एक्सप्लोरर

हेल्थ सेक्टर में रखते हैं रुचि तो बनाएं न्यूट्रिशन एंड डाइटेटिक्स में करियर

अगर आपको खाने पीने के बारे में जानने में दिलचस्पी रखते हैं और इस फील्ड में करियर बनाना चाहते हैं. तो न्यूट्रिशन एंड डाइटेटिक्स का कोर्स आपके लिए अच्छा विकल्प है. आजकल हॉस्पिटल्स, होटल्स, बड़ी कंपनियां, फिटनेस सेंटर्स और सैलेब्रिटीज डाइट को लेकर काफी ध्यान देते हैं.

आजकल लोग अपनी हेल्थ को लेकर बहुत सजग हैं. जिम योग और एक्सरसाइज के अलावा खानपान पर भी विशेष ध्यान देने लगे हैं. सही स्वास्थ्य को लेकर लोग समय-समय पर न्यूट्रिशन के एक्सपर्ट से सलाह भी लेते हैं. तो अगर आप भी हेल्थ सेक्टर और खाने पीने में रुचि रखते हैं तो आप पोषण एंव आहारिकी यानि न्यूट्रिशन एंड डाइटेटिक्स में करियर बना सकते हैं.
किसके लिए है ये कोर्स अगर आपका इंट्रेस्ट खाना पकाने, दूसरे देशों के खान पान के बारे में जानने, खाने के बारे में रिसर्च करने में इंट्रेस्ट है. तो आप इस फील्ड में करियर बनाने की सोच सकते हैं. इस फील्ड के लिए आपके कम्यूनिकेशन स्किल्स भी अच्छे होने चाहिए. अगर ये सारी क्वालिटी आपके अंदर हैं तो ये फील्ड आपके लिए है. न्यूट्रिशन एंड डाइटेटिक्स बनने के बाद आपको विदेश घूमने का मौका भी मिल सकता है. पहले इस फील्ड में सिर्फ महिलाएं ही करियर बनाती थीं लेकिन अब बढ़ती डिमांड और जॉब्स की वजह से पुरुष भी इस फील्ड में इंट्रेस्टेड होने लगे हैं. होम साइंस और होटल मैनेजमेंट के कोर्स आपको इस फील्ड में करियर बनाने का मौका देते हैं. न्यूट्रिशन एंड डाइटेटिक्स के कोर्स में आपको संतुलित खान पान के बारे में सिखाया जाता है. आपको बॉड़ी वेट, हाइट के आधार पर सही डाइट प्लान तैयार करना होता है. जिसमें कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, वसा की संतुलित मात्रा का ख्याल रखना होता है.कोर्स के लिए योग्यता  न्यूट्रिशन एंड डाइटेटिक्स कोर्स करने के लिए स्टूडेंट्स का गृह विज्ञान या साइंस स्ट्रीम से 12वीं पास होना जरूरी है. 12वीं के बाद स्टूडेंट्स इस फील्ड में बैचलर डिग्री, मास्टर डिग्री या डिप्लोमा कोर्स कर सकते हैं. एक साल का डिप्लोमा कोर्स करने के लिए फूड साइंस, होम साइंस या बायोटेक्नोलॉजी में बैचलर होना जरूरी है.
प्रमुख कोर्स  पीजी डिप्लोमा इन क्लिनिकल न्यूट्रिशन पीजी डिप्लोमा इन डाइटेटिक्स एंड पब्लिक हेल्थ न्यूट्रिशन बीएससी इन न्यूट्रिशन एंड डाइटेटिक्स एमएससी फूड एंड न्यूट्रिशन साइंस
प्रमुख कॉलेज कलकत्ता यूनिवर्सिटी दिल्ली यूनिवर्सिटी सेंट्रल फूड टेक्नोलॉजिस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट, मैसूर इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च, नई दिल्ली पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी, पंजाब इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी
जॉब एंड सैलरी न्यूट्रिशन एंड डाइटेटिक्स में कोर्स करने वाले फ्रेशर को किसी अच्छे हॉस्पिटल या नर्सिंग होम में 10 से 20 हज़ार की नौकरी आसानी से मिल जाती है. इसके अलावा कई स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट्स, कंपनी और फैक्ट्रियां भी अपने यहां काम करने वालों की डाइट को लेकर डाइटीशियन्स की हेल्प लेती हैं. कई स्पा, जिम, फिटनेस सेंटर और क्लीनिक भी अपने कस्टमर्स के लिए कम-कैलोरी वाला फ़ूड-चार्ट बनाने के लिए डाइटीशियन की हेल्प लेते हैं. अगर आपने इस कोर्स के साथ होटल मैनेजमेंट का कोर्स भी किया है तो आपकी सैलरी 20 से 25 हज़ार शुरुआत में हो सकती है. अगर आप किसी विदेशी कंपनी, होटल, क्रूज या शिपिंग कंपनी में जॉब करते हैं तो आपकी सैलरी इससे कहीं बेहतर हो सकती है साथ ही आपको विदेश जाने का भी मौका मिल सकता है.
इस फील्ड में करियर के फायदे और नुकसान पॉजेटिव 1 अच्छी बात ये है कि अगर स्कूल में आपके ज़्यादा मार्क्स नहीं आए तो भी आपको इस कोर्स में एडमिशन मिल जाएगा. इस फील्म में आप अपना करियर बना सकते हैं. 2 ग्रेजुएट डिग्री के अलावा, कॉलेज पीजी डिप्लोमा और एक साल का एडवांस डिप्लोमा भी कराते हैं. तो प कम समय में भी करियर बना सकते हैं. 3 इस कोर्स के दौरान काफी इंट्रेस्टिंग सब्जेक्ट्स होते हैं जो हमारी लाइफस्टाइल से जुड़े होते हैं. इससे आप अपने और अपने परिवार की हेल्थ को भी सुधार सकते हैं. 4 इस जॉब में ज्यादा वर्किंग आर्स नहीं है जिससे आप फैमिली को भी टाइम दे सकते हैं. 5 किसी विदेशी फर्म, होटल या क्रूज से जुड़ने पर विदेश जाने के मौके भी मिलते हैं.
नेगेटिव 1. शुरूआती सैलरी दूसरे प्रोफेशन के मुकाबले कम होती है. 2. अगर आप अपने ही एरिया में अच्छी सैलरी वाली जॉब चाहते हैं तो आपको निराशा हाथ लग सकती है. 3. अगर आपको यात्रा करना पसंद नहीं है तो आपको हाई सैलरी वाली जॉब कम मिलेंगी. 4. बड़े जहाज़ों और क्रूज़-लाइंस में जॉब करने पर आपको कई हफ़्तों या महीनों घर से दूर रहना पड़ सकता है.Chanakya Niti: विपत्ति जब बड़ी और लगातार बढ़ रही हो तो नहीं करने चाहिए ये काम

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन है देश का सबसे पढ़ा लिखा जीवित शख्स, क्या करते हैं वह?
कौन है देश का सबसे पढ़ा लिखा जीवित शख्स, क्या करते हैं वह?
क्या होता है ग्रेड-पे, इससे कैसे तय होती है सैलरी? जानें पूरा गणित
क्या होता है ग्रेड-पे, इससे कैसे तय होती है सैलरी? जानें पूरा गणित
CAT 2026: परीक्षा के तनाव को ऐसे करें दूर, एक्सपर्ट ने बताए खास टिप्स
CAT 2026: परीक्षा के तनाव को ऐसे करें दूर, एक्सपर्ट ने बताए खास टिप्स
इंजीनियरिंग के बाद Mtech या MBA, किसमें ज्यादा है स्कोप
इंजीनियरिंग के बाद Mtech या MBA, किसमें ज्यादा है स्कोप

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब होने पर विवाद, उठाया गया यह कदम
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब, खड़ा हुआ विवाद
'सही वक्त पर...' PM मोदी के पिता पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी पर बोले नितिन गडकरी
'सही वक्त पर...' PM मोदी के पिता पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी पर बोले नितिन गडकरी
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल बोले- बेटी को नहीं देखने देतीं मोबाइल-टीवी
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल ने किया खुलासा
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
ईरान की अमेरिका को दो टूक, '7 शर्तें मानो, तभी होगी बात'
ईरान की अमेरिका को दो टूक, '7 शर्तें मानो, तभी होगी बात'
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
घंटों बाद मां से मिला बिछड़ा हाथी का बच्चा, भावुक कर देगा वायरल वीडियो
घंटों बाद मां से मिला बिछड़ा हाथी का बच्चा, भावुक कर देगा वायरल वीडियो
Embed widget