एक्सप्लोरर

कौन हैं नोएडा की डीएम मेधा रूपम, इनका चुनाव आयोग से क्या लेना-देना? जानिए कहां से की पढ़ाई

IAS मेधा रूपम बनीं नोएडा की पहली महिला डीएम, मुख्य चुनाव आयुक्त की बेटी होने के नाते प्रशासनिक सेवाओं से है गहरा नाता. नोएडा के फिल्म सिटी और जेवर एयरपोर्ट जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स को मिल सकती है नई रफ्तार.

नोएडा में पहली बार एक महिला अधिकारी को जिलाधिकारी (डीएम) की कमान सौंपी गई है. IAS मेधा रूपम को उत्तर प्रदेश सरकार ने गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) की डीएम नियुक्त किया है. इससे पहले यह जिम्मेदारी मनीष वर्मा के पास थी जिन्हें अब प्रयागराज भेजा गया है. तेज-तर्रार अफसरों में गिनी जाने वाली मेधा रूपम के आने से नोएडा के कई बड़े प्रोजेक्ट्स को रफ्तार मिलने की उम्मीद है.

मेधा रूपम 2014 बैच की IAS अधिकारी हैं. वह मूल रूप से आगरा की रहने वाली हैं लेकिन उन्होंने अपनी पढ़ाई केरल से पूरी की है. दिलचस्प बात यह है कि मेधा सिर्फ पढ़ाई में ही नहीं, बल्कि खेलों में भी अव्वल रही हैं. वह राज्य स्तर की शूटिंग प्रतियोगिता में तीन गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं और राष्ट्रीय स्तर तक भी पहुंची हैं.

परिवार में प्रशासन की परंपरा

मेधा रूपम का प्रशासन से जुड़ाव कोई संयोग नहीं है. उनके पिता ज्ञानेश कुमार गुप्ता वर्तमान में भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त हैं. ऐसे में मेधा को बचपन से ही प्रशासनिक दुनिया देखने और समझने का मौका मिला. अपने पिता से प्रेरणा लेकर उन्होंने UPSC की सिविल सेवा परीक्षा पास की और एक सफल अधिकारी बनीं.

सेवा की शुरुआत और अनुभव

मेधा रूपम की पहली तैनाती बरेली में सहायक मजिस्ट्रेट के रूप में हुई. इसके बाद उन्होंने मेरठ, उन्नाव, बाराबंकी, हापुड़ और कासगंज जैसे जिलों में कई महत्वपूर्ण पदों पर काम किया है. वे महिला कल्याण विभाग में विशेष सचिव और ग्रेटर नोएडा में अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी भी रह चुकी हैं.

निजी जीवन

मेधा की मुलाकात उनके पति मनीष वर्मा से मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री प्रशासनिक अकादमी में हुई थी, जहां दोनों ट्रेनिंग कर रहे थे. बाद में दोनों ने शादी की और अब दो बच्चों के माता-पिता हैं.

नोएडा के बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम

डीएम बनने से पहले ही मेधा रूपम जेवर एयरपोर्ट और फिल्म सिटी प्रोजेक्ट जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम कर चुकी हैं. ये दोनों ही योजनाएं यूपी सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट्स में शामिल हैं. ऐसे में माना जा रहा है कि उनके नेतृत्व में इन प्रोजेक्ट्स को और तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा.

यह भी पढ़ें- विदेश से लेना चाहते हैं MBA की डिग्री तो ये हैं अमेरिका की 10 सरकारी यूनिवर्सिटी, सस्ते में पूरी हो जाएगी पढ़ाई

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सुप्रीम कोर्ट में सीनियर पर्सनल असिस्टेंट के लिए निकली भर्ती, जानें कौन कर सकता है अप्लाई?
सुप्रीम कोर्ट में सीनियर पर्सनल असिस्टेंट के लिए निकली भर्ती, जानें कौन कर सकता है अप्लाई?
दिल्ली के गेस्ट टीचर्स को मिल सकती है फिक्स्ड सैलरी, DoE कर रहा तैयारी
दिल्ली के गेस्ट टीचर्स को मिल सकती है फिक्स्ड सैलरी, DoE कर रहा तैयारी
इंडियन कोस्ट गार्ड में निकली वैकेंसी, 10वीं-12वीं पास को मिल रही नौकरी
इंडियन कोस्ट गार्ड में निकली वैकेंसी, 10वीं-12वीं पास को मिल रही नौकरी
रेलवे स्टेशन मास्टर्स के 1200 पदों पर होगी भर्ती, पहली बार RRB अजमेर को मिली जिम्मेदारी  
रेलवे स्टेशन मास्टर्स के 1200 पदों पर होगी भर्ती, पहली बार RRB अजमेर को मिली जिम्मेदारी  

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget