एक्सप्लोरर

IAS Success Story: असफलताओं से निराश होकर UPSC छोड़ने का मन बनाया, दोस्तों ने एक और प्रयास करने को कहा, आखिरकार अक्षत को मिली सफलता

यूपीएससी के क्षेत्र में कई लोगों को सफलता मिलने में बहुत लंबा वक्त लग जाता है. असफलताओं से निराश होकर कई लोग इस सफर को खत्म कर देते हैं. हालांकि जो लोग धैर्य रखकर प्रयास करते रहते हैं, उन्हें सफलता जरूर मिलती है.

Success Story Of IAS Topper Akshat Kaushal: किसी भी परीक्षा को पास करने के लिए धैर्य रखना बेहद जरूरी होता है. जब लोगों को असफलता मिलती है, तो वे निराश हो जाते हैं और उनका धैर्य टूट जाता है. लेकिन जो लोग ऐसे मुश्किल वक्त में सकारात्मक रहकर कोशिश जारी रखते हैं, उन्हें सफलता जरूर मिलती है. आज आपको यूपीएससी परीक्षा 2017 में सफलता प्राप्त करने वाले अक्षत कौशल की कहानी बताएंगे जो हर किसी के लिए प्रेरणादायक है. अक्षत को यह सफलता पांचवें प्रयास में मिली. साल 2017 में उन्होंने 55वीं रैंक प्राप्त कर आईएएस अफसर बनने का सपना पूरा किया. वह हर उस शख्स के लिए प्रेरणा हैं, जो यूपीएससी की तैयारी कर रहे हैं.

कभी यूपीएससी छोड़ने का बनाया था मन

अक्षत का यूपीएससी का सफर काफी लंबा रहा. उन्हें यहां पांचवें प्रयास में सफलता मिली. आपको जानकर हैरानी होगी कि अक्षत को जब 4 बार असफलता मिली तो वे निराश हो गए. उन्होंने तय कर लिया था कि वह अब यूपीएससी के लिए और प्रयास नहीं करेंगे. हालांकि इस बीच उनके कुछ दोस्तों ने उन्हें एक और प्रयास करने की सलाह दी. यह बात अक्षत के दिमाग में बैठ गई और उन्होंने आखिरी प्रयास करने का मन बनाया. इस बार अक्षत ने बहुत कम समय में ज्यादा से ज्यादा तैयारी की. आखिरकार इस बार उनकी किस्मत ने भी साथ दिया और उन्होंने यूपीएससी की परीक्षा पास कर ली.

सही दिशा में करनी चाहिए मेहनत 

अक्षत का मानना है कि यूपीएससी की तैयारी करने से पहले आपको उसके बारे में पूरी जानकारी हासिल कर लेनी चाहिए. यूपीएससी का सिलेबस और पेपर के बारे में पूरी जानकारी होने पर आप अपनी तैयारी का बेहतर ब्लूप्रिंट बना पाएंगे. एक बार जब आपका पूरा प्लान तैयार हो जाए, उसके बाद उस पर अच्छी तरह अमल करें. यूपीएससी की तैयारी के दौरान कभी भी ओवरकॉन्फिडेंस न रखें. अगर आपको लगता है कि कोई सब्जेक्ट पहले से मजबूत है फिर भी उस पर पूरी तरह फोकस करना चाहिए. यहां छोटी-छोटी गलतियां आपकी असफलता का कारण बन जाती हैं.

यहां देखें अक्षत का दिल्ली नॉलेज ट्रैक को दिया गया इंटरव्यू

 

दूसरे कैंडिडेट्स को अक्षत की सलाह

अक्षत का मानना है कि यूपीएससी की परीक्षा के लिए पूरी तैयारी करने के बाद भी कई बार मन मुताबिक रिजल्ट नहीं मिलता. ऐसे में कैंडिडेट्स को उम्मीद नहीं छोड़नी चाहिए और अपनी तरफ से पूरी कोशिश करते रहना चाहिए. कई बार चीजें समय पर छोड़ देनी चाहिए. उन्हें लगता है कि शुरुआती 4 प्रयासों में भी पूरी तैयारी की लेकिन पांचवें प्रयास में बहुत कम समय में तैयारी कर सफलता मिल गई. वे कहते हैं कि ईमानदारी से यूपीएससी की परीक्षा में मेहनत करें और असफलता मिलने पर निराश न हों. खुद को सकारात्मक और मोटिवेट रखें. एक न एक दिन आपकी मेहनत का फल जरूर मिलता है.

IAS Success Story: परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी, तो इंटरमीडिएट के बाद नौकरी कर ली, फिर मिंटू लाल को ऐसे मिली यूपीएससी में सफलता

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bceceb B.Tech Lateral Entry: बी-टेक लेटरल एंट्री के पहले राउंड का सीट अलॉटमेंट, इस दिन जारी होगा रिजल्ट
Bceceb: बी-टेक लेटरल एंट्री के पहले राउंड का सीट अलॉटमेंट, इस दिन जारी होगा रिजल्ट
NEET 2026 Success Story: पेंटिंग कर परिवार चलाया, अब NEET में 583 अंक लाकर बूंदी के बेटे ने MBBS की सीट की पक्की
पेंटिंग कर परिवार चलाया, अब NEET में 583 अंक लाकर बूंदी के बेटे ने MBBS की सीट की पक्की
AISHE Report: देश में पहली बार घटे अंडरग्रेजुएट एडमिशन, आखिर क्यों कम हो रहे दाखिले और क्या हैं इसके मायने?
AISHE Report: देश में पहली बार घटे अंडरग्रेजुएट एडमिशन, आखिर क्यों कम हो रहे दाखिले और क्या हैं इसके मायने?
Karnataka Teacher Recruitment 2026: इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget