एक्सप्लोरर

Data Analytics: डेटा साइंस में बनाना चाहते हैं कैरियर? जानें क्या है एलिजबिलिटी, स्कोप और सैलरी

Career Options: टेक्नोलॉजी से लगाव है और कोडिंग पसंद है तो डेटा एनालिटिक्स को कैरियर के रूप में चुन सकते हैं. एक्पर्ट्स की मानें तो आने वाले समय में इस कोर्स की डिमांड बहुत बढ़ने वाली है.

Career As Data Analytics: डेटा एनालिटिक्स के रूप में कैरियर बनाना चाहते हैं तो यहां दी जानकारी आपके काम आ सकती है. आजकल बहुत सी टॉप यूनिवर्सिटीज और इंस्टीट्यूट्स डेटा साइंस में कई तरह के सर्टिफिकेट कोर्स और डिग्री  कोर्स ऑफर करते हैं. इस कोर्स को अकेले यानी सिंगल कोर्स के तौर पर तो चुना ही जा सकता है साथ ही इसे बिजनेस एनालिटिक्स, डेटा साइंस, बिग डेटा, मशीन लर्निंग आदि के अंतर्गत भी पढ़ा जा सकता है. शुरुआत सर्टिफिकेट कोर्स से की जा सकती है. इसके बाद आप जॉब में रहते हुए भी कई ऑनलाइन कोर्स किए जा सकते हैं.

कौन है पात्र

इन कोर्स के लिए अप्लाई करने के लिए जरूरी है कि कैंडिडेट ने किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी  बिजनेस, इंजीनियरिंग, साइंस या स्टैटिस्टिक्स में बैचलर की डिग्री ली हो. कैंडिडेट्स को मैथ्स और स्टैट्स की अच्छी जानकारी होनी चाहिए. इसके साथ ही जरूरी है कि उम्मीदवार के 12वीं में कम से कम 50 प्रतिशत अंक हों और उनसे मैथ्स, स्टैट्स या कंप्यूटर साइंस एक विषय के तौर पर पढ़े हों.

किन पद पर होता है चयन

सफलतापूर्वक कोर्स करने के बाद कैंडिडेट का चुनाव डेटा साइंटिस्ट, डेटा आर्किटेक्ट्स, स्टैटिस्टिशयन, डेटा इंजीनियर, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस इंजीनियर, डीप लर्निंग इंजीनियर आदि कई पद पर हो सकता है.

इस कोर्स के तहत आपको डेटा साइंस, डेटा विजुअलाइजेशन, प्रोबेबिलिटी एंड स्टैटिस्टिक्स, प्रोग्रामिंग, मैथ्स वगैरह पढ़ाई जाती है.

कितनी मिलती है सैलरी

सैलरी मुख्य तौर पर आपके अनुभव, कोर्स, काबलियित कंपनी वगैरह पर निर्भर करती है पर मोटे तौर पर एक अच्छी जगह काम करने पर कैंडिडेट को साल के 7 से 10 लाख रुपये तक सैलरी मिल सकती है. ये भी जान लें कि डेटा साइंस में कई टेक्नोलॉजी जैसी एआई, इंटरनेट ऑफ थिंग्स, डीप लर्निंग वगैरह भी शामिल हैं.

क्या है स्कोप

एक्सपर्ट्स का मानना है कि वर्तमान में करीब 97 हजार डेटा साइंटिस्ट के पद खाली हैं क्योंकि सही कैंडिडेट्स उपलब्ध नहीं हैं. ये शब्द टेक्नोलॉजी की दुनिया का नया बज वर्ल्ड है और आने वाले दिनों में इनकी डिमांड बहुत बढ़ने की संभावना जतायी जा रही है. आने वाले समय में इनकी जरूरत ई-कॉमर्स, मैन्युफैक्चरिंग, बैंकिंग एंड फाइनेंस, हेल्थ केयर, ट्रांसपोर्ट आदि फील्ड्स में पड़ेगी.

कौन हैं बड़े रिक्रूटर

कोर्स करने के बाद कैंडिडेट्स को इन कंपनियों में नौकरी मिल सकती है – अमेजन, लिंक्डइन, आईबीएम, वॉलमार्ट, सिग्मॉएड, फ्लिपकार्ट, मैट लैब्स, कोचर, फ्रैक्टल एनालिटिक्स वगैरह.

