एक्सप्लोरर

UPSC Exam 2018 के टॉपर कनिष्क कटारिया के बारे में कुछ खास बातें, यहां जानें

कटारिया ने कहा, ''मैंने कभी इस बात की आशा नहीं की थी कि मेरी पहली रैंक आएगी. मैं अपने माता-पिता, अपनी बहन और गर्लफ्रेंड को धन्यवाद देता हूं जिनकी मदद और मोरल सपोर्ट की वजह से यह संभव हो पाया है.''

UPSC Civil Services Result 2018: आईआईटी बंबई से बीटेक की पढ़ाई करने वाले कनिष्क कटारिया ने सिविल सेवा 2018 की फाइनल परीक्षा में शीर्ष स्थान हासिल किया है, वहीं सृष्टि जयंत देशमुख महिला अभ्यर्थियों में शीर्ष पर रही हैं और सम्मिलित सूची में वह पांचवें स्थान पर रही हैं.

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने शुक्रवार को सिविल सेवा की फाइनल परीक्षा के परिणाम घोषित किये. यूपीएससी ने एक बयान में बताया कि आयोग ने आईएएस, आईपीएस और आईएफएस आदि पदों पर नियुक्ति के लिए कुल 759 अभ्यर्थियों के नाम घोषित किये हैं जिनमें 577 पुरुष और 182 महिलाएं हैं.

कटारिया अनुसूचित जाति से ताल्लुक रखते हैं और उन्होंने वैकल्पिक विषय के रूप में गणित के साथ परीक्षा उत्तीर्ण की. उन्होंने कंप्यूटर साइंस में बीटेक किया है.

अपनी सफलता के बारे में बात करते हुए  कटारिया ने कहा, ''यह मेरे लिए काफी आश्चर्यजनक पल है. मैंने कभी इस बात की आशा नहीं की थी कि मेरी पहली रैंक आएगी. मैं अपने माता-पिता, अपनी बहन और गर्लफ्रेंड को धन्यवाद देता हूं जिनकी मदद और मोरल सपोर्ट की वजह से यह संभव हो पाया है. लोग मुझसे एक अच्छे प्रशासक बनने की उम्मीद करेंगे और यही मेरा इरादा है.''

राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, भोपाल से बीई (केमिकल इंजीनियरिंग) की पढ़ाई करने वाली सृष्टि देशमुख महिला अभ्यर्थियों में शीर्ष पर हैं.

सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा, 2018 तीन जून, 2018 को हुई थी. इस परीक्षा में 10,65,552 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था जिनमें से 4,93,972 लोगों ने भाग लिया.

सितंबर-अक्टूबर 2018 में हुई लिखित (मुख्य) परीक्षा में भाग लेने के लिए कुल 10,468 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए. फरवरी-मार्च 2019 में हुए व्यक्तित्व परीक्षण के लिए कुल 1994 अभ्यर्थियों ने सफलता प्राप्त की.

यूपीएससी के शीर्ष 25 अभ्यर्थियों में 15 पुरुष और 10 महिलाएं हैं.

इस परीक्षा में दूसरे स्थान पर आये अक्षत जैन ने आईआईटी गुवाहाटी से इंजीनियरिंग की है. उन्होंने बातचीत में उत्साह जताते हुए कहा कि वह समाजसेवा के लिए सिविल सेवा परीक्षा में शामिल हुए.

जयपुर के रहने वाले अक्षत के पिता आईपीएस और मां भारतीय राजस्व सेवा की अधिकारी हैं.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में भर्ती, रिटायर्ड बैंक अधिकारी के लिए भी मौका 
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में भर्ती, रिटायर्ड बैंक अधिकारी के लिए भी मौका 
GDS की पहली मेरिट में गजब का अंतर, कहीं 100% तो कहीं 83.5% कटऑफ पर नौकरी 
GDS की पहली मेरिट में गजब का अंतर, कहीं 100% तो कहीं 83.5% कटऑफ पर नौकरी 
एम्स पटना में हाई सैलरी वाली नौकरियां, सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर समेत इन पदों पर भर्ती
एम्स पटना में हाई सैलरी वाली नौकरियां, सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर समेत इन पदों पर भर्ती
टूरिज्म में बनाना है करियर तो कौन-सा कोर्स करें? जानें बेस्ट ऑप्शंस
टूरिज्म में बनाना है करियर तो कौन-सा कोर्स करें? जानें बेस्ट ऑप्शंस

वीडियोज

चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'
विपक्ष की चाय पर चर्चा...आम आदमी का बढ़ेगा खर्चा? सटीक विश्लेषण
Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget