एक्सप्लोरर

IAS Success Story: एवरेज स्टूडेंट होने के बावजूद UPSC की तैयारी की, लोगों ने डिमोटिवेट भी किया, लेकिन कड़ी मेहनत से जुनैद बने आईएएस

यूपीएससी में तमाम कैंडिडेट्स सफलता प्राप्त करके सिविल सर्विस के बारे में फैलाए गए मिथकों को तोड़ते हैं. ऐसी ही कहानी जुनैद अहमद की है, जो लोगों के लिए प्रेरणादायक बन चुकी है.

Success Story Of IAS Topper Junaid Ahmad: अधिकतर लोगों का मानना होता है कि यूपीएससी में सफलता केवल वही लोग प्राप्त कर सकते हैं, जिनका एजुकेशनल बैकग्राउंड काफी मजबूत होता है. लेकिन हर साल तमाम स्टूडेंट सिविल सेवा में सफलता प्राप्त कर इन मिथकों को तोड़ देते हैं. आज आपको यूपीएससी परीक्षा 2019 में ऑल इंडिया रैंक 3 प्राप्त करके आईएएस अफसर बनने वाले जुनैद अहमद की कहानी बताएंगे. जुनैद ने एक एवरेज स्टूडेंट से यूपीएससी टॉपर बनने तक का सफर तय किया.

एएमयू से की 12वीं तक की पढ़ाई
मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के नगीना कस्बे के रहने वाले जुनैद अहमद की शुरुआती पढ़ाई होम टाउन से हुई. इसके बाद उन्हें अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) में दाखिला मिल गया. यहां से उन्होंने 12वीं तक की पढ़ाई पूरी की और इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की. इसी दौरान उन्होंने यूपीएससी में जाने का मन बनाया. खास बात यह थी कि उनके ग्रेजुएशन तक पढ़ाई में अच्छे नंबर नहीं आए थे, ऐसे में उनका यह फैसला कई लोगों के लिए चौंकाने वाला था.

यूपीएससी में पांचवें प्रयास में मिली सफलता
यूपीएससी की तैयारी के लिए जुनैद ने जामिया की रेजिडेंशियल कोचिंग ज्वाइन कर ली, जहां यूपीएससी एस्पायरेंट्स को फ्री में कोचिंग की सुविधा दी जाती है. जुनैद को तीन बार यूपीएससी में असफलता मिली, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और लगातार मेहनत करते रहे. चौथे प्रयास में उन्होंने ऑल इंडिया रैंक 352 के साथ यूपीएससी की परीक्षा पास की. इस रैंक के आधार पर उन्हें आईआरएस सेवा मिली. हालांकि उन्होंने इसके बाद भी प्रयास जारी रखा और 2019 में आईएएस अफसर बनने का सपना पूरा कर लिया.

यहां देखें जुनैद अहमद का दिल्ली नॉलेज ट्रैक को दिया गया इंटरव्यू

अन्य कैंडिडेट्स को जुनैद की सलाह
जुनैद अहमद का मानना है कि अगर आप यूपीएससी की तैयारी करना चाहते हैं, तो आप जीरो से शुरू करके भी यहां सफलता प्राप्त कर सकते हैं. वे कहते हैं कि कई लोगों ने उन्हें यह कहकर डिमोटिवेट किया कि एवरेज स्टूडेंट इस परीक्षा को पास नहीं कर सकते. लेकिन कड़ी मेहनत की बदौलत उन्होंने अपना सपना पूरा कर लिया. जुनैद कहते हैं कि असफलताओं से घबराना नहीं चाहिए और लगातार अपने लक्ष्य को प्राप्त करने की कोशिश करनी चाहिए. 

यह भी पढ़ेंः IAS Success Story: रिवीजन को बनाया सफलता का मूल मंत्र और प्रेरणा ने यूपीएससी परीक्षा पास कर आईएएस बनने का सपना किया पूरा

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NTA की एक और परीक्षा में गड़बड़ी, रद्द हुई AIAPGET 2026 परीक्षा
NTA की एक और परीक्षा में गड़बड़ी, रद्द हुई AIAPGET 2026 परीक्षा
कभी भी जारी हो सकता है UPTET 2026 रिजल्ट, 2 लाख अभ्यर्थियों को इंतजार 
कभी भी जारी हो सकता है UPTET 2026 रिजल्ट, 2 लाख अभ्यर्थियों को इंतजार 
सैनिक स्कूल में निकली भर्ती, इन लोगों को मिलेगा मौका
सैनिक स्कूल में निकली भर्ती, इन लोगों को मिलेगा मौका
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास 

वीडियोज

Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’
Pawan Singh-Kajal Raghwani Controversy: Kiss Allegation Sparks Fresh Debate Over Consent

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर, शाह ने दिया चिकन-नेक की सुरक्षा का रोडमैप
परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर, शाह ने दिया चिकन-नेक की सुरक्षा का रोडमैप
रांची में छात्र नेता अमीषा प्रसाद को डिटेन करने पर हंगामा, थाने पहुंचे BJP नेता
रांची में छात्र नेता अमीषा प्रसाद को डिटेन करने पर हंगामा, थाने पहुंचे BJP नेता
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
क्लच-गियर का झंझट खत्म, ये Automatic SUVs हैं पैसा वसूल
क्लच-गियर का झंझट खत्म, ये Automatic SUVs हैं पैसा वसूल
भारत में सबसे ज्यादा कहां पैदा होती है चीनी, देखें टॉप-5 राज्यों की लिस्ट
भारत में सबसे ज्यादा कहां पैदा होती है चीनी, देखें टॉप-5 राज्यों की लिस्ट
Embed widget