एक्सप्लोरर

IAS Success Story: एमबीबीएस के बाद आनंद ने दी UPSC की परीक्षा, तीन बार हुए असफल लेकिन नहीं मानी हार

यूपीएससी में कई लोग अपने सेट करियर को छोड़कर आते हैं. कई बार उन्हें जल्दी सफलता मिल जाती है, तो कई बार लंबे समय तक संघर्ष करना पड़ता है.

Success Story Of IAS Topper Anand Sharma: आज आपको यूपीएससी परीक्षा 2018 में सफलता प्राप्त कर आईएएस अफसर बनने वाले आनंद शर्मा की कहानी बताएंगे जो बेहद प्रेरणादायक है. एमबीबीएस की डिग्री हासिल करने के बाद आनंद ने इस क्षेत्र में आने का फैसला किया और लगातार तीन बार असफल भी हुए. हालांकि उन्होंने हार नहीं मानी और मेहनत करते रहे. चौथे प्रयास में ऑल इंडिया रैंक 662 हासिल कर उन्होंने आईएएस अफसर बनने का सपना पूरा कर लिया. उनका यूपीएससी का सफर करीब 5 साल लंबा रहा.

ऐसे हासिल की सफलता

इंटरमीडिएट के बाद आनंद ने एमबीबीएस में दाखिला ले लिया था. इस दौरान उनको यूपीएससी में जाने का ख्याल आया और उन्होंने डिग्री पूरी करने के बाद तैयारी शुरू कर दी. उन्होंने पहली बार जब परीक्षा दी तो वे असफल हो गए. फिर भी उन्होंने निराश न होकर दूसरा प्रयास किया. लेकिन दूसरी बार भी उन्हें असफलता मिली. आनंद ने एक बार फिर खुद को मोटिवेट किया और तीसरा प्रयास किया. हालांकि इस प्रयास में भी उन्हें सफलता नहीं मिली. ऐसे में आनंद ने अपनी रणनीति बदली और उसके हिसाब से तैयारी की. इस बार उनकी किस्मत भी अच्छी रही और उनका सिलेक्शन हो गया.

यहां देखें आनंद का दिल्ली नॉलेज ट्रैक को दिया गया इंटरव्यू

 

 दूसरे कैंडिडेट्स को आनंद की सलाह

आनंद का मानना है कि यूपीएससी की परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के लिए आपको एस्से का पेपर अच्छी तरह सॉल्व करना चाहिए. सबसे पहले इसके लिए एक रफ स्ट्रक्चर बना लें और उसके हिसाब से लिखना शुरू करें. वे कहते हैं कि अगर आप यूपीएससी की तैयारी सही दिशा में करेंगे तो आपको सफलता जल्द मिलेगी. वहीं असफल होने पर निराश नहीं होना चाहिए और मोटिवेट रखकर लगातार तैयारी करते रहना चाहिए. आनंद कहते हैं कि आप यूपीएससी की परीक्षा में छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखकर ज्यादा स्कोर कर सकते हैं.

IAS Success Story: आईआईटी से इंजीनियरिंग के बाद तेजस्वी ने UPSC में आने का किया फैसला, दूसरे प्रयास में बनीं टॉपर

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रिसर्च में महिलाओं की हिस्सेदारी 29% बढ़ी, लेकिन प्राइवेट सेक्टर में अब भी है सबसे पीछे
रिसर्च में महिलाओं की हिस्सेदारी 29% बढ़ी, लेकिन प्राइवेट सेक्टर में अब भी है सबसे पीछे
UPSC Mains Admit Card 2026: UPSC मेन्स 2026 एडमिट कार्ड जल्द, ऐसे करें डाउनलोड
UPSC मेन्स 2026 एडमिट कार्ड जल्द, ऐसे करें डाउनलोड
ICSE-ISC 2028 बोर्ड परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, जानिए आवेदन की आखिरी तारीख
ICSE-ISC 2028 बोर्ड परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, जानिए आवेदन की आखिरी तारीख
कल जारी हो सकती है नीट पीजी 2026 एग्जाम सिटी स्लिप, 30 अगस्त को होगी परीक्षा
कल जारी हो सकती है नीट पीजी 2026 एग्जाम सिटी स्लिप, 30 अगस्त को होगी परीक्षा

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget