एक्सप्लोरर

IAS Success Story: यूपीएससी में सफलता पाने के लिए नोट्स बनाना कितना जरूरी? Vasu Jain से जानें जरूरी टिप्स 

Vasu Jain Success Story: वासु ने सेल्फ स्टडी पर भरोसा जताया और बिना कोचिंग के सिविल सेवा का सपना पूरा किया. उन्होंने स्मार्ट स्टडी कर समय की काफी बचत की, जिसका फायदा मिला.

Success Story Of IAS Topper Vasu Jain: यूपीएससी (UPSC) के सफर में अगर आप सही रणनीति के साथ आगे बढ़ेंगे तो सफलता मिलने की संभावना कई गुना बढ़ जाती है. आज आपको यूपीएससी परीक्षा 2020 में सफलता प्राप्त करने वाले वासु जैन (Vasu Jain) के बारे में बताएंगे. उन्हें तीसरे प्रयास में ऑल इंडिया रैंक 67 हासिल हुई. खास बात यह रही कि उन्होंने तैयारी के दौरान किसी तरह की कोचिंग नहीं ली और सेल्फ स्टडी पर भरोसा जताया. उनकी कहानी ऐसे लोगों के लिए प्रेरणादायक है, सेल्फ स्टडी कर इस परीक्षा में सफलता प्राप्त करने की उम्मीद कर रहे हैं. 

कॉलेज के दौरान हुआ अजीब वाक़या 

गुजरात नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी से वासु जैन ने ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की. वे पढ़ाई में बहुत होशियार थे और फाइनल ईयर में उन्होंने कॉलेज में दूसरा स्थान प्राप्त किया. प्लेसमेंट के लिए उन्होंने सात कंपनियों ने हिस्सा लिया लेकिन एक भी कंपनी ने उन्हें सिलेक्ट नहीं किया. इससे भी काफी निराश हुए और उन्होंने सिविल सेवा में जाने की ठान ली. इस तरह उनका आईएएस बनने का सफर शुरू हो गया. तैयारी के दौरान उन्हें कई बार असफलता मिली, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और सफलता प्राप्त कर ली. 

IAS Officer Salary: जानें एक आईएएस ऑफिसर की कैसी होती है लाइफ, कितनी मिलती है सैलरी और सुविधाएं

इस रणनीति से हासिल की सफलता

वासु जैन का मानना है कि सबसे पहले उम्मीदवारों को तैयारी के लिए एनसीईआरटी की बेसिक किताबें पढ़नी चाहिए. जब आप इन्हें अच्छी तरह पढ़ लें, उसके बाद स्टैंडर्ड किताबों से तैयारी करें. पढ़ाई के साथ-साथ छोटे नोट्स बनाना बेहद जरूरी होता है. उनकी मदद से आप आखिरी वक्त में रिवीजन कर सकते हैं. वासु मानते हैं कि नोट्स मेकिंग यूपीएससी की तैयारी का एक अहम हिस्सा होता है और इसे किसी भी कैंडिडेट को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. 

Prasar Bharti Recruitment : प्रसार भारती कर रहा सीनियर प्रोडक्शन एग्जीक्यूटिव और प्रोडक्शन एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती, जल्द करें आवेदन

यहां देखें वासु का दिल्ली नॉलेज ट्रैक को दिया गया इंटरव्यू

अन्य कैंडिडेट्स को वासु जैन की सलाह

उनका मानना है कि आप प्रीलिम्स और मेंस एग्जाम की तैयारी के लिए अलग अलग रणनीति बना सकते हैं. हालांकि दोनों परीक्षाओं की तैयारी एक साथ भी की जा सकती है. यूपीएससी की तैयारी के लिए सबसे पहले आपको सिलेबस देख लेना चाहिए और उसके हिसाब से पढ़ाई का शेड्यूल बनाना चाहिए. आप सीमित किताबों के साथ तैयारी करें और जब आपको जरूरत महसूस हो तो इंटरनेट का सहारा ले सकते हैं. आज के दौर में स्मार्ट स्टडी भी काफी जरूरी होती है. कड़ी मेहनत, डेडीकेशन और बेहतर स्ट्रेटजी यूपीएससी में सफलता में अहम भूमिका निभाती है.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Agniveer Service Extension: केंद्र बना रहा अग्निवीरों की सर्विस बढ़ाने का प्लान, यूपी में भी 20% आरक्षण का ऐलान 
केंद्र बना रहा अग्निवीरों की सर्विस बढ़ाने का प्लान, यूपी में भी 20% आरक्षण का ऐलान 
NTA Overhaul: NEET UG 2027 एग्जाम फिर होगा ऑफलाइन? NTA में बना 5000 एक्सपर्ट का पैनल
NEET UG 2027 एग्जाम फिर होगा ऑफलाइन? NTA में बना 5000 एक्सपर्ट का पैनल
UK Graduate Visa: भारतीय छात्रों के लिए खुशखबरी: UK ने ग्रेजुएट वीजा की अवधि 2 साल की
भारतीय छात्रों के लिए खुशखबरी: UK ने ग्रेजुएट वीजा की अवधि 2 साल की
NEET UG Counselling 2026: MBBS की खाली सीटें बढ़कर 946 हुई, AIIMS में भी एडमिशन का मौका
MBBS की खाली सीटें बढ़कर 946 हुई, AIIMS में भी एडमिशन का मौका

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs
Bollywood News: 'कपिल शर्मा शो' में तड़के के बाद अब 'कॉफ़ी विद करण' में गॉसिप बॉम्ब फोड़ेंगे बेबो और सैफ़ (03.11.26)
Bhopal Crime News: भोपाल के छोला इलाके में खूनी कांड!
Delhi Pollution & Weather Update: फिर वही कहानी, दमघोंटू बनी राजधानी! | Delhi NCR | AQI Today
Dhirendra Shashtri: बागेश्वर का ज्ञान कितना टेढ़ा? | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘उसे अब जरूरत नहीं’, इजरायल को 4 अरब डॉलर की अमेरिकी मदद बंद करने पर बोले ट्रंप
‘उसे अब जरूरत नहीं’, इजरायल को 4 अरब डॉलर की अमेरिकी मदद बंद करने पर बोले ट्रंप
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिले CM सम्राट, सीतामढ़ी से अयोध्या तक चलेगी वंदे भारत?
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिले CM सम्राट, सीतामढ़ी से अयोध्या तक चलेगी वंदे भारत?
राहुल गांधी ने नितिन गडकरी, CM योगी को किया X पर टैग, कहा- 'आप हमेशा PM मोदी का भला चाहते हैं, कृपया उन्हें..'
राहुल गांधी ने नितिन गडकरी, CM योगी को किया X पर टैग, कहा- 'आप हमेशा PM मोदी का भला चाहते हैं, कृपया उन्हें..'
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', 'देवों के देव महादेव' फेम सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
Explained: अर्नब और मुरासु के बाद कतार में कितने तूफान? क्या सर्दियों में ठंड बढ़ेगी या घटेगी
अर्नब और मुरासु के बाद कतार में कितने तूफान? क्या सर्दियों में ठंड बढ़ेगी या घटेगी
ऐन वक्त पर कैंसिल हुई फ्लाइट, रनवे पर ही धरना देने लगे यात्री, वीडियो वायरल
ऐन वक्त पर कैंसिल हुई फ्लाइट, रनवे पर ही धरना देने लगे यात्री, वीडियो वायरल
Embed widget