एक्सप्लोरर

Jharkhand JAC Class 9th 11th Exams 2021: झारखंड, जेएसी कक्षा 9वीं और 11वीं की परीक्षा रद्द, छात्रों को अगली कक्षा में किया जाएगा प्रमोट

गुरुवार को झारखंड माध्यमिक शिक्षा निदेशक हर्ष मंगला ने घोषणा की है कि कक्षा 9वीं और 11वीं की परीक्षा रद्द कर दी गई है. रिपोर्टों के अनुसार, झारखंड में लगभग 8 लाख छात्रों को बिना परीक्षा के अगली कक्षा में प्रमोट किया गया है.

Jharkhand JAC Class 9th 11th Exams 2021: कोरोना की दूसरी लहर के बीच झारखंड के कक्षा 9वीं और 11वीं के छात्रों को एकेडमिक ईयर 2020-21 के लिए बिना परीक्षा के प्रमोट कर दिया गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, झारखंड में करीब 8 लाख छात्रों को बिना परीक्षा दिए ही पास कर अगली कक्षा में प्रमोट कर दिया गया है. झारखंड माध्यमिक शिक्षा निदेशक हर्ष मंगला ने गुरुवार 27 मई को घोषणा की कि कक्षा 9वीं और 11 वीं की परीक्षा रद्द कर दी गई है और सभी छात्रों को झारखंड राज्य में बिना परीक्षा के अगली कक्षा में पदोन्नत कर दिया गया है.

निदेशक हर्ष मंगला द्वारा जारी नोटिस के अनुसार कक्षा 9वीं और 11वीं के शैक्षणिक सत्र 31 मार्च 2021 को समाप्त हो गए थे. हालांकि, छात्रों को 2021-22 के लिए अगले शैक्षणिक सत्र में पदोन्नत करने के लिए परीक्षा आयोजित नहीं की जा सकती है. पिछले 2 महीनों से मौजूद स्थिति को देखते हुए ये फैसला लिया गया है.

शिक्षा निदेशक हर्ष मंगला ने कहा कि कक्षा 9वीं और 11वीं के छात्रों को प्रमोट करना इसलिए आवश्यक है क्योंकि यदि उन्हें अगली कक्षा के लिए सही समय पर पदोन्नत नहीं किया गया तो उनके भविष्य के पाठ्यक्रम और स्टडी को नुकसान हो सकता है. वर्तमान स्थिति में परीक्षा आयोजित करना संभव नहीं दिख रहा है. साथ ही स्कूलों को कम से कम दो महीने तक नहीं खोला जा सकता है. किसी भी शैक्षणिक नुकसान से बचने के लिए अगली कक्षा में प्रमोट करना महत्वपूर्ण है.

9वीं में लगभग 4.5 लाख छात्र हैं और कक्षा 11वीं में 3.5 लाख छात्र हैं. झारखंड माध्यमिक निदेशक ने यह भी उल्लेख किया कि यह आदेश केवल इसी वर्ष के लिए मान्य है. मौजूदा स्थिति में छात्रों को पढ़ाने के लिए ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन सबसे अच्छा मॉडल माना जा रहा है.

इससे पहले, झारखंड राज्य में कक्षा 8 तक के छात्रों को कोविड -19 की दूसरी लहर के कारण बिना परीक्षा के पहले ही प्रमोट कर दिया गया था. कोविड-19 के मद्देनजर राज्य में सभी स्कूल बंद हैं और उनके लिए कक्षाएं ऑनलाइन शिफ्ट की जा रही हैं. झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने कोविड की स्थिति को देखते हुए 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं पहले ही स्थगित कर दी हैं. परीक्षाओं के आयोजन की नई तारीखों की घोषणा जून में होने की संभावना है.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NEET UG 2026 AIR 4 Ayush Bhalotia: बिहार के लाल ने कर दिखाया कमाल! NEET में AIR-4, अब AIIMS Delhi में होगा दाखिला
बिहार के लाल ने कर दिखाया कमाल! NEET में AIR-4, अब AIIMS Delhi में होगा दाखिला
NEET UG 2026 Topper: पेपर रद्द होने पर रो पड़े थे आर्यन गुप्ता, फिर 16 घंटे की पढ़ाई से बने ऑल इंडिया टॉपर
पेपर रद्द होने पर रो पड़े थे आर्यन गुप्ता, फिर 16 घंटे की पढ़ाई से बने ऑल इंडिया टॉपर
MBBS Seats Matrix 2026: सरकारी कॉलेज ज्यादा, फिर भी MBBS सीटें प्राइवेट में अधिक... NMC के आंकड़ों से समझिए पूरा गणित 
सरकारी कॉलेज ज्यादा, फिर भी MBBS सीटें प्राइवेट में अधिक... NMC के आंकड़ों से समझिए पूरा गणित 
IIT Hyderabad Placement: दो डिपार्टमेंट में 100 प्रतिशत प्लेसमेंट, छात्रों को 90 लाख तक का पैकेज
IIT Hyderabad Placement: दो डिपार्टमेंट में 100 प्रतिशत प्लेसमेंट, छात्रों को 90 लाख तक का पैकेज

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पश्चिम बंगाल में बड़ा हादसा, बहरामपुर में ट्रेन से टकराई स्कूल वैन, 2 बच्चों समेत 3 की मौत
पश्चिम बंगाल में बड़ा हादसा, बहरामपुर में ट्रेन से टकराई स्कूल वैन, 2 बच्चों समेत 3 की मौत
एकनाथ शिंदे के साथ आएंगे शरद पवार! NDA का हिस्सा कैसे बनेगी NCP-SP, तय हो गया फॉर्मूला
एकनाथ शिंदे के साथ आएंगे शरद पवार! NDA का हिस्सा कैसे बनेगी NCP-SP, तय हो गया फॉर्मूला
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
'OMG 2 का आइडिया मेरा था, अक्षय कुमार ने स्क्रिप्ट ली और क्रेडिट तक नहीं दिया', परेश रावल का खुलासा
‘OMG 2 मेरा आइडिया थी लेकिन अक्षय ने नहीं दिया कोई क्रेडिट’, परेश रावल का खुलासा
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
सोनम वांगचुक पर BJP नेता का बड़ा बयान, PM मोदी का जिक्र कर कहा- 'स्थिति बिगड़ी तो…'
सोनम वांगचुक पर BJP नेता का बड़ा बयान, PM मोदी का जिक्र कर कहा- 'स्थिति बिगड़ी तो…'
अमेरिका का ईरान पर लगातार छठे दिन ताबड़तोड़ अटैक, ब्रिज, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर दागी मिसाइलें, बिजली भी गुल
अमेरिका का ईरान पर लगातार छठे दिन ताबड़तोड़ अटैक, ब्रिज, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर दागी मिसाइलें, बिजली भी गुल
World Emoji Day 2026: चैटिंग में दिन-रात इमोजी का इस्तेमाल, क्या 'इमोजी चैटिंग' से बढ़ रही स्ट्रेस?
चैटिंग में दिन-रात इमोजी का इस्तेमाल, क्या 'इमोजी चैटिंग' से बढ़ रही स्ट्रेस?
Embed widget