एक्सप्लोरर

BPSC 66th Exam: 27 दिसंबर को तय परीक्षा केंद्र पर ही होगी बीपीएससी पीटी, एडमिट कार्ड भी जारी, जानें BPSC PT की अहम बातें

BPSC 66th Prelims Exam Admit Card: बिहार लोक सेवा आयोग की 66वीं प्रारंभिक परीक्षा 2020 की तारीख और परीक्षा केंद्र में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है. परीक्षा 27 दिसंबर 2020 को आयोजित की जानी है.

BPSC 66th Prelims Exam Admit Card 2021: बिहार लोक सेवा आयोग की 66वीं प्रारंभिक परीक्षा 2020 की तारीख और परीक्षा केंद्र में किसी तरह का बदलाव नहीं होगा. आयोग द्वारा जारी बीपीएससी 66वीं प्रारंभिक परीक्षा 2020 एडमिट कार्ड में अंकित परीक्षा केंद्र पर ही कैंडिडेट्स को परीक्षा देनी होगी. यह परीक्षा 27 दिसंबर 2020 को आयोजित की जायेगी. आयोग 66वीं प्रीलिम्स परीक्षा के लिए पहले ही एडमिट कार्ड जारी किया जा चुका है. बीपीएससी 66 वीं प्रारम्भिक परीक्षा 2020 के लिए करीब साढ़े चार लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है. अभी तक इसमें से करीब सवा चार लाख लोग अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर चुके हैं.

आपको बतादें कि बीपीएससी 66 वीं प्रीलिम्स परीक्षा के लिए अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स परीक्षा केंद्र को लेकर आन्दोलन कर रहें हैं. उनक कहना है कि कोरोना महामारी के चलते परिवहन में कमी होने कारन परीक्षा केंद्रों पर पहुँचने में बड़ी सुविधा का सामना करना पड़ेगा इस लिए परीक्षा केंद्रों को परीक्षार्थियों के गृह जनपद में तय किये जाएं.

बीपीएससी 66वीं प्रारंभिक परीक्षा 2020 के लिए राज्य के 35 जिलों में 888 परीक्षा केंद्र केन्द्र बनाए गए हैं. परिवहन में परेशानी को देखते हुए आयोग ने इस बार राज्य के 35 जिलों में कुल 888 परीक्षा केंद्र बनाए हैं जो कि गत वर्ष की तुलना  में परीक्षा केंद्रों की संख्या 88 ज्यादा है. आयोग ने 65वीं प्रारंभिक परीक्षा के लिए 800 परीक्षा केंद्र बनाए थे. कोरोना वायरस कोविड-19 महामारी के चलते परिवहन में परेशानी को देखते हुए ही बीपीएससी ने छोटे जिलों अरवल, शिवहर और शेखपुरा में परीक्षा केंद्र नहीं दिया है.

कोरोना काल में परिवहन में असुविधा होने के बावजूद तकनीकी कारणों का हवाला देते हुए बीपीएससी ने 66वीं पीटी के लिए सभी पुरुष परीक्षार्थियों का परीक्षा केंद्र उनके गृह जिले से बाहर रखा है. महिलाओं के लिए गृह जिले का ऑप्शन इसमें फीड है.

उल्लेखनीय है कि इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए करीब 561 पदों पर नियुक्ति होनी है. प्रीलिम्स परीक्षा में सफल पाए गए परीक्षार्थियों को मुख्य परीक्षा में शामिल होने की अनुमति प्रदान की जाएगी.

कोरोना गाइडलाइन को लेकर दिया गया निर्देश

  • परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों एवं परीक्षा से जुड़े अन्य कर्मचारियों को कोविड के नियमों का पालन करना होगा.
  • सभी परीक्षार्थियों को निर्देश दिया गया है कि वे परीक्षा केंद्र पर मास्क लगाकर आयें.
  • परीक्षा कक्ष में एक बेंच पर केवल दो परीक्षार्थियों को बैठने की अनुमति है.
  • परीक्षार्थियों को अपने साथ में सेनेटाइजर रखने को भी कहा गया है. हालांकि, एग्जाम सेंटर पर भी सेनेटाइजर का इंतजाम रहेगा.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AMU और JAMIA में कब निकलेंगे एंट्रेंस फॉर्म? इन तारीखों पर रखें नजर
AMU और JAMIA में कब निकलेंगे एंट्रेंस फॉर्म? इन तारीखों पर रखें नजर
RRB NTPC में नहीं होगा टाइपिंग टेस्ट, 3548 पदों के लिए आवेदन शुरू
RRB NTPC में नहीं होगा टाइपिंग टेस्ट, 3548 पदों के लिए आवेदन शुरू
20 साल में कितने प्रतिशत बढ़ गई दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों की फीस? देख लें रिपोर्ट
20 साल में कितने प्रतिशत बढ़ गई दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों की फीस? देख लें रिपोर्ट
UP पुलिस कांस्टेबल PET परीक्षा फिर टली, जारी हुआ नया शेड्यूल
UP पुलिस कांस्टेबल PET परीक्षा फिर टली, जारी हुआ नया शेड्यूल

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bypolls Result 2026 LIVE Streaming: नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट
नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट Live
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
Embed widget