यह भी पढ़ें: इंटर के बाद करें ये पांच कोर्स, होगा फायदा 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंडियन ऑयल दे रहा अप्रेंटिस का मौका, जानें कौन कर सकता है आवेदन?
इंडियन ऑयल दे रहा अप्रेंटिस का मौका, जानें कौन कर सकता है आवेदन?
एलन मस्क के बच्चे किस स्कूल में पढ़ते हैं, वहां कितनी फीस?
एलन मस्क के बच्चे किस स्कूल में पढ़ते हैं, वहां कितनी फीस?
अब दिल्ली यूनिवर्सिटी सिखाएगी फिल्म बनाना, कब से शुरू होगा कोर्स?
अब दिल्ली यूनिवर्सिटी सिखाएगी फिल्म बनाना, कब से शुरू होगा कोर्स?
JEE एडवांस में बेटियों का दबदबा, 6 साल बाद 10 हजार से ज्यादा लड़कियां क्वालिफाई
JEE एडवांस में बेटियों का दबदबा, 6 साल बाद 10 हजार से ज्यादा लड़कियां क्वालिफाई

वीडियोज

Rahul And Priyanka Gandhi Detained: Vote Chori पर विपक्ष की हुंकार! | Gyanesh Kumar | Breaking
SIR Controversy | INDIA Bloc March: ज्ञानेश 'SIR' पर संग्राम..सियासत..सवाल | Gyanesh Kumar | BJP
Breaking | Rahul-Priyanka Gandhi Detained: CEC के खिलाफ विपक्ष का 'ग्राउंड अटैक'! | Congress
Sandeep Chaudhary: सवालों में ज्ञानेश कुमार...BJP -कांग्रेस में तकरार! सटीक विश्लेषण | Rahul Gandhi
India Alliance March | Congress: दिल्ली में आर-पार, निशाने पर Gyanesh Kumar! | Rahul-Priyanka | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कपिल सिब्बल को नापसंद करने वाले किरेन रिजिजू कर रहे उनकी तारीफ, बोले- 'मुझे अब वो...'
कपिल सिब्बल को नापसंद करने वाले किरेन रिजिजू कर रहे उनकी तारीफ, बोले- 'मुझे अब वो...'
'घर पर जैसा माहौल बनाया...', कांग्रेस के प्रदर्शन पर बोले ज्ञानेश कुमार के माता-पिता
'घर पर जैसा माहौल बनाया...', कांग्रेस के प्रदर्शन पर बोले ज्ञानेश कुमार के माता-पिता
राहुल के प्रोटेस्ट के बाद EC का बड़ा फैसला, ज्ञानेश कुमार का इस राज्य का दौरा स्थगित
राहुल के प्रोटेस्ट के बाद EC का बड़ा फैसला, ज्ञानेश कुमार का इस राज्य का दौरा स्थगित
BCCI का एलान, स्मृति मंधाना बनी ऑल फॉर्मेट कप्तान, नए उपकप्तान के नाम का भी एलान
BCCI का एलान, स्मृति मंधाना बनी ऑल फॉर्मेट कप्तान, नए उपकप्तान के नाम का भी एलान
कभी हकलाने का उड़ता था मजाक, फिर आवाज से ही बनाई पहचान, कहानी शरद केलकर की
कभी हकलाने का उड़ता था मजाक, फिर आवाज से ही बनाई पहचान, कहानी शरद केलकर की
अखिलेश यादव ने राज्यसभा में क्यों नहीं उतारा तीसरा प्रत्याशी? जानें रणनीति
अखिलेश यादव ने राज्यसभा में क्यों नहीं उतारा तीसरा प्रत्याशी? जानें रणनीति
राहुल गांधी से हुई हाथापाई तो परेशान हुए शशि थरूर, बोले- सरकार का...
राहुल गांधी से हुई हाथापाई तो परेशान हुए शशि थरूर, बोले- 'सरकार का एक्शन शर्मनाक'
Durga Puja Cleaning: दुर्गा पूजा से पहले ऐसे चमकाएं घर, नोट करें 1 दिन का आसान प्लान
दुर्गा पूजा से पहले ऐसे चमकाएं घर, नोट करें 1 दिन का आसान प्लान
Embed widget