एक्सप्लोरर

Goa Board Exam 2021:गोवा में रद्द नहीं की जाएंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, 24 अप्रैल से होंगे एग्जाम

कोरोना के प्रकोप के कारण सीबीएसई और देश के कई राज्यों के बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं रद्द या स्थगित कर दी हैं. लेकिन गोवा में 24 अप्रैल से बोर्ड की परीक्षाएं शुरु होंगी. गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत का कहना है कि कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर राज्य सरकार ने बोर्ड की परीक्षाएं रद्द करने पर अभी कोई विचार नहीं किया है.

देश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्टूडेंट्स की सुरक्षा के लिहाज से कई राज्यों में 10वीं और 12वीं की बोर्ड की परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं. वहीं सीबीएसई की 10वीं की परीक्षा रद्द और 12वीं की स्थगित की गई हैं. लेकिन गोवा में बोर्ड की परीक्षाएं न तो रदद् और न ही स्थगित की गई हैं. गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा है कि राज्य सरकार ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड की परीक्षाएं कैंसिल या स्थगित करने पर फिलहाल कोई विचार नहीं किया है. गौरतलब है कि गोवा माध्यमिक एवं उच्च शिक्षा बोर्ड की कक्षा10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 24 अप्रैल से होनी हैं.

परीक्षा के दौरान कोविड-19 प्रोटोकॉल का किया जाएगा पालन

वहीं मीडिया से बात करते हुए, गोवा बोर्ड के अध्यक्ष भागीरथ शेट्टी ने कहा कि परीक्षाओं के दौरान छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा हेतु बोर्ड यह सुनिश्चित करेगा कि सभी कोविड -19 प्रोटोकॉल का पालन किया जाए.उन्होंने कहा कि गोवा बोर्ड की 12 वीं की परीक्षाएं 24 अप्रैल से होंगी इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ है. प्रत्येक परीक्षा केंद्र में एक थर्मल स्कैनर होगा, सोशल डिस्टेंसिंग का खास ख्याल रखा जाएगा, फेस मास्क अनिवार्य हैं. एक परीक्षा हॉल में केवल 12 छात्रों को अनुमति दी जाएगी. अगर यह 17 छात्रों के लिए एक बड़ा हॉल है तो इसकी अनुमति दी जाएगी.

बता दें कि गोवा बोर्ड ने 24 अप्रैल से 17 मई तक 12वीं की परीक्षाएं निर्धारित की हैं,जबकि सेकेंडरी स्कूल सर्टिफिकेट (एसएससी) परीक्षाएं 19 मई से 2 जून के बीच होंगी. दोनों परीक्षाओं में शामिल होने के लिए कुल 43,547 छात्रों ने पंजीकरण कराया है. परीक्षाएं पूरे गोवा में 100 से अधिक केंद्रों पर आयोजित की जाएंगी.

एनएसयूआई ने परीक्षाएं स्थगित या ऑनलाइन कराने की मांग की

वहीं बोर्ड के फैसले के खिलाफ नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) ने मांग की है कि परीक्षाएं या तो ऑनलाइन हो या स्थगित हों. एनएसयूआई के अध्यक्ष नौशाद चौधरी ने कहा है कि, “यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि मुख्यमंत्री कोविड मैनेजमेंट लगाने के बजाय गोवा में 10 वीं और 12 वीं की बोर्ड परीक्षाएं कंडक्ट करना चाहते हैं. अस्पतालों में कोरोना संक्रमित मरीज़ भर्ती होने के लिए संघर्ष कर रहे हैं, बिस्तर भरे हुए हैं, मरीज जीएमसी में फर्श पर सो रहे हैं, लेकिन मुख्यमंत्री बोर्ड की परीक्षाएं कराना चाहते हैं."

उन्होंने आगे कहा कि “इस स्थिति में सीएम को पहले कोविड मैनेजमेंट पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए और काम करना चाहिए और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि यह स्थिति नियंत्रण में आए.एक बार कोविड -19 नंबर नीचे आने के बाद उन्हें बोर्ड परीक्षा आयोजित करने के बारे में सोचना चाहिए या फिर परीक्षाएं ऑनलाइन मोड में आयोजित की जानी चाहिए.

परीक्षाएं स्थगित कराने के लिए ऑनलाइन याचिका की गई शुरू

वहीं राज्य सरकार से परीक्षाओं को स्थगित करने के लिए अलग से एक ऑनलाइन याचिका भी शुरू की गई है.गोवा बोर्ड ने हालांकि कहा है कि सभी स्टूडेंट्स सहित उन स्टूडेंट्स   भी जो क्वारंटीन में हैं उन्हें एक आइसोलेटेड सेंटर में एग्जाम देने की अनुमति दी जाएगी.

ये भी पढ़ें

NEET PG 2021 Exam Postponed: कोरोना के कारण 18 अप्रैल को होने वाली नीट पीजी परीक्षा स्थगित, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने ट्वीट कर दी जानकारी

IAS Success Story: इंजीनियरिंग के बाद यूपीएससी में कदम रखा, पहले प्रयास में हुईं फेल, लेकिन दूसरे प्रयास में आईएएस बनीं अनुपमा अंजलि

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NCERT का बड़ा अपडेट, 9वीं से 12वीं के छात्रों के लिए नया मॉड्यूल तैयार
NCERT का बड़ा अपडेट, 9वीं से 12वीं के छात्रों के लिए नया मॉड्यूल तैयार
राजस्थान में 8वीं के छात्रों को स्कॉलरशिप का मौका, 30 अक्टूबर से करें आवेदन
राजस्थान में 8वीं के छात्रों को स्कॉलरशिप का मौका, 30 अक्टूबर से करें आवेदन
सरकारी नौकरियों पर टिका रोजगार का बड़ा हिस्सा, नॉर्थ-ईस्ट और J&K सबसे आगे 
सरकारी नौकरियों पर टिका रोजगार का बड़ा हिस्सा, नॉर्थ-ईस्ट और J&K सबसे आगे 
नीट यूजी के बाद भी MBBS में 800 से ज्यादा सीटें खाली, छात्र क्यों नहीं ले रहे एडमिशन?
नीट यूजी के बाद भी MBBS में 800 से ज्यादा सीटें खाली, छात्र क्यों नहीं ले रहे एडमिशन?

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में करवट बदलते गुजरी श्रद्धा दुबे की रात, नाश्ते में मिला मीठा दलिया और चाय
जेल में करवट बदलते गुजरी श्रद्धा दुबे की रात, नाश्ते में मिला मीठा दलिया और चाय
'हिमवीरों ने वीरता से...', PM मोदी ITBP के स्थापना दिवस पर जवानों को दी बधाई
'हिमवीरों ने वीरता से...', PM मोदी ITBP के स्थापना दिवस पर जवानों को दी बधाई
ओपनिंग नहीं करेंगे वैभव सूर्यवंशी, अय्यर ने किया खुलासा; देखें IND-NZ दूसरे टी20 की प्लेइंग 11
ओपनिंग नहीं करेंगे वैभव सूर्यवंशी, अय्यर ने किया खुलासा; देखें IND-NZ दूसरे टी20 की प्लेइंग 11
'फौजी' का धांसू टीजर आउट, प्रभास का लुक उड़ा देगा होश, जानें- कब रिलीज होगी फिल्म?
'फौजी' का धांसू टीजर आउट, विद्रोही सैनिक के दमदार अवतार में दिखे प्रभास
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
आतंकवाद के खिलाफ इजरायल का बड़ा ऑपरेशन, 2 सैनिकों की मौत के बाद एक्शन में नेतन्याहू
आतंकवाद के खिलाफ इजरायल का बड़ा ऑपरेशन, 2 सैनिकों की मौत के बाद एक्शन में नेतन्याहू
PM Kisan: 24वीं किस्त की तारीख तय, लेकिन इन किसानों को लग सकता है झटका
PM Kisan: 24वीं किस्त की तारीख तय, लेकिन इन किसानों को लग सकता है झटका
लाइव रिपोर्टिंग के दौरान समुद्री लहर की चपेट में आया पत्रकार, वीडियो वायरल
लाइव रिपोर्टिंग के दौरान समुद्री लहर की चपेट में आया पत्रकार, वीडियो वायरल
Embed widget