एक्सप्लोरर

IAS Success Story: एमडी की डिग्री हासिल करने के बाद यूपीएससी में जाने का मन बनाया, अपने पहले प्रयास में ही सुयश का सपना हुआ पूरा

यूपीएससी में कई लोग अपने जमे हुए करियर को छोड़कर किस्मत आजमाते हैं. कई लोगों को यहां सफलता मिलने में वक्त लगता है, तो कुछ लोग पहली बार में ही सफल हो जाते हैं.

Success Story Of IAS Topper Suyash Chavan: यूपीएससी का सफर हर किसी के लिए अलग अनुभव वाला होता है. कोई यहां सालों मेहनत करने के बाद सफलता प्राप्त करता है, तो किसी को पहले ही प्रयास में सफलता मिल जाती है. आज आपको सुयश चव्हाण की कहानी बताएंगे, जिन्होंने एमबीबीएस और एमडी की डिग्री हासिल करने के बाद यूपीएससी में किस्मत आजमाई और उन्हें पहली ही बार में सफलता मिल गई. इसके लिए उन्होंने सही रणनीति अपनाई और सही दिशा में प्रयास किया. उन्होंने अपने अनोखे अंदाज में यूपीएससी की तैयारी की और सफलता प्राप्त करके आईएएस बनने का सपना पूरा किया. उन्होंने सिविल सर्विस परीक्षा 2017 में 56वीं रैंक हासिल की. उनकी कहानी सभी के लिए प्रेरणादायक है.

इंटरमीडिएट के बाद एमबीबीएस में लिया दाखिला

सुयश पढ़ाई में हमेशा से होशियार थे. उन्होंने इंटरमीडिएट के बाद एमबीबीएस की प्रवेश परीक्षा दी और सफलता प्राप्त की. एमबीबीएस की डिग्री हासिल करने के बाद उन्होंने एमडी की प्रवेश परीक्षा दी और उसमें भी सफलता मिल गई. अब उन्होंने मेडिकल साइंस में पोस्ट ग्रेजुएशन (एमडी) की डिग्री हासिल की. वे मेडिकल के क्षेत्र में काफी आगे बढ़ चुके थे, लेकिन उन्होंने यूपीएससी की परीक्षा देने का भी मन बनाया. उन्होंने इसके लिए सटीक रणनीति तैयार की.

ऐसा रहा यूपीएससी का सफर

सुयश ने यूपीएससी के लिए रणनीति तैयार की. फिर तैयारी शुरू कर दी. उन्होंने सिलेबस को अच्छी तरह कवर किया और पहले ही प्रयास में सफलता प्राप्त करके दिखाई. उनका मानना है कि अगर आप इस परीक्षा में सफलता प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको दूसरों के बजाय खुद की रणनीति तैयार करनी चाहिए. उनके मुताबिक आपकी रणनीति में उन बिंदुओं को शामिल किया जाना चाहिए जो आपके सिलेबस को पूरी तरह कवर करें. ऐसा ही कुछ उन्होंने किया.

यहां देखें सुयश का दिल्ली नॉलेज ट्रैक को दिया गया इंटरव्यू 

 

दूसरे कैंडिडेट्स को सुयश की सलाह

यूपीएससी की तैयारी करने वाले अन्य कैंडिडेट्स को सुयश बेहतर रणनीति बनाने की सलाह देते हैं. उनका मानना है कि आपकी रणनीति में विजेताओं वाली बात होनी चाहिए. आपकी रणनीति से लगना चाहिए कि आप यहां सफलता प्राप्त करने के लिए आए हैं. इसको एग्जीक्यूट करना थोड़ा मुश्किल होता है लेकिन यही एक चीज है जो आपको सफलता तक ले जाएगी. वे मानते हैं कि आप अपने सिलेबस को अच्छी तरह पढ़ें और उसका समय समय पर रिवीजन करते रहें. किसी भी परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के लिए रिवीजन बेहद जरूरी होता है. प्रॉपर प्लानिंग और मेहनत के साथ तैयारी करेंगे तो सफलता जरूर मिलेगी.

