एक्सप्लोरर

JNU में कैसे मिलता है एडमिशन? क्या सही में 10 रुपये में मिल जाता है हॉस्टल का कमरा?

JNU Admission 2023: जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी में एडमिशन कैसे लेते हैं और यहां के हॉस्टल का फीस स्ट्रक्चर कैसा है. किन स्टूडेंट्स को मिलता है एडमिशन? जानते हैं.

JNU Admission Process And Hostel Accommodation: देश की बेस्ट यूनिवर्सिटी में से एक मानी जाती है जेएनयू या जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी. यहां एडमिशन लेने के लिए छात्रों की लाइन लगी रहती है. ये जगह पढ़ाई के साथ ही बहुत ही कम पैसों में मिलने वाली हॉस्टल व मेस सुविधाओं के लिए भी फेमस है. इसी वजह से स्टूडेंट्स प्रवेश लेने के लिए उतावले रहते हैं. कैम्पस के साथ ही यहां की लाइब्रेरी भी बहुत प्रसिद्ध है. आज जानते हैं, जेएनयू की एडमिशन प्रक्रिया और हॉस्टल फीस के बारे में.

सीयूईटी से होगा एडमिशन

इस साल के एडमिशन के लिए लास्ट डेट निकल चुकी है पर मोटे तौर पर ये समझ लें कि जेएनयू में एडमिशन सीयूईटी स्कोर के माध्यम से होगा. पहले ये अपनी प्रवेश परीक्षा आयोजित करवाते थे पर अब सीयूईटी यानी कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट के स्कोर ही मान्यता दी जाती है.

आपको जिस क्लास में एडमिशन चाहिए उसके लिए फॉर्म भरें. स्कोर और उपलब्ध सीटों साथ ही आने वाले कुल आवेदनों के आधार पर कुछ समय में मेरिट लिस्ट रिलीज की जाएगी. वे कैंडिडेट्स जिनका सेलेक्शन हो जाता है, वे फीस भरकर आगे की प्रक्रिया का हिस्सा बन सकते हैं.

कई मेरिट लिस्ट होंगी रिलीज

एडमिशन के लिए कई मेरिट लिस्ट रिलीज होंगी. आप देख सकते हैं कि अंत तक आपका नाम सूची में है या नहीं. नाम होने पर फीस जमा करने, डॉक्यूमेंट्स सबमिट करने जैसे दूसरे काम कर सकते हैं. हर कोर्स के बारे में पात्रता संबंधी जानकारी यूनिवर्सिटी की वेबसाइट से पाने के बाद ही आगे बढ़ें.

हॉस्टल के लिए करना होता है अप्लाई

अगर आपको जेएनयू के हॉस्टल की सुविधा चाहिए तो समय से आवेदन कर दें. ये एडमिशन के भी पहले शुरू हो जाती है. चूंकि जगह सीमित है और आवेदन बहुत होते हैं इसलिए कई पहलुओं पर विचार करने के बाद हॉस्टल दिया जाता है. आरक्षित और पीएच कैटेगरी के लिए हॉस्टल में आरक्षण की सुविधा है. इसके बाद बची सीटों के लिए बाकी कैंडिडेट्स आवेदन कर सकते हैं.

बाहर से आने वाले और जिनकी फैमिली इनकम साल के 75 हजार रुपये से कम हो, ऐसे कैंडिडेट्स को वरीयता दी जाती है. इसके अलावा फुल टाइम और स्कॉलर कोर्स करने वालों को ही हॉस्टल मिलता है. पार्ट टाइम कोर्स के लिए ये सुविधा नहीं है. स्कॉलर छोड़कर बाकी क्लास में रूम शेयर करना होता है. हॉस्टल के साथ ही मेस की सुविधा भी मिलती है.

देना होता है इतना शुल्क

हॉस्टल में एडमिशन के लिए फीस 5 रुपये है. सिक्योरिटी 50 रुपये, मेस सिक्योरिटी (जो बाद में वापस हो जाती है) 750 रुपये है. मेस एडवांस 750 (एडजस्टेबल) है, न्यूजपेपर का 15 रुपये एनुअल चार्ज और क्रॉकरी का 50 रुपये है.

सिंग्ल सीटेड रूम का रेंट 240 रुपये और डबल सीटेड रूम का रेंट 120 रुपये है. यहां कुल 18 हॉस्टल हैं जिनमें से 10 लड़कों के लिए और 8 लड़कियों के लिए हैं. लड़कियों का एक हॉस्टल मैरिड वुमेन के लिए है. इन सभी में मिलकर कुल 5500 स्टूडेंट्स रह सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: GATE 2024 के लिए इस तारीख से शुरू होंगे आवेदन 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Engineering Jobs: कौन-सी कंपनी बनाती है दिल्ली मेट्रो के कोच, इसमें कैसे मिलेगी नौकरी?
कौन-सी कंपनी बनाती है दिल्ली मेट्रो के कोच, इसमें कैसे मिलेगी नौकरी?
Connor Hill Wins 2.39 Crore: 17 साल के छात्र ने कंप्यूटर से हल की मैथ्स की पहेली, जीते 2.39 करोड़
17 साल के छात्र ने कंप्यूटर से हल की मैथ्स की पहेली, जीते 2.39 करोड़
Teacher Shortage in Delhi: दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
झारखंड में अब तक 44 एग्जाम रद्द, जानिए कितनों की गई नौकरी और अब आगे क्या?
झारखंड में अब तक 44 एग्जाम रद्द, जानिए कितनों की गई नौकरी और अब आगे क्या?

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget