एक्सप्लोरर

ग्रेजुएट युवाओं के लिए यहां निकली 500 पदों पर वैकेंसी, इस डेट से कर सकेंगे अप्लाई

द न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड की तरफ से अप्रेंटिस के 500 पद पर भर्ती निकाली गई है. जिसके लिए कैंडिडेट्स बेहद जल्द आवेदन कर पाएंगे.

अगर आप हाल ही में ग्रेजुएट हुए हैं और सरकारी सेक्टर में करियर बनाना चाहते हैं, तो आपके लिए बेहतरीन मौका है. द न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड ने अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट newindia.co.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. भर्ती के लिए आवेदन प्रोसेस 6 जून से लेकर 20 जून तक चलेगी.

भर्ती के जरिए कुल 500 पद भरे जाएंगे. इस भर्ती के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से स्नातक (ग्रेजुएशन) की डिग्री होना जरूरी है. आवेदन करने के लिए उम्र कम से कम 21 साल और ज्यादा से ज्यादा 30 साल होनी चाहिए. हालांकि आरक्षित वर्गों को अधिकतम उम्र सीमा में सरकारी नियमों के तहत छूट दी जाएगी.

इतनी देनी होगी फीस

आवेदन करने के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 944 रुपये फीस देनी होगी, जबकि एससी, एसटी और अन्य आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 708 रुपये तय किया गया है. दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए यह शुल्क 472 रुपये रखा गया है.

ऐसे होगा चयन

चयन प्रक्रिया कुल चार चरणों में पूरी होगी सबसे पहले लिखित परीक्षा ली जाएगी, इसके बाद स्थानीय भाषा की परीक्षा, फिर दस्तावेज सत्यापन और अंत में मेडिकल टेस्ट होगा.

स्टाइपेंड कितना?

सभी चरणों में सफल उम्मीदवारों को अप्रेंटिस के रूप में चयनित किया जाएगा और उन्हें हर महीने 9000 रुपये स्टाइपेंड दिया जाएगा.

यह भी पढ़ें: CBSE का मातृभाषा मंत्र- अब हिंदी और लोकल लेंग्वेज में होगी कक्षा 2 तक की पढ़ाई, यहां जानिए

जरूरी डाक्यूमेंट्स

ऑनलाइन आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को कुछ जरूरी दस्तावेज भी अपलोड करने होंगे, जिनमें आधार कार्ड, ग्रेजुएशन की मार्कशीट या डिप्लोमा, पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर की स्कैन कॉपी, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, निवास प्रमाण पत्र और जाति प्रमाण पत्र (अगर लागू हो) शामिल हैं.

कैसे करें आवेदन

आवेदन की प्रक्रिया काफी सरल है. सबसे पहले उम्मीदवार newindia.co.in वेबसाइट पर जाएं, वहां "Apply Online" लिंक पर क्लिक करें. इसके बाद रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन करके सभी जानकारी भरें. फिर जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और फीस जमा करके फॉर्म सब्मिट करें. आवेदन सफलतापूर्वक करने के बाद उसका प्रिंट आउट जरूर निकालकर सुरक्षित रख लें.

यह भी पढ़ें: सरकारी अफसर बनने का सुनहरा मौका, असिस्टेंट कमिश्नर के बंपर पदों भर्ती शुरू, लाखों में है सैलरी

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बैंक ऑफ बड़ौदा में नई भर्ती शुरू, फटाफट करें अप्लाई
बैंक ऑफ बड़ौदा में नई भर्ती शुरू, फटाफट करें अप्लाई
Doctors Salary Hike: हिमाचल में जॉब ट्रेनी स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की सैलरी बढ़ी, अब मिलेंगे 60 हजार रुपये
हिमाचल में जॉब ट्रेनी स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की सैलरी बढ़ी, अब मिलेंगे 60 हजार रुपये
ITBP Medical Officer Notification: ITBP में मेडिकल ऑफिसर के 282 पदों पर भर्ती, 10 अगस्त से शुरू होंगे आवेदन
ITBP में मेडिकल ऑफिसर के 282 पदों पर भर्ती, 10 अगस्त से शुरू होंगे आवेदन
Bihar Police SI Vacancy 2026: बिहार पुलिस सब-इंस्पेक्टर के 150 पदों पर भर्ती, जल्द करें आवेदन
बिहार पुलिस सब-इंस्पेक्टर के 150 पदों पर भर्ती, जल्द करें आवेदन

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदल जाएगी पंजाब की सियासत?
सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदल जाएगी पंजाब की सियासत?
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
आरक्षण पर Gen Z से मोहन भागवत बोले, 'उत्थान के लिए है, न कि कोई...'
आरक्षण पर Gen Z से मोहन भागवत बोले, 'उत्थान के लिए है, न कि कोई...'
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
आनंदीबेन ने गोरखपुर यूनिवर्सिटी में किया गुजरात का जिक्र, अखिलेश यादव बोले- खुल गई पोल
आनंदीबेन ने गोरखपुर यूनिवर्सिटी में किया गुजरात का जिक्र, अखिलेश यादव बोले- खुल गई पोल
भारत में कौन विदेशी चंदा ले सकता है, कौन नहीं? जानें नियम
भारत में कौन विदेशी चंदा ले सकता है, कौन नहीं? जानें नियम
Embed widget