एक्सप्लोरर

Government Job: SBI से लेकर NTPC तक, यहां हो रही है 13543 पद पर भर्ती, रजिस्ट्रेशन जारी है, फटाफट कर दें अप्लाई

Sarkari Naukri Alert: सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो एसबीआई से लेकर एनटीपीसी और इंडिया पोस्ट तक यहां निकली बंपर भर्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं. योग्यता और लास्ट संबंधी डिटेल नीचे देखें.

नौकरी की बात आती है तो सरकारी नौकरियों का क्रेज युवाओं के बीच में अलग ही देखने को मिलता है. हर कोई गवर्नमेंट जॉब पाकर अपनी जॉब भी सिक्योर करना चाहता है और अच्छी सैलरी भी पाना चाहता है. अगर आप भी ऐसी ही जॉब की तलाश में हैं तो इन भर्तियों पर नजर डाल सकते हैं. योग्यता और इच्छा के मुताबिक जिस पद के लिए चाहें उसके लिए अप्लाई कर दें. रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया जारी है, लास्ट डेट के पहले बताए गए प्रारूप में फॉर्म भर दें. यहां जानें हर नौकरी का अलग-अलग डिटेल.

इंडिया पोस्ट जीडीएस बंपर भर्ती

इंडिया पोस्ट ने ग्रामीण डाक सेवक के पद पर 12 हजार से ज्यादा वैकेंसी निकाली हैं. इनके लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. अगर आप भी योग्य और इच्छुक हों तो फटाफट फॉर्म भर दें. इन वैकेंसी के लिए केवल ऑनलाइन अप्लाई किया जा सकता है. इसके लिए कैंडिडटे्स को इंडिया पोस्ट की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा, जिसका पता ये है – indiapostgdsonline.gov.in. इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से कुल 12828 पद भरे जाएंगे. अप्लाई करने की लास्ट डेट 11 जून 2023 है.

एसबीआई एससीओ रिक्रूटमेंट 2023

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के 50 पद पर भर्तियां निकली हैं. एसबीआई के एससीओ पद के लिए केवल ऑनलाइन अप्लाई किया जा सकता है. ऐसा करने के लिए बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट का पता ये है – sbi.co.in. ये भी जान लें कि इन पद पर आवेदन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं और अप्लाई करने की लास्ट डेट है 5 जून 2023.

बीडीएल भर्ती

भारत डायनमिक्स लिमिटेड ने प्रोजेक्ट इंजीनियर के पद पर भर्ती निकाली है. प्रोजेक्ट इंजीनियर या प्रोजेक्ट ऑफिसर के ये पद अलग-अलग डिस्प्लिन के लिए हैं. भारत डायनमिक्स लिमिटेड के इन पद पर केवल ऑनलाइन अप्लाई किया जा सकता है. ऐसा करने के लिए आपको बीडीएल की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा, जिसका पता ये है – bdl-india.in. आवेदन शुरू हो चुके हैं. बताए गए प्रारूप में अप्लाई कर दें. फॉर्म भरने की लास्ट डेट 23 जून 2023 है. इस तारीख को शाम 5 बजे तक फॉर्म भरा जा सकता है. इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से कुल 100 पद भरे जाएंगे.

एनटीपीसी रिक्रूटमेंट 2023

नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन ने असिस्टेंट केमिस्ट ट्रेनी के पद पर भर्ती निकाली है. इन पद के लिए आवेदन 18 मई से हो रहे हैं और अप्लाई करने की लास्ट डेट 01 जून 2023 है. इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से कुल 30 पद पर भर्ती होगी. सेलेक्ट होने पर और एक साल का ट्रेनिंग पीरियड पूरा होने पर कैंडिडेट को महीने के 30 हजार रुपये से लेकर 1,20,000 रुपये तक सैलरी मिलेगी. इन पद पर केवल ऑनलाइन अप्लाई किया जा सकता है. इसके लिए कैंडिडेट्स इन दोनों में से किसी भी एक वेबसाइट पर जा सकते हैं – careers.ntpc.co.in या ntpc.co.in.

डीएफसीसीआईएल रिक्रूटमेंट 2023

डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ने बंपर पद पर भर्ती निकाली है. इन पद पर आवेदन केवल ऑनलाइन किया जा सकता है. इसके लिए आपको डीएफसीसीआईएल की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा, जिसका पता ये है – dfccil.com. इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से एग्जीक्यूटिव के कुल 535 पद भरे जाएंगे. आवेदन 20 मई से शुरू हुए हैं और इन पर अप्लाई करने की लास्ट डेट 19 जून 2023 है. 

यह भी पढ़ें: इसरो ने बंपर पद पर निकाली भर्ती, फटाफट करें अप्लाई 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget