एक्सप्लोरर

विदेश में पढ़ाई के लिए जाना है? तो जानिए कैसे मिलता है इसके लिए लोन

Education Loan To Study Abroad: विदेश पढ़ने जा रहे हैं और पैसों की कमी है तो लोन ले सकते हैं. इसके लिए क्या पात्रता है, कैसे अप्लाई करना है, जानते हैं ऐसे ही जरूरी सवालों के जवाब.

How To Get Education Loan To Study Abroad: पढ़ाई के लिए विदेश जाना चाहते हैं और फंड अरेंज करने के लिए लोन लेने की सोच रहे हैं तो ये जानकारियां आपके काम आ सकती हैं. कई छात्रों के साथ ये समस्या आती है कि वे पढ़ाई में तो बढ़िया परफॉर्म करते हैं लेकिन पैसों की कमी आड़े आ जाती है. ऐसे ही स्टूडेंट्स की मदद के लिए एजुकेशन लोन की सुविधा दी जाती है. सबसे पहले जानते हैं कि कौन इस सुविधा को उठाने के लिए पात्र है.

कौन कर सकता है एजुकेशन लोन के लिए अप्लाई

  • आवेदन की पहली शर्त है कि कैंडिडेट का इंडियन सिटिजन हो.
  • अगर कैंडिडेट की आयु 18 साल से कम है तो उसके नाम लोन नहीं हो सकता. ऐसे में उसके माता या पिता को लोन लेना पड़ता है.
  • लोन लेने के लिए कैंडिडेट का एकेडमिक रिकॉर्ड बहुत बढ़िया होना चाहिए.
  • विदेश के जिस कॉलेज, यूनिवर्सिटी या संस्थान में कैंडिडेट का एडमिशन हुआ है, उसके डॉक्यूमेंट्स आपको बैंक को दिखाने होते हैं.
  • बैंक ऐसे कोर्स के लिए फंड देना प्रिफर करते हैं जिन्हें करने के बाद नौकरी मिलने में आसानी रहे. इस वजह से प्रोफेशनल और टेक्निकल कोर्स के लिए लोन आसानी से मिल जाता है.
  • हर बैंक के कुछ नियम होते हैं कि वे कब, कैसे और कितना लोन देते हैं और उसकी वापसी का तरीका क्या है. आप जिस बैंक में आवेदन करें, उसके डिटेल ठीक से चेक कर लें.
  • ओवसीज़ स्टडी के लिए मिलने वाला एजुकेशन लोन और सामान्य एजुकेशन लोन में अंतर होता है. दोनों के नियम भी अलग हैं.

इन डॉक्यूमेंट्स की पड़ेगी जरूरत

यूं तो लोन लेने के लिए बैंक में बहुत से डॉक्यूमेंट्स जमा करने होते हैं पर मुख्य इस प्रकार हैं. एप्लीकेशन फॉर्म, फोटोग्राफ (पासपोर्ट साइज), रेजिडेंस प्रूफ, फोटो आईडी, पैन कार्ड, आधार कार्ड, एकेडमिक डॉक्यूमेंट्स, एडमिशन प्रूफ, बैंक स्टेटमेंट, इनकम प्रूफ, डीओबी सर्टिफिकेट, लीगल डॉक्यूमेंट्स वगैरह.

कैसे करें अप्लाई

लोन लेने से पहले ये चेक कर लें कि कौन सा बैंक किस इंट्रेस्ट पर लोन दे रहा है. कम ब्याज वाली डील ही करें. ये भी देख लें कि बैंक कौन से कोर्स को मान्यता दे रहा है. कितना लोन आपको चाहिए और कितना अरेंज करना पड़ेगा. कम से कम रकम ही बैंक से उठाएं, ये कोशिश करें.

बैंक से फॉर्म लेकर भरें और सभी जरूर डॉक्यूमेंट्स लगाकर एप्लीकेशन सबमिट करें. अगर आप पात्र माने जाते हैं तो आपको एजुकेशन लोन मिल जाता है. कुछ प्राइवेट कंपनियां भी लोन देती हैं. 

