एक्सप्लोरर

Goa Board SSC HSSC Exam date 2021 जारी, अप्रैल-मई में होंगी गोवा बोर्ड 10वीं, 12वीं के परीक्षाएं

GBSHSE Goa Board SSC HSSC Exam date 2021: गोवा बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा 2021 को अप्रैल-मई 2021 में आयोजित कराने का फैसला लिया है.

GBSHSE Goa Board SSC HSSC Exam date 2021:  गोवा बोर्ड ऑफ़ सेकेंडरी एंड हायर सेकंडरी एजुकेशन (GBSHSE) की कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं अप्रैल-मई 2021 के महीने में आयोजित की जाएंगी. इस फैसले की जानकारी देते हुए गोवा बोर्ड के अध्यक्ष रामकृष्ण सामंत ने बताया कि राज्य सरकार ने सत्र 2021 के लिए कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं को अप्रैल और मई में कराने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है.

उन्होंने आगे कहा कि एचएसएससी {उच्च माध्यमिक स्कूल प्रमाण पत्र} या कक्षा 10वीं के लिए प्रैक्टिकल परीक्षाएं 1 अप्रैल 2021 से 24 अप्रैल 2021 के बीच होगी, जबकि लिखित परीक्षा 26 अप्रैल से 15 मई 2021 के बीच आयोजित की जाएगी. वहीँ माध्यमिक स्कूल प्रमाण पत्र (एसएससी) या 12वीं कक्षा के लिए प्रैक्टिकल परीक्षा 5 अप्रैल से 30 अप्रैल 2021 और लिखित परीक्षा 13 मई से 31 मई 2021 तक आयोजित की जाएगी.

उन्होंने कहा कि गोवा बोर्ड की 10वीं और 12वीं परीक्षा के लिए विषयवार टाइम-टेबल 15 जनवरी, 2021 तक जारी किया जायेगा. दसवीं और बारहवीं के राज्य बोर्ड परीक्षा के लिए लगभग 35,000 स्टूडेंट्स रजिस्टर्ड हैं. वैसे तो हर साल नवंबर तक परीक्षा के लिए स्टूडेंट्स के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो जाती है, लेकिन इस साल यह अभी शुरू नहीं हो पाई है.

कोरोना वायरस कोविड-19 के संक्रमण के चलते परीक्षाएं देरी से हो रही हैं. आमतौर पर गोवा बोर्ड की 10वीं और 12वीं  की परीक्षाएं फरवरी-मार्च के महीने में आयोजित की जाती जारी है परन्तु इस बार ये परीक्षाएं अप्रैल – मई के महीनों में आयोजित की जाएगी.

आप को बतादें कि अन्य राज्य बोर्डों ने अभी तक परीक्षाओं का ऐलान नहीं किया है. कुछ दिन पहले केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ने सीबीएसई की 10वीं और 12वीं परीक्षाओं के संबंध में कहा था कि सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाएं फरवरी 2021 तक नहीं हो सकती हैं. सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं ऑफलाइन माध्यम यानी कि पेन-पेपर मोड में ही आयोजित की जाएगी.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जामिया में कैसे मिलता है एडमिशन, कम से कम कितने नंबर आना जरूरी?
जामिया में कैसे मिलता है एडमिशन, कम से कम कितने नंबर आना जरूरी?
करवा चौथ पर कहां बंद रहेंगे स्कूल? जानें राज्यों की अलग-अलग व्यवस्था
करवा चौथ पर कहां बंद रहेंगे स्कूल? जानें राज्यों की अलग-अलग व्यवस्था
12वीं पास युवाओं के लिए ITBP में नौकरी का मौका, 81000 तक मिलेगी सैलरी
12वीं पास युवाओं के लिए ITBP में नौकरी का मौका, 81000 तक मिलेगी सैलरी
बड़ी खबर: जामिया मिल्लिया इस्लामिया में दीवाली तक चलेंगी ऑनलाइन क्लासेज
जामिया मिल्लिया इस्लामिया में दीवाली तक चलेंगी ऑनलाइन क्लासेज

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Bihar MLC Election Results LIVE: अनंत सिंह के यहां गुलाब जामुन, नीरज के यहां बज रहा शंख, पटना में भारी हंगामा
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: अनंत सिंह के यहां गुलाब जामुन, नीरज के यहां बज रहा शंख, पटना में हंगामा
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
हूतियों के सामने सऊदी ने टेके घुटने! जंग रोकने के लिए दिया 1 बिलियन डॉलर का ऑफर
हूतियों के सामने सऊदी ने टेके घुटने! जंग रोकने के लिए दिया 1 बिलियन डॉलर का ऑफर
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget