एक्सप्लोरर

पढ़ाई के चक्कर में रात में लेट तक जागने वाले ये जरूर पढ़ें, कैसे हेल्थ हो रही है खराब?

Late Night Study: देर रात या पूरी-पूरी रात जागकर पढ़ने वालों के लिए ये खबर बहुत जरूरी है. जानिए जब आप रात में ठीक से नहीं सोते या नींद नहीं पूरी करते तो शरीर और दिमाग पर इसका क्या असर पड़ता है.

How Late Night Studies Can Affect Your Mental Health: रात में मिलने वाली शांति और सुकून का माहौल बहुत से स्टूडेंट्स को इतना पसंद आता है कि वे पढ़ाई के लिए इसी समय को चुनते हैं. कुछ लोग देर रात तक जागते हैं तो कुछ पूरी-पूरी रात पढ़ते हैं. इसके बदले वे दिन में सोते हैं. हालांकि एक्सपर्ट्स का साफ कहना है कि दिन में कितना भी सो लें लेकिन ये रात की नींद की पूर्ति नहीं कर सकता. इस मामले में हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आयी है जो कहती है कि रात में जागना धीरे-धीरे आपकी मेंटल हेल्थ पर गलत असर डालने लगता है. ऐसे स्टूडेंट्स डिप्रेशन और एंग्जाइटी का ज्यादा शिकार हो सकते हैं.

ज्यादा टीनेजर्स क्यों हो रहे हैं डिप्रेशन का शिकार

एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक स्कूलों को इस तरह से डिजाइन नहीं किया गया है जहां सुबह देर तक सोने की छूट हो. ऐसे में जो स्टूडेंट्स देर रात तक या पूरी रात जागते हैं और सुबह स्कूल जाते हैं, उन्हें डिप्रेशन होने के चांस ज्यादा रहते हैं.

क्या कहते हैं आंकड़े

आंकड़े बताते हैं कि जहां स्टडी के लिए चुने गए कुल स्टूडेंट्स में से रात में जागने वाले 40 प्रतिशत टीनेजर्स को डिप्रेशन की समस्या पायी गई. वहीं इनमें से 80 परसेंट में लेट नाइट तक जागना डिप्रेशन की वजह थी.

यही नहीं स्टडी में ये भी सामने आया कि डिप्रेशन के सिम्पटम्स को इम्प्रूव करने के लिए नींद के स्तर में सुधार करना फायदेमंद हुआ. नींद बेहतर करने से डिप्रेशन के लक्षण खुद-ब-खुद कम होने लगे.

कई बार नहीं होती स्टूडेंट की गलती

इस बारे में एक्सपटर्स् का ये भी मानना है कि कई बार देर तक जागना और सुबह देर तक सोना बच्चे के हाथ में नहीं होता. हम बस उसे आलसी बुलाते हैं जबकि कुछ बच्चों की शरीर की बायोलॉजी ही ऐसी होती है कि वे देर से सोते हैं और देर तक सोते हैं. लेकिन इस आदत के बहुत नुकसान है इसलिए बेहतर होगा कि इससे निकलने की कोशिश की जाए लेकिन ऐसे बच्चों को आलसी का तमगा न दें.

नाइट आउल और डिप्रेशन

रिसर्च के बाद ये बात भी सामने आयी की वे स्टूडेंट्स जो देर रात तक जागते हैं और सुबह देर तक सोते हैं उन्हें तुलनात्मक रूप से डिप्रेशन होने की संभावना अधिक रहती है. इसलिए अगर आप भी देर रात तक जागते हों तो संभल जाएं और इस आदत को सुधारने की ओर कदम बढ़ाएं. 

यह भी पढ़ें: इस राज्य में 20 हजार टीचर पद पर निकली वैकेंसी 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नौकरी देने में यूपी का दबदबा, महाराष्ट्र और कर्नाटक भी टॉप-3 में
नौकरी देने में यूपी का दबदबा, महाराष्ट्र और कर्नाटक भी टॉप-3 में
कर्नाटक सरकार का ऐलान, मेडिकल-इंजीनियरिंग में ग्रामीण छात्रों को 7.5% आरक्षण
कर्नाटक सरकार का ऐलान, मेडिकल-इंजीनियरिंग में ग्रामीण छात्रों को 7.5% आरक्षण
IPS Success Story: रेलवे का गैंगमैन बना IPS, पढ़ें राजस्थान के प्रहलाद मीणा की कहानी
रेलवे का गैंगमैन बना IPS, पढ़ें राजस्थान के प्रहलाद मीणा की कहानी
Teacher Shortage in Delhi Government Schools: दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
WTC में भारत के सबसे सफल बल्लेबाज बने ऋषभ पंत, गिल को पछाड़ा
WTC में भारत के सबसे सफल बल्लेबाज बने ऋषभ पंत, गिल को पछाड़ा
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
Best Potato For Eating: लाल, पीला या सफेद... खाने के लिए कौन-सा आलू है बेस्ट? जानें सच
लाल, पीला या सफेद... खाने के लिए कौन-सा आलू है बेस्ट? जानें सच
Embed widget