एक्सप्लोरर

एग्रीकल्चर के अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम्स में एडमिशन के लिए ICAR ने घोषित की एंट्रेंस एग्जाम की तारीखें

एग्रीकल्चर के यूजी प्रोग्राम्स में एडमिशन के लिए Indian Council Of Agricultural Research ने Computer Based Test की तारीखें घोषित कर दी हैं.

ICAR Entrance Exam 2020: इंडियन काउंसिल ऑफ एग्रीकल्चरल रिसर्च ने एग्रीकल्चर के अंडरग्रेजुएट कोर्सेस में एडमिशन के लिए आयोजित होने वाले ऑल इंडिया एंट्रेस टेस्ट की तारीखें डिक्लेयर कर दी हैं. यह परीक्षा नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा 7 और 8 सितंबर 2020 को आयोजित की जाएगी. पोस्ट ग्रेजुएट और पीएचडी प्रोग्राम्स में एडमिशन के लिए एंट्रेंस एग्जाम की तारीखें अभी घोषित नहीं हुई हैं. इनकी घोषणा कुछ समय बाद होगी. फिलहाल केवल अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम्स के लिए होने वाले कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट की तारीख डिक्लेयर की गई है. यह परीक्षा अपने तय समय से बहुत देर से आयोजित हो रही है. दरअसल कोविड और उससे बचाव के लिए लगे लॉकडाउन के कारण परीक्षा को कई बार स्थगित किया गया. तय शेड्यूल के हिसाब से सबसे पहले परीक्षा जून के महीने में आयोजित होनी थी, लेकिन तब से इसे कई बार टाला गया.

दो शिफ्टों में होगी परीक्षा –

कोविड की वजह से आईसीएआर ने तय किया है कि अंडरग्रेजुएट क्लासेस के लिए होने वाला यह एंट्रेंस एग्जाम दो शिफ्टों में और दो दिन में कराया जाएगा ताकि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जा सके. इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड रिलीज और रिजल्ट डिक्लेयर होने की तारीख जल्द ही एनटीए द्वारा ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी की जाएगी. तारीखों के बारे में जानकारी पाने के लिए इन दोनों वेबसाइट्स पर जा सकते हैं – nta.ac.in और icar.nta.nic.in.

इस साल करीब 1,97,837 स्टूडेंट्स विभिन्न एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटीज में यूजी प्रोग्राम में प्रवेश के लिए यह परीक्षा देंगे. इस एग्जाम के लिए एनटीए ने करीब 178 एग्जाम सेंटर सेट किए हैं.

साल में एक बार होती है परीक्षा –

आईसीएआर हर साल ऑल इंडिया एंट्रेंस एग्जाम कंडक्ट करता है, जिसके माध्यम से बैचलर्स, मास्टर्स और डॉक्टोरल डिग्री प्रोग्राम्स में एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटीज में एडमिशन दिया जाता है. आईसीएआर के अनुसार वे कैंडिडेट्स जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से क्लास 12वीं पास की हो, वे इस परीक्षा के लिए अप्लाई कर सकते हैं.

CDAC C-CAT एडमिट कार्ड होंगे इस तारीख को रिलीज, cdac.in से करें डाउनलोड AIMA MAT 2020 परीक्षा का एडमिट कार्ड रिलीज, वेबसाइट से करें डाउनलोड

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ में 12489 शिक्षक भर्ती का नोटिफिकेशन रद्द, कार्यरत शिक्षकों को राहत
छत्तीसगढ़ में 12489 शिक्षक भर्ती का नोटिफिकेशन रद्द, कार्यरत शिक्षकों को राहत
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
UP होम गार्ड भर्ती में हुई धांधली, टेढ़ी नाक और कमजोर आंख बता कर लिए रुपये
UP होम गार्ड भर्ती में हुई धांधली, टेढ़ी नाक और कमजोर आंख बता कर लिए रुपये
नवोदय विद्यालय में 9वीं और 11वीं के लिए बढ़ी लास्ट डेट, 22 अक्टूबर तक भरें फॉर्म
नवोदय विद्यालय में 9वीं और 11वीं के लिए बढ़ी लास्ट डेट, 22 अक्टूबर तक भरें फॉर्म

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR पर अमेरिकी सांसद के बयान पर भड़का भारत, MEA बोला- 'इस तरह का रवैया...'
SIR पर अमेरिकी सांसद के बयान पर भड़का भारत, MEA बोला- 'इस तरह का रवैया...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
रैपर यो यो हनी सिंह ने आपत्तिजनक शब्दों के लिए मांगी माफी, महाराष्ट्र साइबर सेल में दर्ज कराया बयान
रैपर यो यो हनी सिंह ने आपत्तिजनक शब्दों के लिए मांगी माफी, साइबर सेल में दर्ज कराया बयान
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
Embed widget