एक्सप्लोरर

AAI ने निकाली 500 से ज्यादा पद पर भर्तियां, 1 लाख 40 हजार मिलेगा वेतन

​AAI Junior Executive Recruitment 2022: एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने 500 से ज्यादा पद पर वैकेंसी निकाली है. जिनके लिए उम्मीदवार 21 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं.

​AAI Junior Executive Jobs 2022: एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने कई पद पर भर्ती निकाली है. इस भर्ती के जरिए एएआई में जूनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर भर्तियां की जाएंगी. जिसके लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aai.aero पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. एएआई की भर्ती के लिए अप्लाई करने के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. इस अभियान के लिए उम्मीदवार 21 जनवरी 2023 तक आवेदन कर सकते हैं.

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 596 पद पर भर्ती करेगा. जिनमें से 62 पद जूनियर एग्जीक्यूटिव (इंजीनियरिंग-सिविल), 28 पद जूनियर एग्जीक्यूटिव (इंजीनियरिंग-इलेक्ट्रिकल), 440 पद जूनियर एग्जीक्यूटिव (इलेक्ट्रॉनिक्स) और 10 पद जूनियर एग्जीक्यूटिव (आर्किटेक्चर) पर भर्ती करेगा. भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार को संबंधित विषय में ग्रेजुएट होना चाहिए. इसके साथ ही उम्मीदवार को वर्ष 2020, 2021 या 2022 की गेट एग्जाम पास होना जरूरी है. भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की उम्र 27 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी.

इतनी मिलेगी सैलरी
भर्ती अभियान के तहत चयनित उम्मीदवारों को 40 हजार रुपये महीने से लेकर 1 लाख 40 हजार रुपये महीने तक की सैलरी दी जाएगी.

इतना देना होगा आवेदन शुल्क
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को अप्लाई करने के लिए 300 रुपये के शुल्क का भुगतान करना होगा. वहीं, एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और महिला उम्मीदवारों को इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क का भुगतान नहीं करना होगा. भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक साइट की मदद ले सकते हैं.

ये हैं जरूरी तारीखें

  • भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तारीख: 22 दिसंबर 2022
  • भर्ती के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट: 21 जनवरी 2023

कैसे करें आवेदन
एएआई के इस अभियान के लिए अप्लाई करने के लिए उम्मीदवार को आधिकारिक साइट  aai.aero पर जाकर आखिरी तारीख 21 जनवरी से पहले अप्लाई करना होगा.

यह भी पढ़ें-

​​5वीं पास से लेकर ग्रेजुएशन पास उम्मीदवारों के लिए यहां निकली है भर्ती, ऐसे करें अप्लाई

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

10वीं पास और सुप्रीम कोर्ट में करनी है नौकरी? आ गया है मौका
10वीं पास और सुप्रीम कोर्ट में करनी है नौकरी? आ गया है मौका
CWC में 300 से ज्यादा पदों पर बंपर भर्ती, ऐसे करें आवेदन
CWC में 300 से ज्यादा पदों पर बंपर भर्ती, ऐसे करें आवेदन
दिल्ली मेट्रो में निकली नौकरी, 2.08 लाख तक मिलेगी सैलरी
दिल्ली मेट्रो में निकली नौकरी, 2.08 लाख तक मिलेगी सैलरी
हरियाणा में फूड सेफ्टी ऑफिसर के 45 पदों पर भर्ती, 19 अक्टूबर तक भरें फॉर्म
हरियाणा में फूड सेफ्टी ऑफिसर के 45 पदों पर भर्ती, 19 अक्टूबर तक भरें फॉर्म

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget