एक्सप्लोरर

बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी में निकली असिस्टेंट प्रोफेसर सहित इन पदों पर भर्ती, ऐसे करें अप्लाई

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी ने प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के 19 पदों पर भर्ती निकाली है. इच्छुक उम्मीदवार 14 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

अगर आप कॉलेज या यूनिवर्सिटी में पढ़ाने का सपना देखते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है.बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी ने  शिक्षण पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती के तहत प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. आवेदन प्रक्रिया 12 फरवरी 2026 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 14 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

योग्य उम्मीदवार विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए आवेदन कर सकते हैं.इस भर्ती अभियान के तहत कुल 19 पदों पर नियुक्ति की जाएगी. इनमें प्रोफेसर के 8 पद, एसोसिएट प्रोफेसर के 7 पद और असिस्टेंट प्रोफेसर के 4 पद शामिल हैं. यह सभी पद फुल टाइम शिक्षण पद हैं. चयनित उम्मीदवारों को विश्वविद्यालय में स्थायी रूप से पढ़ाने का अवसर मिलेगा. यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए अच्छा मौका है जो उच्च शिक्षा क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं.

 योग्यता

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में पोस्टग्रेजुएट डिग्री होना जरूरी है. इसके साथ एम.फिल या पीएचडी डिग्री होना भी जरूरी है. उम्मीदवारों को यूजीसी और एआईसीटीई के नियमों के अनुसार पात्र होना चाहिए. अलग-अलग पदों के लिए विषय के अनुसार योग्यता तय की गई है, इसलिए आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को अपना विषय जरूर जांच लेना चाहिए.

प्रोफेसर पद के लिए विषय

प्रोफेसर पदों पर खाद्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, खाद्य प्रसंस्करण, गणित, सांख्यिकी, कंप्यूटर विज्ञान, पर्यटन एवं होटल प्रबंधन, पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान, बैंकिंग, अर्थशास्त्र, वित्त, भूविज्ञान, मार्केटिंग, मानव संसाधन और हिंदी विषय के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं.

एसोसिएट प्रोफेसर पद के लिए विषय

एसोसिएट प्रोफेसर पदों के लिए खाद्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, गणित, सांख्यिकी, कंप्यूटर विज्ञान, पुस्तकालय विज्ञान, बैंकिंग, अर्थशास्त्र, वित्त, भूविज्ञान और मार्केटिंग या एचआर विषय के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं.

असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए विषय

असिस्टेंट प्रोफेसर पदों के लिए गणित, सांख्यिकी, कंप्यूटर विज्ञान, होटल मैनेजमेंट, पर्यटन प्रबंधन, बैंकिंग, अर्थशास्त्र और वित्त विषय के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं.

आवेदन शुल्क

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क देना होगा. सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 1000 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा. वहीं एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये शुल्क देना होगा. 

वेतन कितना मिलेगा

इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को अच्छा वेतन मिलेगा। प्रोफेसर पद पर चयनित उम्मीदवारों को 37400 रुपये से 67000 रुपये तक वेतन मिलेगा और इसके साथ 10000 रुपये एजीपी मिलेगा. एसोसिएट प्रोफेसर पद पर 37400 से 67000 रुपये वेतन और 9000 रुपये एजीपी मिलेगा. वहीं असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर 15600 से 39100 रुपये वेतन और 6000 रुपये एजीपी दिया जाएगा.आवेदन कैसे करें

  • सबसे पहले बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट https://bujhansi.ac.in  पर जायें.
  • ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें.
  • आवेदन फॉर्म में सभी जरूरी जानकारी भरें.
  • आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें.
  • आवेदन जमा करने से पहले सभी विवरण जांच लें और फॉर्म सबमिट करें. 
  • भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट सुरक्षित रखें.

     

    यह भी पढ़ें - SBI CBO भर्ती आवेदन की तारीख बढ़ी, जानें अब कब तक भरा जा सकता है फॉर्म

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

रजनी उपाध्याय बीते करीब छह वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखने वाली रजनी ने आगरा विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. बचपन से ही पढ़ने-लिखने में गहरी रुचि थी और यही रुचि उन्हें मीडिया की दुनिया तक ले आई.

अपने छह साल के पत्रकारिता सफर में रजनी ने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया. उन्होंने न्यूज, एंटरटेनमेंट और एजुकेशन जैसे प्रमुख वर्टिकल्स में अपनी पहचान बनाई. हर विषय में गहराई से उतरना और तथ्यों के साथ-साथ भावनाओं को भी समझना, उनकी पत्रकारिता की खासियत रही है. उनके लिए पत्रकारिता सिर्फ खबरें लिखना नहीं, बल्कि समाज की धड़कन को शब्दों में ढालने की एक कला है.

