्ट पर एक नजर
वहीं, पिछले दिनों टीमलीज द्वारा वित्त वर्ष 2022 को लेकर किए गए सर्वे में बताया गया था कि पिछले दो वर्षों के विपरीत इस साल वेतन वृद्धि के लिए सभी क्षेत्रों में विचार किया गया है. हालांकि वृद्धि मध्यम होगी. रिपोर्ट में कहा गया था कि इस वर्ष औसत वेतन वृद्धि करीब 8.13 प्रतिशत होने की संभावना है. क्योंकि देश कोरोना से संबंधित व्यवधानों के प्रभाव से उबर चुका है. इन रिपोर्ट्स को देखते हुए नौकरी वाले लोग चैन की सांस ले सकते हैं. इसके अलावा विभिन्न सेक्टरों में औसत मात्रा में नई भर्तियां होने की भी उम्मीद जताई जा रही है.

​इस यूनिवर्सिटी को चाहिए कई सारे टीचर, 1 लाख 40 हजार रुपए से ज्यादा सैलरी

​​HSL Jobs Notification 2022: हिंदुस्तान शिपयार्ड में निकली डिप्टी प्रोजेक्ट ऑफिसर सहित 55 पद पर भर्ती, लाखों में सैलरी

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ISRO Scientist Job: ISRO में कैसे मिलती है जॉब, कितनी होती है सैलरी और शिफ्ट टाइमिंग; यहां इस्तीफा देने का क्या है नियम?
ISRO में कैसे मिलती है जॉब, कितनी होती है सैलरी और शिफ्ट टाइमिंग; यहां इस्तीफा देने का क्या है नियम?
US Army Recruitment Rules: क्या किसी भारतीय को मिल सकती है अमेरिकन स्पेशल फोर्स में नौकरी, जानिए क्या है नियम?
क्या किसी भारतीय को मिल सकती है अमेरिकन स्पेशल फोर्स में नौकरी, जानिए क्या है नियम?
HPCL में बिना लिखित परीक्षा नौकरी का मौका, 358 ग्रेजुएट अप्रेंटिस पदों पर भर्ती; हर महीने मिलेंगे 25,000
HPCL में बिना लिखित परीक्षा नौकरी का मौका, 358 ग्रेजुएट अप्रेंटिस पदों पर भर्ती; हर महीने मिलेंगे 25,000
चीन में रोबोट्स की वजह से बढ़ी बेरोजगारी, जानें किन सेक्टरों में छिन रहीं नौकरियां?
चीन में रोबोट्स की वजह से बढ़ी बेरोजगारी, जानें किन सेक्टरों में छिन रहीं नौकरियां?

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
Rohit Sharma: 100 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट, शतकों के मामले में भी नंबर 1, विश्वकप में शानदार रिकॉर्ड वाले रोहित शर्मा क्या सच में अब नहीं खेलेंगे
100 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट, शतकों के मामले में भी नंबर 1, विश्वकप में शानदार रिकॉर्ड वाले रोहित शर्मा क्या सच में अब नहीं खेलेंगे
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Delhi Weather Today: बारिश के साथ हुई दिन की शुरुआत, दो दिन में गिरेगा तापमान, गर्मी से राहत मिलने के आसार
दिल्ली-NCR में बारिश के साथ हुई दिन की शुरुआत, दो दिन में गिरेगा तापमान, गर्मी से राहत मिलने के आसार
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
Embed widget