एक्सप्लोरर

Jammu and Kashmir School : जम्मू कश्मीर प्रशासन ने 10वीं-12वीं के स्कूल फिर से खोलने की दी अनुमति, ये रखी हैं शर्ते

Jammu and Kashmir School Reopening: जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने रविवार को कुछ शर्तों के साथ कक्षा 10 और 12 के छात्रों के लिए उच्च शिक्षण संस्थानों और स्कूलों को फिर से खोलने की अनुमति दे दी है.

Jammu and Kashmir School Reopening: जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने रविवार को कुछ शर्तों के साथ कक्षा 10 और 12 के छात्रों के लिए हायर एजुकेशनल इंस्टीट्यूट और स्कूलों को फिर से खोलने की अनुमति दे दी. मुख्य सचिव एके मेहता की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया. नाइट कर्फ्यू सहित ज्यादातर कोविड ​​​​-19 कंटेनमेंट गाइडलाइन्स को बनाए रखने का भी निर्णय लिया गया है. गौरतलब है कि कोरोना महामारी  के प्रसार को रोकने के उद्देश्य से उपायों की एक सीरीज में, जम्मू और कश्मीर प्रशासन ने 18 अप्रैल को अगले आदेश तक विश्वविद्यालयों और कॉलेजों सहित सभी एजुकेशनल इंस्टीट्यूट को बंद करने का आदेश दिया था.

50 प्रतिशत क्षमता के साथ क्लासेज होंगी संचालित

कोविड ​​​​-19 स्थिति की समीक्षा के बाद जारी एक आदेश में राज्य कार्यकारी समिति (SEC) के अध्यक्ष मेहता ने कहा कि अलॉट किए गए दिनों में 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए क्लासेज में उपस्थिति 50 प्रतिशत से ज्यादा नहीं होगी.आदेश के मुताबिक स्कूल में आने के इच्छुक सभी छात्रों के माता-पिता से सहमति प्राप्त की जाएगी. स्कूल परिसर को पूरी तरह से सेनेटाइज किया जाए, टीकाकरण के संबंध में स्कूल के गेट पर उचित स्क्रीनिंग की जाएगी. "यदि किसी छात्र या शिक्षक या अन्य स्कूल स्टाफ में खांसी, सर्दी, या बुखार के लक्षण दिखते है, तो उन्हें स्कूल में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी. इसके साथ ही आदेश में ये भी कहा गया है कि, “स्कूल के हेड को यह सुनिश्चित करना होगा कि सोशल डिस्टेंसिंग और कोविड प्रोटोकॉल से संबंधित दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन किया जाए. "

10वीं-12वीं को छोड़कर स्कूल ऑन-साइट या इन-पर्सन टीचिंग के लिए बंद रहेंगे

डिप्टी कमिश्नर सभी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए 10वीं कक्षा के छात्रों के लिए व्यक्तिगत रूप से कक्षाओं की अनुमति दे सकते हैं. आदेश में कहा गया है, "12वीं और 10वीं कक्षा के छात्रों के लिए प्रदान की गई छूट को छोड़कर, स्कूल ऑन-साइट / इन-पर्सन टीचिंग के लिए बंद रहेंगे."

कोचिंग सेंटर्स वैक्सीनेटेड टीचर्स और छात्रों के लिए खुलेंगे

इसके साथ ही सिविल सेवा या इंजीनियरिंग या NEET परीक्षाओं के लिए कोचिंग सेंटर्स को पूरी तरह से टीकाकरण वाले कर्मचारियों और छात्रों के लिए सीमित व्यक्तिगत शिक्षण के साथ अनुमति दी जाएगी. आदेश में कहा गया, "अन्य सभी कोचिंग सेंटर ऑनसाइट/इन-पर्सन टीचिंग के लिए बंद रहेंगे."

ये भी पढ़ें

NEET PG 2021: नीट पीजी 2021 के एडमिट कार्ड आज किए जाएंगे जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Karnataka School Reopening: कोविड-19 की तीसरी लहर के खतरे के बीच आज से खुले कक्षा 6 से 8 तक के स्कूल

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NEET UG Counselling 2026 शेड्यूल जारी, 5 अगस्त से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
NEET UG Counselling 2026 शेड्यूल जारी, 5 अगस्त से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
Delhi Vidya Vahini Scheme: दिल्ली की छात्राओं को कैसे मिलेगी फ्री साइकिल, कहां करना होगा अप्लाई?
दिल्ली की छात्राओं को कैसे मिलेगी फ्री साइकिल, कहां करना होगा अप्लाई?
IBPS क्लर्क भर्ती के लिए आवेदन शुरू, 11403 पदों पर निकली वैकेंसी
IBPS क्लर्क भर्ती के लिए आवेदन शुरू, 11403 पदों पर निकली वैकेंसी
DU के वन ईयर PG कोर्स में एडिट विंडो खुली, आज रात तक करें बदलाव
DU के वन ईयर PG कोर्स में एडिट विंडो खुली, आज रात तक करें बदलाव

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
क्राइम-थ्रिलर से कॉमेडी तक, वीकेंड पर फ्री में देख डालिए प्राइम वीडियो की टॉप 7 सीरीज, देखिए लिस्ट
क्राइम-थ्रिलर से कॉमेडी तक, वीकेंड पर फ्री में देख डालिए प्राइम वीडियो की टॉप 7 सीरीज, देखिए लिस्ट
नेताओं को फंसाने की 'हनी ट्रैप साजिश' बेनकाब! JeM संदिग्ध-महिला को STF ने पकड़ा
नेताओं को फंसाने की 'हनी ट्रैप साजिश' बेनकाब! JeM संदिग्ध-महिला को STF ने पकड़ा
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
Embed widget