रजनी का मानना है कि एक अच्छी स्टोरी सिर्फ हेडलाइन नहीं बनाती, बल्कि पाठकों के दिलों को छूती है. वर्तमान में वे एबीपी लाइव में कार्यरत हैं, जहां वे एजुकेशन और एग्रीकल्चर जैसे अहम सेक्टर्स को कवर कर रही हैं.

दोनों ही क्षेत्र समाज की बुनियादी जरूरतों से जुड़े हैं और रजनी इन्हें बेहद संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ संभालती हैं. खाली समय में रजनी को संगीत सुनना और किताबें पढ़ना पसंद है. ये न केवल उन्हें मानसिक सुकून देते हैं, बल्कि उनकी रचनात्मकता को भी ऊर्जा प्रदान करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड में शिक्षक बनने का मौका, 7299 पदों पर निकली भर्ती
झारखंड में शिक्षक बनने का मौका, 7299 पदों पर निकली भर्ती
सुप्रीम कोर्ट में सरकारी नौकरी का मौका, JCA के 250 पदों पर भर्ती
सुप्रीम कोर्ट में सरकारी नौकरी का मौका, JCA के 250 पदों पर भर्ती
ITBP में नौकरी पाने का मौका, 81 हजार तक मिलेगी सैलरी
ITBP में नौकरी पाने का मौका, 81 हजार तक मिलेगी सैलरी
पंजाब में क्लर्क, ड्राइवर से लेकर ट्रांसलेटर की नौकरी, PSSSB ने निकाली भर्ती
पंजाब में क्लर्क, ड्राइवर से लेकर ट्रांसलेटर की नौकरी, PSSSB ने निकाली भर्ती

वीडियोज

Premanand Maharaj के आश्रम का अनर्थ कांड ! | Sansani | ABP News
CJP का अगला मोर्चा Gyanesh Kumar के खिलाफ? सामने आईं 4 मांगें | Dharmendra Pradhan | SIR | EC
SIR Controversy: SIR पर संग्राम...विपक्ष के सवालों के बीच EC ने क्यों बदला तरीका? | Gyanesh Kumar
Chitra Tripathi | Fly Dubai Accident: 174 जिंदगी बचाने वाला 'हिंदुस्तानी हीरो' | ABP News
Fly Dubai Accident: Captain Smit Machchhar ने कैसे बचाई 174 जानें..PM Modi से बताया पूरा सच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक्शन में बंगाल की शुभेंदु सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम, बढ़ेगी लोगों की मुसीबत
एक्शन में बंगाल की शुभेंदु सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम, बढ़ेगी लोगों की मुसीबत
परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, वडिंग के इस्तीफे के बाद नियुक्ति
परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, वडिंग के इस्तीफे के बाद नियुक्ति
ऑल-टाइम बेस्ट फील्डर्स इलेवन, धोनी-जडेजा समेत 4 भारतीय शामिल; युवराज सिंह को नहीं मिली जगह
ऑल-टाइम बेस्ट फील्डर्स इलेवन, धोनी-जडेजा समेत 4 भारतीय शामिल; युवराज सिंह को नहीं मिली जगह
'दृश्यम 3' बनी 2026 की दूसरी बिगेस्ट ओपनर, तोड़े 'बॉर्डर 2' समेत 9 बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड
'दृश्यम 3' बनी 2026 की दूसरी बिगेस्ट ओपनर, तोड़े 'बॉर्डर 2' समेत 9 बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड
जंतर मंतर पहुंचे विजेता दहिया, बोले- 'कोई प्रदर्शन नहीं चाहता, लेकिन...'
जंतर मंतर पहुंचे विजेता दहिया, बोले- 'कोई प्रदर्शन नहीं चाहता, लेकिन...'
'भारी कीमत चुकानी पड़ेगी', फ्लाईदुबई कॉकपिट घटना पर नेतन्याहू का बड़ा बयान
'भारी कीमत चुकानी पड़ेगी', फ्लाईदुबई कॉकपिट घटना पर नेतन्याहू का बड़ा बयान
‘TVK, भाजपा की एक शाखा...’, एमके स्टालिन का CM विजय पर हमला
‘TVK, भाजपा की एक शाखा...’, एमके स्टालिन का CM विजय पर हमला
दिल्ली में 700 लोग हिरासत में लिए गए, BJP बोली- 'विरोध-प्रदर्शन जायज, लेकिन…'
दिल्ली में 700 लोग हिरासत में लिए गए, BJP बोली- 'विरोध-प्रदर्शन जायज, लेकिन…'
Embed widget