एक्सप्लोरर

Sarkari Naukri: 1.5 लाख से ज्यादा महीने की सैलरी चाहिए तो इन भर्तियों के लिए करें अप्लाई, इस पते पर भेजना है आवेदन

Government Job: डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय ने असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं. पढ़िए डिटेल और फटाफट कर दीजिए अप्लाई.

DHSGSU Assistant Professor Recruitment 2024: सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय में निकली इन वैकेंसी के लिए अप्लाई कर सकते हैं. इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से असिस्टेंट प्रोफेसर के कुल 88 पद भरे जाएंगे. ये भी जान लें कि ये भर्तियां कुछ समय पहले निकली थी और आवेदन होकर बंद हो गए थे, लेकिन एक बार फिर से इनके लिए लिंक खोला गया है. पहले 21 फरवरी से 20 मार्च तक एप्लीकेशन की प्रक्रिया चली थी.

कौन कर सकता है अप्लाई

डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय में निकली इन भर्तियों के लिए आवेदन करने के लिए जरूरी है कि कैंडिडेट ने संबंधित विषय में कम से कम 55% अंकों के साथ मास्टर्स की डिग्री ली हो. इसके अलावा जरूरी है कि उम्मीदवार ने यूजीसी नेट या फिर एसएलईटी या एसईटी या सीएसआईआर नेट परीक्षा पास की हो या पीएचडी की डिग्री ली हो. आयु सीमा सरकारी नियमों के अनुसार है जिसके बारे में आप आधिकारिक वेबसाइट पर दिया नोटिस देखकर जानकारी हासिल कर सकते हैं.

भरे जाएंगे इतने पद

इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से असिस्टेंट प्रोफेसर के कुल 88 पद भरे जाएंगे. यह पद स्कूल ऑफ बायोलॉजिकल साइंसेज, स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, स्कूल ऑफ लैंग्वेज, स्कूल ऑफ अप्लाइड साइंसेज, स्कूल ऑफ लॉ, स्कूल ऑफ आर्ट्स एंड इनफॉरमेशन साइंसेज और स्कूल ऑफ कॉमर्स एंड मैनेजमेंट जैसे विभिन्न विभागों के लिए हैं.

आवेदन शुल्क कितना लगेगा

डीएचएसजीएस के इन पदों पर आवेदन करने के लिए सामान्य कैटेगरी, ओबीसी कैटेगरी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के कैंडिडेट्स को 1000 रुपए शुल्क देना होगा. वहीं एससी, एसटी पीएच औऱ महिला कैंडिडेट्स के लिए शुल्क ₹500 तय किया गया है.

सैलरी कितनी मिलेगी

इन पदों पर सेलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को पे लेवल 10 के अनुसार हर महीने सैलरी दी जाएगी. इसके मुताबिक वे महीने के 57700 से लेकर 182400 रुपये तक कमा सकते हैं.

कैसे करना है अप्लाई

इन पदों के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से आवेदन करना है. ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए आपको पहले सीयू चयन पोर्टल curec.samarth.ac.in पर जाना होगा. यहां जाएं और रिक्रूटमेंट या करियर सेक्शन में इस वैकेंसी का लिंक देखें और बताए गए प्रारूप में आवेदन कर दें. साथ में सभी जरूरी डाक्यूमेंट्स लगाएं और फीस भी भरें. अब फॉर्म को सबमिट कर दें और कंफर्मेशन पेज की एक कॉपी निकालकर अपने पास रख लें. डिटेल जानने के लिए dhsgsu.edu.in पर जा सकते हैं.

इस पते पर भेजें आवेदन

इस हार्ड कॉपी को आपको इस पते पर अंतिम तारीख के पहले पहुंचना है. ऐसा करने के लिए यूनिवर्सिटी का पता है – रजिस्ट्रार, डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर मध्य प्रदेश - 470003 इंडिया. ये भी जान लें कि इस बार आवेदन करने की आखिरी तारीख 24 जून 2024 तय की गई है. 

यह भी पढ़ें: जल्द जारी होगा SSC MTS परीक्षा का नोटिस, फटाफट चेक करें लेटेस्ट अपडेट 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एमपी हाईकोर्ट में सरकारी नौकरी का मौका, 1174 पदों पर होगी सीधी भर्ती
एमपी हाईकोर्ट में सरकारी नौकरी का मौका, 1174 पदों पर होगी सीधी भर्ती
Rajasthan Safai Karmchari Recruitment 2026 : राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती में 24,752 पदों पर मौका, ऐसे करें अप्लाई
Rajasthan Safai Karmchari भर्ती में 24,752 पदों पर मौका, ऐसे करें अप्लाई
PNB LBO Recruitment 2026 : PNB LBO आवेदन की आज आखिरी तारीख, तुरंत करें अप्लाई
PNB LBO आवेदन की आज आखिरी तारीख, तुरंत करें अप्लाई
EAST Coast रेलवे में 1421 पदों पर भर्ती, 15 अगस्त से आवेदन शुरू
EAST Coast रेलवे में 1421 पदों पर भर्ती, 15 अगस्त से आवेदन शुरू

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Embed widget