एक्सप्लोरर

GATE 2025 Registration: ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट के लिए आज से करें अप्लाई, इतनी लगेगी फीस, ये है लास्ट डेट

GATE 2025 Registration Begins: गेट परीक्षा 2025 के लिए आज से रजिस्ट्रेशन लिंक खोल दिया गया है. आवेदन से संबंधित जरूरी डिटेल पढ़ें यहां और फटाफट भर दें फॉर्म.

GATE 2025 Registration Begins Today: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, रुड़की ने आज यानी 28 अगस्त 2024 दिन बुधवार से गेट परीक्षा 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन लिंक खोल दिया है. वे कैंडिडेट्स जो इस एग्जाम के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं. ऐसा करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट का पता ये है - gate.iitr.ac.in. इस एग्जाम से जुड़े जरूरी डिटेल और आगे के अपडेट भी आप यहां चेक कर सकते हैं.

किस दिन तक भर सकते हैं फॉर्म

गेट परीक्षा 2025 के लिए फॉर्म 26 सितंबर 2024 तक भरा जा सकता है. इस तारीख तक कैंडिडेट्स को कोई लेट फीस नहीं देनी है. इसके बाद एक तय सीमा तक आवेदन किया जा सकता है, जिसके लिए लेट फीस देनी होगी. लेट फीस के साथ अप्लाई करने की लास्ट डेट है 7 अक्टूबर 2024.

इन तारीखों पर होगा एग्जाम

गेट 2025 परीक्षा का आयोजन 1, 2, 15 और 16 फरवरी 2025 के दिन किया जाएगा. इसी के लिए आवेदन शुरू हुए हैं. हर दिन परीक्षा दो शिफ्ट में होगी. ये भी जान लें कि पात्र कैंडिडेट्स गेट परीक्षा के अधिकतम दो पेपरों में भाग ले सकते हैं.

ये डॉक्यूमेंट्स कर लें तैयार

आवेदन के लिए कैंडिडेट्स को जिन डॉक्यूमेंट्स की जरूरत पड़ेगी, वे इस प्रकार हैं –

इंफॉर्मेशन ब्रॉशर में दी गई क्वालिटी को पूरा करती एक बढ़िया क्वालिटी की कैंडिडेट की फोटोग्राफ, कैंडिडेट के सिग्नेचर की फोटो, अगर एससी/ एसटी सर्टिफिकेट एप्लीकेबल है तो उसकी पीडीएफ कॉपी, पीडब्ल्यूबीडी सर्टिफिकेट की कॉपी, इसी तरह की कोई खास कैटेगरी से संबंधित हैं तो उसकी पीडीएफ कॉपी, वैलिड फोटो आईडी जैसे आधार कार्ड, पासपोर्ट, पैनकार्ड, वोटर आईडी या ड्राइविंग लाइसेंस.

ये भी जान लें कि फोटो आईडी ऐसी होनी चाहिए जिसमें कैंडिडेट की डेट ऑफ बर्थ और यूनिक आइडेंटिफिकेशन नंबर हो. इसके बिना आपको दिक्कत हो सकती है. बेहतर होगा कि आवेदन से पहले सभी जरूरी निर्देश पढ़ लें, उसके बाद ही अप्लाई करें.

शुल्क कितना लगेगा

बिना लेट फीस के आवेदन करने के लिए जनरल कैटेगरी के कैंडिडेट्स को 1800 रुपये फीस देनी होगी. इसी दौरान अप्लाई करने पर एससी, एसटी और पीडब्ल्यूबीडी कैटेगरी के कैंडिडेट्स को 900 रुपये शुल्क देना होगा. लेट फीस के साथ अप्लाई करते हैं तो जनरल कैटेगरी के कैंडिडेट्स को 2300 रुपये फीस देनी होगी. वहीं बाकी कैटेगरी के लिए फीस 1400 रुपये हो जाएगी.

कौन भर सकता है फॉर्म

किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री लिए कैंडिडेट अप्लाई कर सकते हैं. इसके साथ ही बैचलर कोर्स के थर्ड ईयर के कैंडिडेट भी आवेदन कर सकते हैं. ये आर्ट, साइंस, टेक्नोलॉजी, आर्किटेक्चर, इंजीनियरिंग, कॉमर्स, किसी भी फील्ड के हो सकते हैं. विदेशी कैंडिडेट्स के लिए नियम थोड़े अलग हैं. इनकी जानकारी वेबसाइट से ले सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: कितनी होती है कोस्ट गार्ड कमांडेंट की सैलरी, नौकरी पाने के लिए कितनी पढ़ाई-लिखाई जरूरी? 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bceceb B.Tech Lateral Entry: बी-टेक लेटरल एंट्री के पहले राउंड का सीट अलॉटमेंट, इस दिन जारी होगा रिजल्ट
Bceceb: बी-टेक लेटरल एंट्री के पहले राउंड का सीट अलॉटमेंट, इस दिन जारी होगा रिजल्ट
NEET 2026 Success Story: पेंटिंग कर परिवार चलाया, अब NEET में 583 अंक लाकर बूंदी के बेटे ने MBBS की सीट की पक्की
पेंटिंग कर परिवार चलाया, अब NEET में 583 अंक लाकर बूंदी के बेटे ने MBBS की सीट की पक्की
AISHE Report: देश में पहली बार घटे अंडरग्रेजुएट एडमिशन, आखिर क्यों कम हो रहे दाखिले और क्या हैं इसके मायने?
AISHE Report: देश में पहली बार घटे अंडरग्रेजुएट एडमिशन, आखिर क्यों कम हो रहे दाखिले और क्या हैं इसके मायने?
Karnataka Teacher Recruitment 2026: इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget