एक्सप्लोरर

पाकिस्तान में हिंदू लड़की ने रचा इतिहास, CSS एग्जाम क्लियर कर बनी अफसर

कट्टरपंथी देश पाकिस्तान में एक हिंदू लड़की सना रामचंद गुलवानी ने CSS एग्जाम क्लियर कर इतिहास रच दिया है. हालांकि सना ने ये परीक्षा मई में ही पास कर ली थी लेकिन उनकी नियुक्ति पर अब मुहर लगी है.

पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों के हालात से हर कोई वाकिफ है. कट्टरपंथी देशों में शामिल पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों के साथ काफी बुरा सुलूक किया जाता है. इन सबके बावजूद यहां एक हिंदू लड़की ने बड़ी अफसर बनकर मिसाल कायम की है.  

दरअसल पाकिस्तान में हिंदू महिला डॉक्टर सना रामचंद गुलवानी ने इतिहास रच दिया है. वह सेंट्रल सुपीरियर सर्विसेस (CSS) का एग्जाम पास करने के बाद पहली हिंदू महिला सिविल सेवक बनने जा रही है. हालांकि सना ने ये परीक्षा मई में ही पास कर ली थी लेकिन उनकी नियुक्ति अब कंफर्म हो पाई है.

सना ने पहले प्रयास में क्लियर की CSS परीक्षा

26 वर्षीय सना ने अपने पहले प्रयास में देश की शीर्ष सार्वजनिक सेवा सेंट्रल सुपीरियर सर्विसेज (सीएसएस) परीक्षा पास की और पाकिस्तान प्रशासनिक सेवा (पीएएस) में सिंध की ग्रामीण सीट पर एक स्थान हासिल किया. इस परीक्षा को पाकिस्तान में सबसे कठिन प्रतियोगी परीक्षाओं में से एक माना जाता है. गौरतलब है कि जैसे भारत में संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा की तर्ज पर प्रशासनिक सेवाओं में नियुक्ति मिलती है, ठीक उसी तरह पाकिस्तान में सीएसएस परीक्षा के परिणाम के आधार पर प्रशासनिक सेवाओं में नियुक्तियां की जाती हैं.  

ट्विटर पर पोस्ट कर जाहिर की खुशी

सना ने अपना कामयाबी पर 7 मई को ट्विटर पर भी एक पोस्ट की थी जिसमें खुशी जाहिर कहते हुए उन्होंने लिखा था, “वाहेगुरु जी का खालसा वाहेगुरु जी की फतेहमुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि अल्लाह सर्वशक्तिमान की कृपा से, मैंने सीएसएस 2020 को क्लियर कर लिया है और मुझे पीएएस को आवंटित कर दिया है. इसा  सारा श्रेय मेरे माता-पिता को जाता है.”

सना ने पहले यूरोलॉजिस्ट के तौर पर शुरू किया था करियर

मूल रूप से सना शिकारपुर की रहने वाली हैं. सिंध प्रांत का ये जिला पाकिस्तान का सबसे ज्यादा हिंदू आबादी वाला इलाका है. पहले सना की अपने करियर को लेकर  अलग-अलग योजनाएं थीं.  समाचार रिपोर्टों के अनुसार, उनके माता-पिता भी चाहते थे कि वह मेडिसिन की पढ़ाई करें. 2016 में, सना ने कथित तौर पर शहीद मोहतरमा बेनजीर भुट्टो मेडिकल यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ मेडिसिन, बैचलर ऑफ सर्जरी (एमबीबीएस) की डिग्री के साथ स्नातक किया. उन्होंने यूरोलॉजिस्ट के रूप में अपनी पढ़ाई की और बाद में संघीय लोक सेवा आयोग में दाखिला लिया.

इस घटना की वजह से सिविल सर्विस में करियर बनाने का लिया फैसला

टाइम्स ऑफ इंडिया के हवाले से सना कहती है, “जब मैंने अपना प्रशिक्षण शुरू किया, तो मुझे शिकारपुर जिले के एक छोटे से शहर लखी के तालुका अस्पताल में एक महिला चिकित्सा अधिकारी के रूप में कुछ महीनों के लिए तैनात किया गया था. ग्रामीण सिंध में सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा की स्थिति बेहद खराब है.मैं हर दिन मरीजों को देखती थी, लेकिन उनके पास न तो उन्हें देने के लिए दवा थी, न ही इलाज के लिए उन्हें भर्ती करने की क्षमता थी. टेटनस और एंटी-रेबीज शॉट्स जैसी बुनियादी आपातकालीन दवाओं की भी कमी थी.”उसी रिपोर्ट में, यह उल्लेख किया गया है कि 2019 में जब शिकारपुर के डिप्टी कमिश्नर ने अस्पताल का दौरा किया, जहां वह काम कर रही थी, सना ने देखा कि अधिकारी का सभी सम्मान करते थे, और लोग काम करने और अस्पताल में कमियों को दूर करने के लिए तैयार थे. तभी उन्होंने सिविल सर्विस में करियर बनाने और समाज में बदलाव लाने का फैसला किया.”

CSS परीक्षा पास करने वाले 221 उम्मीदवारों में सना अकेली हिंदू लड़की है

सना CSS परीक्षा पास करने वाले 221 उम्मीदवारों की लिस्ट में शामिल हैं. इस लिस्ट में 79 महिलाएं शामिल हैं जिनमें सना अकेली हिंदू लड़की है. गौरतलब है कि सना ने पहले ही अटेम्प्ट में परीक्षा पास की है. इस साल इस परीक्षा में महज 2 प्रतिशत उम्मीदवार ही सफल हुए थे. वहीं अब सना की पहली नियुक्ति असिस्टेंट कमिश्नर के तौर पर हो सकती है. सना अपनी इस कामयाबी से काफी खुश हैं.

 

ये भी पढ़ें

NIACL Recruitment 2021: AO के 300 पदों के लिए आवेदन करने की आज लास्ट डेट, यहां चेक करें डिटेल्स

KCET 2021 Result: कर्नाटक कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2021 का परिणाम जारी, इन स्टेप्स से करें चेक

 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, नैनीताल-हरिद्वार में सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र आज भी बंद
उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, नैनीताल-हरिद्वार में सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र आज भी बंद
राजस्थान यूनिवर्सिटी में पीजी एडमिशन के लिए 13 जुलाई से ऑनलाइन आवेदन, जानें पूरी प्रक्रिया
राजस्थान यूनिवर्सिटी में पीजी एडमिशन के लिए 13 जुलाई से ऑनलाइन आवेदन, जानें पूरी प्रक्रिया
10 जुलाई को दिल्ली-NCR में कहां-कहां बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज, जानें कहां होगी पढ़ाई? देखें लिस्ट
10 जुलाई को दिल्ली-NCR में कहां-कहां बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज, जानें कहां होगी पढ़ाई? देखें लिस्ट

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Senate Election: अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Ikka Review: शानदार फिल्म है इक्का, Sunny Deol और Akshaye Khanna के फैंस को मजा आ जाएगा
इक्का रिव्यू: शानदार फिल्म है इक्का, सनी देओलऔर अक्षय खन्ना के फैंस को मजा आ जाएगा
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Embed widget