एक्सप्लोरर

GIC Recruitment 2021: जनरल इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया में कई पदों पर भर्तियां, ऐसे करें आवेदन

ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल कर चुके युवाओं के लिए नौकरी का यह अच्छा मौका है. इन 44 पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा में हासिल किए गए नंबरों के आधार पर किया जाएगा.

GIC Recruitment 2021: जनरल इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (GIC) ने विभिन्न पदों पर भर्तियां निकाली हैं. जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक ये भर्तियां कुल 44 पदों के लिए की जाएंगी. इच्छुक कैंडिडेट्स ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इन पदों के लिए आवेदन 11 मार्च 2021 से शुरू हो चुके हैं. खास बात यह है कि इस भर्ती परीक्षा की तारीख निश्चित हो चुकी है.

भर्ती से संबंधित महत्वपूर्ण तारीखें

जनरल इंश्योरेंस के जरिए जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक इन 44 पदों के लिए आवेदन 11 मार्च 2021 से शुरू हो चुके हैं. रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 29 मार्च 2021 है. अभ्यर्थियों को आखिरी तारीख तक आवेदन शुल्क जमा करना होगा. इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 09 मई 2021 को किया जाएगा. आवेदन पूरे होने के बाद अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड जारी कर दिए जाएंगे.

जरूरी शैक्षणिक योग्यता और उम्र सीमा

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. खास बात यह है कि ग्रेजुएशन में अभ्यर्थी के 60 प्रतिशत अंक होने चाहिए. एससी/एसटी कैटेगरी के अभ्यर्थियों के लिए ग्रेजुएशन में 55 फीसदी अंक होना अनिवार्य है. उम्र सीमा की बात करें, तो आवेदक की न्यूनतम उम्र 21 वर्ष और अधिकतम उम्र 30 वर्ष होनी चाहिए.

आवेदन शुल्क

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले सामान्य और ओबीसी वर्ग के कैंडिडेट्स को 850 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा. वहीं एससी और एसटी वर्ग के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं है. इसके अलावा दिव्यांगों के लिए भी आवेदन निशुल्क हैं.

ऐसे करें आवेदन

इन पदों के लिए आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को जनरल इंश्योरेंस ऑफ इंडिया की ऑफिशियल वेबसाइट https://www.gicofindia.com/en/career-en पर जाना होगा. यहां आपको भर्तियों से संबंधित विस्तृत जानकारी मिल जाएगी. अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले नोटिफिकेशन को अच्छी तरह पढ़ लें.

यह भी पढ़ें:

SSC JE Admit Card 2021: जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JNU में डिप्रिवेशन पॉइंट्स पर विवाद, CUET स्कोर पर कितना असर और किसे फायदा?
JNU में डिप्रिवेशन पॉइंट्स पर विवाद, CUET स्कोर पर कितना असर और किसे फायदा?
झारखंड में 22 परीक्षाएं रद्द करने पर हाईकोर्ट की रोक, जानें अब आगे क्या होगा? 
झारखंड में 22 परीक्षाएं रद्द करने पर हाईकोर्ट की रोक, जानें अब आगे क्या होगा? 
क्या NET के पेपर बनाने में हुआ AI का इस्तेमाल, किन गड़बड़ियों के कारण उठे सवाल?
क्या NET के पेपर बनाने में हुआ AI का इस्तेमाल, किन गड़बड़ियों के कारण उठे सवाल?
UPPSC ने जारी किया नोटिफिकेशन, प्रोफेसर-असिस्टेंट प्रोफेसर के 1156 पदों पर भर्ती
UPPSC ने जारी किया नोटिफिकेशन, प्रोफेसर-असिस्टेंट प्रोफेसर के 1156 पदों पर भर्ती

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget