एक्सप्लोरर

BNP Recruitment 2021: बैंक नोट प्रेस में कई पदों पर निकली भर्तियां, ऐसे करें आवेदन

वेलफेयर ऑफिसर, सुपरवाइजर और जूनियर ऑफिस असिस्टेंट समेत विभिन्न 135 पदों पर इच्छुक उम्मीदवार 11 जून 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

BNP Recruitment 2021: बैंक प्रेस नोट (BNP) देवास (मध्य प्रदेश) और नोएडा (उत्तर प्रदेश) यूनिट में 135 पदों पर वेकन्सी निकली हैं. इस बारे में ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन मांगे गए हैं. इन पदों के लिए योग्य कैंडिडेट्स 11 जून 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. उम्मीदवारों का चयन परीक्षा, टाइपिंग और स्किल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा. इस भर्ती की परीक्षा का आयोजन आगामी जुलाई-अगस्त में किया जा सकता है.

कितने पदों के लिए आयोजित होगी भर्ती 
बैंक नोट प्रेस ने जिन पदों के लिए आवेदन मांगे हैं, उनमें वेलफेयर ऑफिसर का 1 पद, सुपरवाइजर (इंक फैक्ट्री) का 1 पद, सुपरवाइजर (इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी) का 1 पद, जूनियर ऑफिस असिस्टेंट के 15 पद, जूनियर टेक्नीशियन (इंक फैक्ट्री) के 7 पद, जूनियर टेक्नीशियन (प्रिंटिंग) के 23 पद, जूनियर टेक्नीशियन (इलेक्ट्रिकल/आईटी) के 15 पद, जूनियर टेक्नीशियन (मैकेनिकल/एसी) के 15 पद शामिल हैं. देवास यूनिट के लिए कुल 131 पदों पर भर्ती की जाएगी. वहीं नोएडा के लिए सेक्रेटेरियल असिस्टेंट के 1 पद और जूनियर ऑफिस असिस्टेंट के 3 पदों पर भर्ती होगी. 

जरूरी तारीखें 
इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 12 मई 2021 से शुरू हुए थे. आवेदन की आखिरी तिथि 11 जून 2021 है. आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख भी 11 जून 2021 है. नोटिफिकेशन के मुताबिक इस भर्ती की परीक्षा जुलाई/अगस्त 2021 में आयोजित हो सकती है.

जरूरी योग्यता
इन विभिन्न पदों के लिए अलग-अलग योग्यता मांगी गई है. वेलफेयर ऑफिसर के लिए सोशल साइंस में डिग्री या डिप्लोमा, सुपरवाइजर के लिए संबंधित ट्रेड में बीएससी या बीटेक, जूनियर ऑफिस असिस्टेंट के लिए बैचलर डिग्री और हिंदी/इंग्लिश टाइपिंग, जूनियर टेक्नीशियन के लिए संबंधित ट्रेड में आईटीआई और सेक्रेटेरियल असिस्टेंट के लिए इलेक्ट्रिकल इलेक्ट्रॉनिक्स में आईटीआई का सर्टिफिकेट होना चाहिए. 

उम्र सीमा
वेलफेयर ऑफिसर और सुपरवाइजर के लिए अधिकतम उम्र 30 साल, जूनियर ऑफिस असिस्टेंट के लिए अधिकतम उम्र 28 साल, जूनियर टेक्नीशियन के लिए अधिकतम उम्र 25 साल और सेक्रेटेरियल असिस्टेंट के लिए अधिकतम उम्र 28 साल होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग के कैंडिडेट्स को नियमों के मुताबिक उम्र सीमा में छूट मिलेगी. 

आवेदन शुल्क
आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 600 रुपये है. एससी-एसटी, दिव्यांग और पूर्व सैनिकों के लिए आवेदन शुल्क 200 रुपये है. 

जान लें आवेदन का तरीका
बैंक नोट प्रेस देवास की वेबसाइट https://bnpdewas.spmcil.com पर जाकर आप इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं. आवेदन से जुड़ी पूरी प्रक्रिया के बारे में आपको नोटिफिकेशन में जानकारी मिल जाएगी.

यह भी पढ़ेंः UP Police SI Recruitment 2021: यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती के लिए आवेदन की तारीख फिर बढ़ी, अब 15 जून तक कर सकेंगे अप्लाई

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में नौकरी का मौका, 5,000 लोगों को मिलेगा रोजगार
इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में नौकरी का मौका, 5,000 लोगों को मिलेगा रोजगार
high paying jobs for women: महिलाओं के लिए सबसे बेस्ट हैं ये 5 नौकरियां, पैसे के साथ सुकून भी
महिलाओं के लिए सबसे बेस्ट हैं ये 5 नौकरियां, पैसे के साथ सुकून भी
SAIL राउरकेला में 1100 पदों पर भर्ती, बिना एग्जाम सेलेक्शन
SAIL राउरकेला में 1100 पदों पर भर्ती, बिना एग्जाम सेलेक्शन
NCERT CIET में नौकरी पाने का शानदार मौका, संविदा के कई पदों पर निकली भर्ती
NCERT CIET में नौकरी पाने का शानदार मौका, संविदा के कई पदों पर निकली भर्ती

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रोटेस्ट: PM मोदी के मॉर्फ्ड फोटो पर एक्शन, इंस्टा फेसबुक पर FIR, Meta के इंडिया हेड का भी नाम
CJP प्रोटेस्ट: PM मोदी के मॉर्फ्ड फोटो पर एक्शन, इंस्टा फेसबुक पर FIR, Meta के इंडिया हेड का भी नाम
भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
PAK को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद
PAK को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद
Box Office: दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूला बजट
दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूल लिया बजट
Xप्लेन: 'चाहत' और 'हकीकत' के बीच झूलती पीढ़ी! भारत में प्रजनन दर गिरने की कहानी क्या?
'चाहत' और 'हकीकत' में झूलती पीढ़ी! भारत में प्रजनन दर गिरने की कहानी क्या?
यूपी चुनाव: चंद्रशेखर आजाद ने उतारे उम्मीदवार, 45 सीटों की पूरी लिस्ट देखें यहां
यूपी चुनाव: चंद्रशेखर आजाद ने उतारे उम्मीदवार, 45 सीटों की पूरी लिस्ट देखें यहां
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget