एक्सप्लोरर

IAS Success Story: यूपीएससी परीक्षा वाले दिन तनाव के कारण रिद्धिमा हुईं असफल, फिर इस तरह मिली सफलता

यूपीएससी परीक्षा के दौरान कैंडिडेट्स को तनाव मुक्त रहना चाहिए. अक्सर लोग इस दौरान तनावग्रस्त हो जाते हैं और इससे उनकी परफॉर्मेंस पर बुरा असर पड़ता है. ऐसा ही रिद्धिमा के साथ हुआ.

Success Story Of IAS Topper Riddhima Srivastava: यूपीएससी में सफलता प्राप्त करने के लिए सकारात्मक रवैया होना काफी जरूरी होता है. अगर आप सकारात्मक होकर अपनी तैयारी करेंगे तो परिणाम बेहतर होगा. आज आपको यूपीएससी परीक्षा 2018 में 74वीं रैंक प्राप्त करने वाली रिद्धिमा श्रीवास्तव की कहानी बताएंगे. पहले प्रयास में उनकी तैयारी पूरी थी, लेकिन परीक्षा हॉल में जाकर वह काफी तनाव में आ गई और गलतियां कर बैठीं. ऐसे में वह प्री-परीक्षा भी पास नहीं कर पाईं. दूसरे प्रयास में उन्होंने अपनी गलतियों को सुधारा और आईएएस बनने का सपना पूरा किया. उनकी कहानी से कई लोग सीख ले सकते हैं, जो इस परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं.

टाइम मैनेजमेंट बेहद जरूरी

रिद्धिमा के मुताबिक जब उन्होंने यूपीएससी की परीक्षा पहली बार दी तब टाइम मैनेजमेंट नहीं कर पाईं. वे कुछ सवालों में उलझीं रही और समय बीतता गया. आखिर में उनके पास समय कम बचा था और सवाल ज्यादा. इसके अलावा उन्हें ओएमआर शीट भरने में भी काफी समय लगा, जिससे उनका कीमती समय इसमें बर्बाद हो गया. किसी भी परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के लिए समय का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है. कई बार लोग एक सवाल में उलझे रहते हैं और उसके चक्कर में समय काफी बर्बाद हो जाता है. ऐसे में अगर आपको परीक्षा पास करनी है तो समय का मैनेजमेंट करना सीखें.

परीक्षा के दौरान तनाव बिल्कुल न लें

रिद्धिमा श्रीवास्तव की पूरी तैयारी होने के बावजूद उन्हें पहले प्रयास में असफलता मिली जिसकी वजह तनाव था. वे परीक्षा हॉल में जाकर तनावग्रस्त हो गईं और अपना बेस्ट परफॉर्म नहीं कर पाईं. ऐसा ज्यादातर लोगों के साथ होता है लेकिन परीक्षा के दौरान सकारात्मक रवैया रखना बेहद जरूरी होता है. अगर आप तनाव लेकर परीक्षा देंगे, तो आपके लिए हंड्रेड परसेंट देना मुश्किल हो जाएगा. साथ ही तैयारी के दौरान भी तनाव लेने की जरूरत नहीं है. अगर आप यूपीएससी के सफर में तनाव को रोकने में कामयाब हुए तो, आप एक दिन विजेता बनकर उभरेंगे.

यहां देखें रिद्धिमा का दिल्ली नॉलेज ट्रैक को दिया गया इंटरव्यू 

दूसरे कैंडिडेट्स को रिद्धिमा की सलाह

यूपीएससी परीक्षा की तैयारी करने वाले लोगों को रिद्धिमा तनावमुक्त होकर मेहनत करने की सलाह देती हैं. वे कहती हैं कि अपने सिलेबस को कई बार पढ़ें और लगातार उसका रिवीजन करते रहें. रिद्धिमा कैंडिडेट्स को सोशल मीडिया से दूर रहने की भी सलाह देती हैं. उनके मुताबिक हर किसी को कड़े नियम बनाकर तैयारी करनी चाहिए. सिलेबस को पूरा करने के बाद आंसर राइटिंग की प्रैक्टिस करें. इससे आपको निर्धारित समय में पेपर सॉल्व करने का अभ्यास हो जाएगा. अगर इन सभी बातों का ध्यान रखा जाए, तो सफलता जरूर मिलेगी.

IAS Success Story: तीन बार दी सिविल सेवा की परीक्षा, तीनों बार हुए पास लेकिन IAS बनकर ही माने आकाश बंसल

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2026 में रिटायर हो रहे पहले अग्निवीर, 4 साल की सेवा के बाद कौन सी सरकारी नौकरी के मिलेंगे मौके
2026 में रिटायर हो रहे पहले अग्निवीर, 4 साल की सेवा के बाद कौन सी सरकारी नौकरी के मिलेंगे मौके
MP Board 2027: 10वीं- 12वीं बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल जारी, फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम
MP Board 2027: 10वीं- 12वीं बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल जारी, फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम
सरकार ने किया स्कॉलरशिप योजनाओं का विस्तार, 2025-26 में दी गई 1.09 करोड़ स्कॉलरशिप
सरकार ने किया स्कॉलरशिप योजनाओं का विस्तार, 2025-26 में दी गई 1.09 करोड़ स्कॉलरशिप
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शुभेंदु सरकार ने BJP सांसद अनंत महाराज से वापस लिया सम्मान, नेताजी पर टिप्पणी पड़ी भारी
शुभेंदु सरकार ने BJP सांसद अनंत महाराज से वापस लिया सम्मान, नेताजी पर टिप्पणी पड़ी भारी
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
Friday OTT Release: 15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Embed widget