एक्सप्लोरर

GADVASU रिक्रूटमेंट 2020 के तहत 112 पदों पर निकली भर्ती, 24 अप्रैल के पहले करें अप्लाई

Guru Angad Dev Veterinary And Animal Sciences University ने प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर और क्लर्क आदि के पदों पर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं. आवेदन बताये गये प्रारूप में ही करना है....

GADVASU Recruitment 2020: गुरु अंगद देव वेटनेरी एंड एनिमल साइंसेस यूनिवर्सिटी ने प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर और क्लर्क आदि के पदों पर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किये हैं. इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से 112 पदों को भरा जायेगा. इच्छुक उम्मीदवार बताये गये प्रारूप में 24 अप्रैल 2020 के पहले आवेदन कर दें. अंतिम तिथि के बाद किये गये आवेदन किसी भी हाल में स्वीकार नहीं होंगे. इन पदों को लेकर या किसी भी प्रकार की जानकारी विस्तार से पाने के लिये यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट देख सकते हैं. ऐसा करने के लिये आधिकारिक वेबसाइट का पता है www.gadvasu.in.

वैकेंसी विवरण –

गुरु अंगद देव पशु चिकित्सा और पशु विज्ञान विश्वविद्यालय में निकली वैकेंसीज़ का विवरण इस प्रकार है.

डीन, कॉलेज ऑफ वेटरनरी साइंस: 01 पद

प्रोफेसर: 09 पद

एसोसिएट प्रोफेसर: 11 पद

असिस्टेंट प्रोफेसर: 11 पद

सहायक लाइब्रेरियन: 01 पद

सहायक फार्म प्रबंधक (कृषि): 01 पद

पशु चिकित्सा निरीक्षक: 03 पद

क्लर्क: 16 पद

स्टेनो-टाइपिस्ट: 01 पद

प्रयोगशाला सहायक: 06 पद

कंप्यूटर ऑपरेटर (प्रोग्रामर): 01 पद

फील्ड सहायक: 02 पद

ड्राइवर: 03 पद

प्लम्बर: 01 पद

इलेक्ट्रीशियन: 01 पोस्ट

लाइब्रेरी अटेंडेंट: 01 पद

हॉस्टल अटेंडेंट: 03 पद

प्रयोगशाला परिचर: 06 पद

पशु परिचर: 08 पद

पोस्टमार्टम अटेंडेंट: 01 पद

अस्पताल परिचर: 04 पद

सहायक वैज्ञानिक: 01 पद

सहायक पोषण विशेषज्ञ: 01 पद

मछुआरे: 05 पद

ब्वॉय: 10 पद

पशु चिकित्सा अधिकारी: 01 पद

कार्यक्रम सहायक: 03 पद

न्यूनतम अर्हताएं –

इन पदों के लिये शैक्षिक योग्यता हर पद के अनुसार भिन्न है. बेहतर होगा हर पद के बारे में शैक्षिक योग्यता से लेकर आयु सीमा तक की अर्हताएं आप ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर देख लें. वहां दिये नोटिस में आपको सारी जानकारी अलग-अलग और विस्तृत रूप में मिल जायेगी.

कैसे करें आवेदन –

आवेदन करने के लिये सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जायें. वहां आवेदन के लिये एप्लीकेशन फॉर्म मौजूद होगा, उसे डाउनलोड कर लें. इसके बाद दिये गये निर्देशानुसार एप्लीकेशन भर दें और सभी जरूरी दस्तावेज लगाकर यूनिवर्सिटी के पते पर भेज दें. पर ध्यान रहे यह प्रक्रिया 24 अप्रैल के पहले पूरी हो जानी चाहिये. एप्लीकेशन के साथ एक सेल्फ एड्रेस का लिफाफा जिसमें 25 रुपये का स्टैम्प भी लगा हो, जरूर भेजें. इसके बिना एप्लीकेशन भरने की प्रक्रिया संपूर्ण नहीं मानी जायेगी.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RBI में 22 पदों पर निकली अनुबंध भर्ती, एक घंटे के मिलेंगे 600 रुपये
RBI में 22 पदों पर निकली अनुबंध भर्ती, एक घंटे के मिलेंगे 600 रुपये
10वीं पास और सुप्रीम कोर्ट में करनी है नौकरी? आ गया है मौका
10वीं पास और सुप्रीम कोर्ट में करनी है नौकरी? आ गया है मौका
CWC में 300 से ज्यादा पदों पर बंपर भर्ती, ऐसे करें आवेदन
CWC में 300 से ज्यादा पदों पर बंपर भर्ती, ऐसे करें आवेदन
दिल्ली मेट्रो में निकली नौकरी, 2.08 लाख तक मिलेगी सैलरी
दिल्ली मेट्रो में निकली नौकरी, 2.08 लाख तक मिलेगी सैलरी

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण-परिसीमन पर चर्चा-समर्थन की मांग, किरेन रिजिजू ने लिखा खरगे को पत्र 
महिला आरक्षण-परिसीमन पर चर्चा-समर्थन की मांग, किरेन रिजिजू ने लिखा खरगे को पत्र 
दिल्ली: जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर संदिग्ध को CISF ने दबोचा, देखें Video
दिल्ली: जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर संदिग्ध को CISF ने दबोचा, देखें Video
फ्रांस में दंगों और लूटपाट से प्रभावित इलाकों में लगेगा आंशिक कर्फ्यू, PM लेकोर्नू का आदेश
फ्रांस में दंगों और लूटपाट से प्रभावित इलाकों में लगेगा आंशिक कर्फ्यू, PM लेकोर्नू का आदेश
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Explained: कैसे अनिल पंडित बना लॉरेंस बिश्नोई गैंग का 'खास हैंडलर'? कलां गांव से कैलिफोर्निया जा पहुंचा
कैसे अनिल पंडित बना लॉरेंस बिश्नोई गैंग का 'खास हैंडलर'? कलां गांव से कैलिफोर्निया तक
Embed widget