एक्सप्लोरर

कितने पढ़े लिखे हैं इसरो के एस सोमनाथ? इतने कॉलेजों से ले चुके हैं डिग्रियां...

ISRO Chief Qualification: इसरो ने कल चन्द्रमा के साउथ पोल पर विक्रम लैंडर उतारने के साथ ही नया इतिहास रच दिया है. जिसकी दुनियाभर में प्रशंसा हो रही है.

चंद्रयान 3 के चांद पर सफल लैंड हो जाने के बाद इसरो की दुनिया भर में तारीफ हो रही है. किसी भी मिशन के सक्सेसफुल होने में उसके चीफ का रोल अहम होता है. इस समय इसरो के चीफ एस सोमनाथ हैं. जोकि स्पेस इंजीनियरिंग से जुड़े मामलों के एक्सपर्ट हैं. एस सोमनाथ को 57 वर्ष की उम्र में ISRO चीफ बनाया गया है. सोमनाथ का सफर बेहद ही दिलचस्प है.

एस सोमनाथ का जन्म जुलाई 1963 में केरल के अलापुझा जिले में हुआ था. उनका पूरा नाम श्रीधर परिकर सोमनाथ है. उनकी शुरुआती पढ़ाई स्थानीय स्तर पर हुई है, उन्होंने अपनी इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए केरल के कोल्लम में स्थित टीकेएम कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में प्रवेश लिया. यहां से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त करने के दौरान वह टॉपर्स की लिस्ट में शामिल रहे. इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बाद उन्होंने इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ साइंस बंगलुरु से पोस्ट ग्रेजुएशन किया. जहां उन्होंने गोल्ड मेडल हासिल किया. यहां से उन्होंने एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में मास्टर डिग्री हासिल की है.

एस सोमनाथ का नहीं है कोई मुकाबला

वैज्ञानिक एस सोमनाथ एक विषय के विशेषज्ञ नहीं बल्कि कई विषयों के एक्सपर्ट हैं. वह लॉन्च वाहन सिस्टम इंजीनियरिंग, स्ट्रक्चरल डिजाइन, स्ट्रक्चरल डायनेमिक्स, मैकेनिज्‍म डिजाइन और पायरोटेक्निक  बनाने की विद्या में विशेषज्ञता के साथ लॉन्च वाहन डिजाइन में पारंगत हैं. उन्होंने वैज्ञानिकों की एक टीम का नेतृत्व किया जिसने देश का सबसे शक्तिशाली अंतरिक्ष रॉकेट, जीएसएलवी एमके-III लांचर विकसित किया. सोमनाथ 2010 से 2014 तक GSLV Mk-III परियोजना के निदेशक थे. इस स्पेस क्राफ्ट से सैटलाइट लॉन्चकी जाती हैं. उन्होंने 3 सफल जियोसिंक्रोनस लॉन्च व्हीकल मिशन और 11 सफल पीएसएलवी मिशन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.

हासिल की हैं कई उपलब्धि

एस्ट्रोनॉटिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया ने इसरो चीफ एस सोमनाथ की उपलब्धियों के लिए गोल्ड मेडल भी दिया है. उन्हें GSLV मार्क-III के लिए वर्ष 2014 में परफॉर्मेंस एक्सिलेंस अवॉर्ड मिला था. इसके अलावा वह इंडियन नेशनल एकेडमी ऑफ इंजीनियरिंग के फेलो रहे हैं. वहीं, वह इंटरनेशनल एकेडमी ऑफ एस्ट्रोनॉटिक्स से भी जुड़े हैं.