यह भी पढ़ें

IAS Success Story: तीन बार यूपीएससी की प्री-परीक्षा पास नहीं कर पाईं, लेकिन खुद को मोटिवेट कर पांचवें प्रयास में आईएएस बनीं रुचि

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंजीनियरिंग छात्रों के लिए सरकार दे रही मोटी स्कॉलरशिप, जानें कौन-कौन सी योजनाएं हैं और कैसे कर सकते हैं अप्लाई
इंजीनियरिंग छात्रों के लिए सरकार दे रही मोटी स्कॉलरशिप, जानें कौन-कौन सी योजनाएं हैं और कैसे कर सकते हैं अप्लाई
DU Recruitment 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी में निकली बंपर भर्ती, 1 लाख रुपये तक मिलेगी सैलरी; 25 जून तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में निकली बंपर भर्ती, 1 लाख रुपये तक मिलेगी सैलरी; 25 जून तक करें आवेदन
27 साल की उम्र में पति को खोया, टिफिन बेचकर बेटियों को पढ़ाया, अब बेटी बनी डिप्टी कलेक्टर
27 साल की उम्र में पति को खोया, टिफिन बेचकर बेटियों को पढ़ाया, अब बेटी बनी डिप्टी कलेक्टर
जब CBSE नहीं था तब कैसे होते थे बोर्ड एग्जाम, जानें क्या है इसका इतिहास?
जब CBSE नहीं था तब कैसे होते थे बोर्ड एग्जाम, जानें क्या है इसका इतिहास?

वीडियोज

Sansani | Crime News | Malviya Nagar Fire:होटल नहीं, 'गैस चेंबर' में तड़पकर मरे 21 लोग!
Malviya Nagar Fire | Fire Incident | Delhi News | Janhit: मालवीय नगर का खौफनाक सच!
Malviya Nagar Fire | Fire Incident | Delhi News: ऑनलाइन बुकिंग चालू, पर सिस्टम 'अंधा'!
Malviya Nagar Fire | Bharat Ki Baat: खिड़कियां सील, बंद इमरजेंसी एग्जिट! रूह कंपा देने वाली दास्तां!
Malviya Nagar Fire | Fire Incident | Sandeep Chaudhary:मालवीय नगर अग्निकांड पर सबसे तीखा प्रहार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
उधर टैरिफ लगाने की बात इधर भारत संग ट्रेड को बेताब ट्रंप, US राजदूत बोले- 99 प्रतिशत डील पक्की, मैं कल ही...
उधर टैरिफ लगाने की बात इधर भारत संग ट्रेड को बेताब ट्रंप, US राजदूत बोले- 99 प्रतिशत डील पक्की, मैं कल ही...
'ओ सपाई लोडरों तुम्हारे भइया जी तो...', पंचायत चुनाव से पहले ओपी राजभर ने अखिलेश यादव को दी चुनौती
'ओ सपाई लोडरों तुम्हारे भइया जी तो...', पंचायत चुनाव से पहले ओपी राजभर ने अखिलेश यादव को दी चुनौती
पहली बार MLA...अब नेता विपक्ष बने रितब्रता ने ममता बनर्जी संग कैसे किया खेल, इकट्ठे किए 60 विधायक, आगे क्या?
पहली बार MLA...अब नेता विपक्ष बने रितब्रता ने ममता बनर्जी संग कैसे किया खेल, इकट्ठे किए 60 विधायक, आगे क्या?
India-Afghanistan Test: सिराज के खेलने पर सस्पेंस, इस बीच आकिब नबी समेत ये 6 गेंदबाज भारतीय टीम के साथ जुड़े
सिराज के खेलने पर सस्पेंस, इस बीच आकिब नबी समेत ये 6 गेंदबाज भारतीय टीम के साथ जुड़े
Peddi Box Office: 350 करोड़ के बजट में बनी है 'पेद्दी', जानें- सेफ जोन में आने के लिए राम चरण की फिल्म को कितना कमाना होगा?
350 करोड़ के बजट में बनी है 'पेद्दी', जानें- सेफ जोन में आने के लिए फिल्म को कितना कमाना होगा?
मालवीय नगर अग्निकांड: फरार हो गया था होटल मालिक लवकेश बजाज, घर भी नहीं गया, सड़क पर घूमता रहा
मालवीय नगर अग्निकांड: फरार हो गया था होटल मालिक लवकेश बजाज, घर भी नहीं गया, सड़क पर घूमता रहा
UNSC से पाकिस्तान की छुट्टी! पहली बार UN सुरक्षा परिषद का मेंबर बना ये देश, बढ़ेगा कद
UNSC से पाकिस्तान की छुट्टी! पहली बार UN सुरक्षा परिषद का मेंबर बना ये देश, बढ़ेगा कद
Viral Video: हमला अचानक हुआ... वाटर पार्क की स्लाइड पर मस्ती कर रही थीं दीदी, तभी पीछे से...देखें वीडियो
हमला अचानक हुआ... वाटर पार्क की स्लाइड पर मस्ती कर रही थीं दीदी, तभी पीछे से...देखें वीडियो
Embed widget