एक्सप्लोरर

Gujarat Board 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 2021, मार्च की जगह होंगी मई में, देखें डिटेल्स

Gujarat Board Of State Higher Secondary Education ने साफ किया है कि इस साल की दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाएं, मई 2021 में आयोजित होंगी. जानें विस्तार से.

Gujarat Board Exams 2021 To Be Held In May 2021 Instead of March: गुजरात बोर्ड ऑफ स्टेट हायर सेकेंडरी एजुकेशन ने कंफर्म किया है कि इस बार की क्लास दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं हमेशा की तरह मार्च के महीने में नहीं होंगी. इस बार इन परीक्षाओं के लिए शेड्यूल तय किया गया है मई 2021 का. मई के महीने में बोर्ड एग्जाम्स होंगे. ऐसा कोरोना के कारण हो रहा है. दरअसल कोरोना के कारण इस साल न तो समय से क्लासेस शुरू हो पाईं न ही कोर्स खत्म हो पाएगा. ये और ऐसे बहुत से बिंदुओं को देखते हुए यह तय किया गया है कि बोर्ड परीक्षाओं को आगे बढ़ा दिया जाए. इस प्रकार ये पीरक्षाएं अपने तय समय से दो महीने आगे बढ़ा दी गई हैं. सामान्यतः मार्च के पहले हफ्ते में ये एग्जाम कंडक्ट कराए जाते थे.

करीब 16 लाख स्टूडेंट्स देंगे इस साल की बोर्ड परीक्षा –

गुजरात बोर्ड द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इस साल दसवीं और बारहवीं में मिलाकर करीब 16 लाख स्टूडेंट्स परीक्षा देंगे. इनमें से करीब दस लाख स्टूडेंट्स दसवीं के हैं और 6.3 लाख स्टूडेंट्स बारहवीं क्लास के हैं. परीक्षा की तारीख आगे बढ़ने से स्टूडेंट्स को अब दो महीने का अतिरिक्त समय तैयारी के लिए मिल जाएगा. इस साल कोरोना और उससे बचाव के लिए लगाए गए लॉकडाउन के कारण बहुत समय ऐसे ही बर्बाद हो चुका है. इस समस्या को ध्यान में रखते हुए बोर्ड पहले ही 30 प्रतिशत सिलेबस भी घटा चुका है. हालांकि सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार परीक्षा के पैटर्न में किसी प्रकार को कोई बदलाव नहीं किया जाएगा और परीक्षा जैसे पहले आयोजित होती थी वैसे ही इस साल भी होगी.

दीवाली के बाद का सेशन होगा लंबा –

इस साल बोर्ड ने दिवाली की छुट्टियों के दौरान इस बात का भी संकेत दिया था कि इस बार पोस्ट दीवाली सेशन स्टूडेंट्स के लिए बड़ा हो सकता है. पहले दीवाली के बाद दूसरा सेशन सामान्यः 115 से 120 दिन का होता था जिसे इस बार बढ़ाकर 155 दिन का कर दिया गया है, यानी 40 दिन इसमें और जोड़ दिए गए हैं. ऐसा इसलिए कि पढ़ाई का जो नुकसान हुआ है उसकी कुछ हद तक भरपाई की जा सके.

CAT 2020: IIM Indore ने कैट परीक्षा 2020 के लिए मॉक टेस्ट लिंक किया एक्टिव, जानें विस्तार से UGC NET आंसर की 2020 आउट, इस तारीख तक करें ऑब्जेक्शन

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ में 12489 शिक्षक भर्ती का नोटिफिकेशन रद्द, कार्यरत शिक्षकों को राहत
छत्तीसगढ़ में 12489 शिक्षक भर्ती का नोटिफिकेशन रद्द, कार्यरत शिक्षकों को राहत
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
UP होम गार्ड भर्ती में हुई धांधली, टेढ़ी नाक और कमजोर आंख बता कर लिए रुपये
UP होम गार्ड भर्ती में हुई धांधली, टेढ़ी नाक और कमजोर आंख बता कर लिए रुपये
नवोदय विद्यालय में 9वीं और 11वीं के लिए बढ़ी लास्ट डेट, 22 अक्टूबर तक भरें फॉर्म
नवोदय विद्यालय में 9वीं और 11वीं के लिए बढ़ी लास्ट डेट, 22 अक्टूबर तक भरें फॉर्म

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR पर अमेरिकी सांसद के बयान पर भड़का भारत, MEA बोला- 'इस तरह का रवैया...'
SIR पर अमेरिकी सांसद के बयान पर भड़का भारत, MEA बोला- 'इस तरह का रवैया...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
रैपर यो यो हनी सिंह ने आपत्तिजनक शब्दों के लिए मांगी माफी, महाराष्ट्र साइबर सेल में दर्ज कराया बयान
रैपर यो यो हनी सिंह ने आपत्तिजनक शब्दों के लिए मांगी माफी, साइबर सेल में दर्ज कराया बयान
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
PM Kisan: अक्टूबर में आएगी 24वीं किस्त या दिवाली का करना होगा इंतजार? जानें
PM Kisan: अक्टूबर में आएगी 24वीं किस्त या दिवाली का करना होगा इंतजार? जानें
Pressure Cooker Whistle: प्रेशर कुकर की सीटी अटक जाए तो न करें ये भूल! हो सकता है हादसा
प्रेशर कुकर की सीटी अटक जाए तो न करें ये भूल! हो सकता है हादसा
Embed widget