एक्सप्लोरर

JEE Mains 2022 Exam: ​जेईई मेंस एग्जाम में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का होगा प्रयोग, गड़बड़ी होने पर होगी कार्रवाई

​J​EE​ Mains 2022: इस वर्ष जेईई परीक्षा के लिए एनटीए द्वारा खास इंतजाम किए गए हैं. इस वर्ष परीक्षा केंद्रों की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिए मॉनिटरिंग की जाएगी.

J​EE​ Mains Exam: इस वर्ष जेईई मेन 2022 पहले चरण की परीक्षा शुरू होने को है. ये परीक्षा 20 से शुरू होकर 29 जून तक चलेगी. इस वर्ष परीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर खासे इंतजाम किए जा रहे हैं. एनटीए के अधिकारियों के मुताबिक इस साल सेंटर पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल होगा. सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी लगाना अनिवार्य है. इसके अलावा सीसीटीवी की ऑनलाइन मॉनिटरिंग आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिए की जाएगी. किसी भी केंद्र पर गड़बड़ी की स्थिति में एनटीए के दिल्ली ऑफिस को जानकारी मिल जाएगी.

एनटीए द्वारा परीक्षा केन्द्रो का वेरिफिकेशन करा लिया गया है. इसके अलावा किसी भी केंद्र पर सीसीटीवी बंद मिलने की स्थिति में कार्रवाई की जाएगी. ये परीक्षा सुबह 9 बजे शुरू होगी जोकि दोपहर 12 बजे तक चलेगी. इसके अलावा दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 3 बजे शुरू हो जाएगी जो कि शाम 6 बजे तक चलेगी.

बिहार राज्य में इस परीक्षा को लेकर 35 सेंटर बनाए गए है. राज्य के पटना, अररिया,  लखीसराय,  भोजपुर, अरवल, औरंगाबाद, बांका, बेगूसराय, कैमूर, भागलपुर, बक्सर, दरभंगा, पश्चिमी चंपारण, गया, गोपालगंज, वैशाली (हाजीपुर), जमुई, जहानाबाद, कटिहार खगड़िया,मधेपुरा, मधुबनी, पूर्वी चंपारण, मुंगेर, मुजफ्फरपुर, नालंदा,  पूर्णिया, समस्तीपुर, रोहतास, शेखपुरा, सीतामढ़ी, सीवान, सुपौल, नवादा और वैशाली में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं.

गैजेट ले जाने की अनुमति नहीं
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक परीक्षा से पहले ट्रायल होगा. सभी कमरे और सीट प्लान की जानकारी सेंटर को देनी आवश्यक है. परीक्षार्थी के साथ-साथ ड्यूटी में तैनात कर्मियों और अधिकारियों को इलेक्ट्रॉनिक गैजेट ले जाने की अनुमति नहीं है.  इसके अलावा छात्रों को टोपी पहनने की इजाजत नहीं होगी. वहीं, छात्राओं को ज्वेलरी पहनकर परीक्षा में नहीं बैठने दिया जाएगा.

​RBSE Result 2022: राजस्थान बोर्ड ने जारी किए 5वीं और 8वीं क्लास के नतीजे, इन स्टेप्स की मदद से चेक करें रिजल्ट

​​IBPS RRB Recruitment 2022: आईबीपीएस में निकली 8 हजार से अधिक पदों पर वैकेंसी, 27 जून तक करें आवेदन

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Skills Based Hiring: जॉब में डिग्री नहीं, स्किल्स की बढ़ी अहमियत, भारत की 89 प्रतिशत कंपनियां अब ऐसे कर रहीं भर्ती
जॉब में डिग्री नहीं, स्किल्स की बढ़ी अहमियत, भारत की 89 प्रतिशत कंपनियां अब ऐसे कर रहीं भर्ती
Re-NEET UG 2026 Result: 11.21 लाख उम्मीदवार पास, पंजाब-हरियाणा के छात्रों ने किया टॉप
Re-NEET UG 2026 Result: 11.21 लाख उम्मीदवार पास, पंजाब-हरियाणा के छात्रों ने किया टॉप
Marathi in Rajasthan universities: राजस्थान की यूनिवर्सिटी में पढ़ाई जाएगी मराठी, पर राजस्थानी का विभाग नहीं... जानें फैसले की वजह
राजस्थान की यूनिवर्सिटी में पढ़ाई जाएगी मराठी, पर राजस्थानी का विभाग नहीं... जानें फैसले की वजह
NEET UG 2026 Final Answer Key: NTA ने जारी की NEET UG 2026 की आंसर की, जानें रिजल्ट कब तक होगा जारी?
NTA ने जारी की NEET UG 2026 की आंसर की, जानें रिजल्ट कब तक होगा जारी?

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget