एक्सप्लोरर

IAS Success Story: मेहनत और लगन से पाई मंजिल, साइकिल पंचर बनाने का काम करने वाले वरुण बने IAS अधिकारी

UPSC Success Story : साइकिल पंचर जोड़ने का काम करने वाले वरुण बरनवाल ने जीवन में बहुत सारी परेशानियों को झेला. पढ़ाई छोड़ने के बाद फिर से अपनी मंजिल की और बढ़े और तमाम दिक्कतों के बावजूद सफलता हासिल की.

UPSC Success Story: मंजिल उन्हीं को मिलती है जिनके सपनों में जान होती है, पंख से कुछ नहीं होता, हौसलों से उड़ान होती है. यह लाइन आईएएस अधिकारी वरुण बरनवाल पर एकदम सटीक बैठती है. जिन्होंने पिता की मृत्यु के बाद परिवार की जिम्मेदारी उठाते हुए अपनी पढ़ाई को आगे बढ़ाया और आईएएस अधिकारी बने. महाराष्ट्र के शहर बाइसोर के रहने वाले वरुण ने छात्र जीवन से लेकर आईएएस  सफर में काफी चुनौतियों का सामना किया, लेकिन अपनी मेहनत और लगन के बल पर उन्होंने अपनी मंजिल को पा लिया. 

पंचर बनाने का करते थे काम
पिता की मौत के बाद वरुण पर परिवार की जिम्मेदारी आ गई. तब पढ़ाई में तेज रहने वाले वरुण ने अपने पिता का साइकिल मरम्मत का काम संभाला और पंचर जोड़ने लगे. इस दौरान उन्होंने दसवीं की परीक्षा में पूरे शहर में दूसरा स्थान पाया था. लेकिन परिवार के दायित्व की वजह से उन्होंने पढ़ाई छोड़ दी थी.

एक परिचित के कहने पर दोबारा शुरू की पढ़ाई
पैसे की कमी के चलते वरुण ने पढ़ाई छोड़ दी थी. लेकिन एक परिचित डॉक्टर ने उनको पढ़ाई दोबारा शुरू करने की सलाह दी और वरुण का कॉलेज में एडमिशन भी करवा दिया. 12वीं करने के बाद वरुण ने इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की. हालांकि पढ़ाई करने के दौरान फीस भरने में उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. वरुण पढ़ाई के साथ-साथ साइकिल की दुकान भी चलाते रहे और ट्यूशन भी पढ़ाते रहे. वरुण की लगन और मेहनत का यह नतीजा था कि उन्होंने पहले सेमेस्टर में ही टॉप कर लिया. इस कारण से कॉलेज में उन्हें स्कॉलरशिप दी जाने लगी. इंजीनियरिंग करने के बाद वरुण ने सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी थी.

32वीं रैंक हासिल की
सामाजिक कार्यों में हमेशा सहभागिता रखने वाले वरुण ने 8 साल की कड़ी मेहनत के बाद सिविल सेवा परीक्षा में पूरे देश में 32वीं रैंक पाई थी. इस तरह मेहनत और हौसलों से वरुण बरनवाल एक आईएएस अधिकारी बन गए. बता दें कि वरुण ने समाजसेवी अन्ना हजारे के जनलोकपाल बिल के लिए हुए आंदोलन में भी सहभागिता की थी.

यह भी पढ़ें: जानें IPS ऑफिसर प्रीति की सफलता की कहानी 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बड़ी खबर: जामिया मिल्लिया इस्लामिया में दीवाली तक चलेंगी ऑनलाइन क्लासेज
जामिया मिल्लिया इस्लामिया में दीवाली तक चलेंगी ऑनलाइन क्लासेज
NTA ने 2027 एग्जाम कैलेंडर में किया बदलाव, जानें कौन से एग्जाम की तारीख बदली?
NTA ने 2027 एग्जाम कैलेंडर में किया बदलाव, जानें कौन से एग्जाम की तारीख बदली?
दिल्ली में खुला Space का नया रास्ता! रॉकेट वुमन ने दिखाई नई राह
दिल्ली में खुला Space का नया रास्ता! रॉकेट वुमन ने दिखाई नई राह
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget