एक्सप्लोरर

IGNOU July Admission 2021: ऑनलाइन और ODL प्रोग्राम के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी, 11 अक्टूबर है लास्ट डेट

इग्नू जुलाई एडमिशन 2021 को 11 अक्टूबर तक बढ़ा दिया गया है. ऑनलाइन आवेदन को ओडीएल और ऑनलाइन दोनों कार्यक्रमों के लिए बढ़ाया गया है. ज्यादा जानकारी ignou.ac.in पर जाकर ली जा सकती है.

IGNOU July Admission 2021: इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) ने जुलाई एडमिशन 2021 की लास्ट डेट बढ़ा दी है. दरअसल लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक IGNOU ने ऑनलाइन कार्यक्रमों और ऑनलाइन डिस्टेंस लर्निंग या ODL के लिए आवेदन करने की तारीख बढ़ा दी है. कोर्सेज के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट अब 11 अक्टूबर 2021 है. इग्नू में एडमिशन को लेकर ज्यादा डिटेल में जानकारी आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in पर जाकर ली जा सकती है.

UG, PG दोनों प्रोग्राम के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी हैं

उम्मीदवार ध्यान दें कि अंडरग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट दोनों प्रोग्राम्स के लिए ODL और ऑनलाइन कार्यक्रमों के लिए आवेदन की तारीख बढ़ा दी गई है. हालांकि सर्टिफिकेट कोर्स की डेडलाइन को आगे नहीं बढ़ाया गया है. वैसे यह पहली बार नहीं है जब इग्नू ने आवेदन की तारीख बढ़ाई है. इससे पहले आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2021 तक बढ़ा दी गई थी.

इग्नू जुलाई एडमिशन 2021 के लिए कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in पर जाएं.
  • अब उस नोटिफिकेशन पर क्लिक करें जिसमें लिखा है, "सभी कार्यक्रमों के लिए ऑनलाइन एडमिशन पोर्टल जुलाई 2021 सेशन के लिए लिंक (सर्टिफिकेट को छोड़कर) 11 अक्टूबर 2021 तक बढ़ा दिया गया है."
  • इसके बाद एक नई विंडो खुलेगी. यहां दिए गए सीधे लिंक पर क्लिक करके ODL कार्यक्रम और ऑनलाइन कार्यक्रम के लिए आवेदन कर सकते हैं.
  • उम्मीदवारों को पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा और फिर जरूरी डिटेल्स के साथ आवेदन पत्र भरना होगा.
  • शुल्क भुगतान डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से ऑनलाइन किया जा सकता है.
  • उम्मीदवारों को भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र की एक हार्ड कॉपी भी रखनी चाहिए.

गौरतलब है कि इस साल, इग्नू ने एकेडमिक ईयर 2021-22 के लिए कई नए कोर्स लॉन्च किए हैं. उनमें से कुछ बी.ए. इन परफॉर्मिंग आर्ट, उर्दू कार्यक्रम और अन्य शामिल हैं. उम्मीदवारों ध्यान रखें कि आवेदन पत्र भरते समय अपने डॉक्यूमेंट्स जैसे फोटोग्राफ, आयु प्रमाण, शिक्षा योग्यता प्रमाण पत्र और अन्य तैयार रखें.

ये भी पढ़ें

HP Constable Recruitment: हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल के पदों पर बंपर वैकेंसी, 12वीं पास कर सकते हैं आवेदन

NEET 2021 Phase 2 Registration: फेज 2 रजिस्ट्रेशन शुरू, 10 अक्टूबर तक खुलेगी आवेदन विंडो

 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?
अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?
ओडिशा में इंजीनियरों के लिए 758 पदों पर भर्ती, 22 अक्टूबर से भरें फॉर्म
ओडिशा में इंजीनियरों के लिए 758 पदों पर भर्ती, 22 अक्टूबर से भरें फॉर्म
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
बंगाल मदरसा शिक्षक भर्ती के बदलेंगे नियम, एक ही आयोग से होगी भर्ती
बंगाल मदरसा शिक्षक भर्ती के बदलेंगे नियम, एक ही आयोग से होगी भर्ती

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
1 साल तक नहीं..., अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को इस शर्त पर किया रिहा
1 साल तक नहीं..., अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को इस शर्त पर किया रिहा
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
'मैं कितना खुशकिस्मत हूं', रकुल प्रीत के बर्थडे पर पति जैकी भगनानी ने लुटाया प्यार
'मैं कितना खुशकिस्मत हूं', रकुल प्रीत के बर्थडे पर पति जैकी भगनानी ने लुटाया प्यार
'बांग्लादेश ने हमें डरा दिया...', क्रिस गेल ने क्यों कहा ऐसा
'बांग्लादेश ने हमें डरा दिया...', क्रिस गेल ने क्यों कहा ऐसा
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
सुबह उठकर अपनी गर्लफ्रेंड को कभी न करें ऐसे मैसेज, बिगड़ सकता है रिश्ता
सुबह उठकर अपनी गर्लफ्रेंड को कभी न करें ऐसे मैसेज, बिगड़ सकता है रिश्ता
Bluetooth हमेशा ऑन रखने से फोन पर क्या असर पड़ता है? जानें
Bluetooth हमेशा ऑन रखने से फोन पर क्या असर पड़ता है? जानें
Embed widget