यह भी पढ़ें: जानिए कितना पढ़े हैं ईशा, आकाश और अनंत अंबानी 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी फॉरेस्ट गार्ड भर्ती में 12वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका, 63200 रुपये तक मिलेगी सैलरी
यूपी फॉरेस्ट गार्ड भर्ती में 12वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका, 63200 रुपये तक मिलेगी सैलरी
CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जल्द, 6 लाख से ज्यादा छात्रों को इंतजार  
CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जल्द, 6 लाख से ज्यादा छात्रों को इंतजार  
JPSC प्रीलिम्स का रिजल्ट जारी, मेंस के लिए आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
JPSC प्रीलिम्स का रिजल्ट जारी, मेंस के लिए आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
ICAI CA Foundation Result 2026: सीए फाउंडेशन का रिजल्ट जारी, ऐसे करें स्कोरकार्ड डाउनलोड; जानें टॉपर्स
सीए फाउंडेशन का रिजल्ट जारी, ऐसे करें स्कोरकार्ड डाउनलोड; जानें टॉपर्स

वीडियोज

Sairaab: Ishaan का सच्चा प्यार! Nayanika ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, क्या बदलेगी कहानी?
Baby Do Die Do: Huma Qureshi की दमदार परफॉर्मेंस, हर सीन रखेगा बांधे
Alpha Movie Review: Alia Bhatt और Sharvari भी नहीं बचा पाईं कमजोर कहानी
Alpha Review: Alia Bhatt और Sharvari भी नहीं बचा पाईं कमजोर कहानी
'Super Subbu' Cast Interview: Sex Education पर खुलकर बोले सितारे, कहा- हिचकिचाहट नहीं, सही जानकारी जरूरी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मजहब की दीवारें टूटीं! तेहरान पहुंचे भारत के हर धर्म के प्रतिनिधि, खामेनेई के ताबूत के सामने की प्रार्थना
मजहब की दीवारें टूटीं! तेहरान पहुंचे भारत के हर धर्म के प्रतिनिधि, खामेनेई के ताबूत के सामने की प्रार्थना
केतन अग्रवाल मर्डर केस: चैट में कोड वर्ड और निकनेम का दावा, सिया-चेतन को 14 दिन की न्यायिक हिरासत
केतन अग्रवाल मर्डर केस: चैट में कोड वर्ड और निकनेम का दावा, सिया-चेतन को 14 दिन की न्यायिक हिरासत
नरेंद्र मोदी स्टेडियम या शाहरुख खान का स्टेडियम, किसमें हैं ज्यादा सुविधाएं? जानें दोनों की खासियत
नरेंद्र मोदी स्टेडियम या शाहरुख खान का स्टेडियम, किसमें हैं ज्यादा सुविधाएं? जानें दोनों की खासियत
Welcome To The Jungle BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें 7 दिनों का कलेक्शन
'वो अपनी होने वाली दुल्हन से...', केतन अग्रवाल हत्याकांड पर वेडिंग प्लानर का बयान, सिया को लेकर क्या कहा?
'वो अपनी होने वाली दुल्हन से...', केतन अग्रवाल हत्याकांड पर वेडिंग प्लानर का बयान, सिया को लेकर क्या कहा?
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS का पहला बयान, दत्तात्रेय होसबाले बोले- 'जो दोषी पाए जाएंगे उन्हें...'
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS का पहला बयान, दत्तात्रेय होसबाले बोले- 'जो दोषी पाए जाएंगे उन्हें...'
JPSC प्रीलिम्स का रिजल्ट जारी, मेंस के लिए आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
JPSC प्रीलिम्स का रिजल्ट जारी, मेंस के लिए आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
मां ने फीस के लिए गिरवी रखे कंगन, बेटी ने MNC में नौकरी पाकर चुकाया त्याग का कर्ज- रुला देगा वीडियो
मां ने फीस के लिए गिरवी रखे कंगन, बेटी ने MNC में नौकरी पाकर चुकाया त्याग का कर्ज
Embed widget