यह भी पढ़ें- सरकार का बड़ा ऐलान, अब साल में दो बार होंगी बोर्ड की परीक्षाएं! फिर ऐसे आएगा रिजल्ट

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MCD Recruitment 2026: MCD में आने वाली है 1066 पदों पर वैकेंसी, यहां देखें डिटेल्स
MCD में आने वाली है 1066 पदों पर वैकेंसी, यहां देखें डिटेल्स
Nandan Nilekani Panel: नीलेकणि कमेटी को मिला एक्सटेंशन, 2027 की शुरुआत में सौंपेगी एग्जाम रिफॉर्म का प्लान
नीलेकणि कमेटी को मिला एक्सटेंशन, 2027 की शुरुआत में सौंपेगी एग्जाम रिफॉर्म का प्लान
UGC NET Correction Window: UGC NET फॉर्म में गलती सुधारने का मौका, NTA ने खोली करेक्शन विंडो
UGC NET फॉर्म में गलती सुधारने का मौका, NTA ने खोली करेक्शन विंडो
Delhi Fire Service Recruitment: दिल्ली फायर सर्विस में 2345 नए पदों को मंजूरी, जानें कब तक आएगी वैकेंसी?
दिल्ली फायर सर्विस में 2345 नए पदों को मंजूरी, जानें कब तक आएगी वैकेंसी?

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: SIR में कहां चूंक? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | UP News | SIR Controversy | CEC
UP Election 2027 BJP Plan: यूपी चुनाव फतह करने के लिए BJP का Mega Plan | CM Yogi | Amit Shah
India Bloc Ramlila Maidan Rally: विपक्ष vs ज्ञानेश..'फाइनल टक्कर' अभी शेष! | Rahul vs Gyanesh | BJP
Supreme Court on Diwali Crackers: ग्रीन पटाखों पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला | Breaking News | ABP
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya ने खोला बड़ा सच! ताने सुनते ही सबके सामने ला दी Jeet की कुर्बानी! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
JNU में कांग्रेस सांसद की बर्खास्तगी पर हाईकोर्ट की रोक, जनवरी 2027 में अगली सुनवाई
JNU में कांग्रेस सांसद की बर्खास्तगी पर हाईकोर्ट की रोक, जनवरी 2027 में अगली सुनवाई
RLD क्या अकेले लड़ेगी 2027 का यूपी चुनाव? सभी 403 सीटों पर तैयारी शुरू
RLD क्या अकेले लड़ेगी 2027 का यूपी चुनाव? सभी 403 सीटों पर तैयारी शुरू
गृह मंत्री अमित शाह से मिले चिरंजीवी-राम चरण, AI के गलत इस्तेमाल पर कड़े कानून की मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले चिरंजीवी-राम चरण, AI के गलत इस्तेमाल पर कड़े कानून की मांग
कितने बजे से शुरू होंगे भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के मैच? जानें सभी 5 मुकाबलों की टाइमिंग
कितने बजे से शुरू होंगे भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के मैच? जानें सभी 5 मुकाबलों की टाइमिंग
राज्यसभा में अभिषेक मनु सिंघवी तीसरे सबसे अमीर सांसद, नंबर 1 पर कौन? ADR की रिपोर्ट में खुलासा
राज्यसभा में अभिषेक मनु सिंघवी तीसरे सबसे अमीर सांसद, नंबर 1 पर कौन? ADR की रिपोर्ट में खुलासा
महिलाओं को सोशल मीडिया हमलों से बचाना मकसद, केरल सरकार लाएगी कानून
महिलाओं को सोशल मीडिया हमलों से बचाना मकसद, केरल सरकार लाएगी कानून
ITBPS DG Sanjay Singhal: कौन हैं ITBP के नए DG IPS संजय सिंघल? जिन्होंने संभाली भारत-चीन सीमा की सुरक्षा
कौन हैं ITBP के नए DG IPS संजय सिंघल? जिन्होंने संभाली भारत-चीन सीमा की सुरक्षा
वेटिकन में सदियों पुरानी परंपरा टूटी, पहली बार एक आम महिला बनीं मीडिया हेड, जानिए कौन हैं मारिया अल्वाराडो
वेटिकन में सदियों पुरानी परंपरा टूटी, पहली बार एक आम महिला बनीं मीडिया हेड, जानिए कौन हैं मारिया अल्वाराडो
Embed widget