एक्सप्लोरर

UP Board Result 2020 घोषित करने के लिए कापियों का मूल्यांकन 16 मार्च से होगा शुरू

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षायें 6 मार्च 2020 को हो रहीं हैं खत्म. उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन 16 मार्च 2020 से होगा शुरू.

UP Board Exam 2020: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (यूपी बोर्ड) की हाईस्कूल की परीक्षा 3 मार्च 2020 को और इंटरमीडिएट की परीक्षायें 6 मार्च 2020 को ख़त्म हो रहीं हैं. इसके बाद इन परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन होली बाद प्रारंभ किया जायेगा क्योंकि होली की छुट्टी के कारण कॉपियों के ट्रांसपोर्टेशन में असुविधा हो रही थी. इस लिए यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 6 मार्च 2020 को खत्म होने के 10 दिन बाद ही मूल्यांकन शुरू करने का निर्णय लिया गया है. हालांकि कापियों के मूल्यांकन की पूरी तैयारी कर ली गई है. यूपी बोर्ड की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन 16 मार्च 2020 से प्रदेश के 279 केंद्रों पर शुरू होगा. कापियों का मूल्यांकन 26 मार्च 2020 तक चलने की संभावना है. होली की छुट्टी के कारण इस बार कापियों का मूल्यांकन 10 दिनों के बाद शुरू हो रहा है. हालांकि पिछले वर्ष हाईस्कूल की परीक्षा 28 फरवरी और इंटर का पेपर 2 मार्च को खत्म हुआ था. इसके छह दिन बाद 8 मार्च से कॉपियों का मूल्यांकन शुरू हो गया था. कापियों के मूल्यांकन में सुचिता और पारदर्शिता को बनाए रखने के लिए केन्द्रों पर कैमरे और वॉइस रिकॉर्डर लगाए गए हैं. यूपी बोर्ड के इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है. इस वर्ष लगभग 3.5 करोड़ कॉपियों के मूल्यांकन किया जाना है. इसके लिए लगभग 1.47 लाख शिक्षकों की ड्यूटी लगाई जा रही है. इनमें सबसे अधिक संख्या सामाजिक विज्ञान और विज्ञान विषय के शिक्षकों की है. माध्यमिक शिक्षा परिषद् प्रयागराज, उत्तर प्रदेश द्वारा बोर्ड की उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन के संबंध में निर्देश जिलों को भेजे जा रहे हैं.  यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट की परीक्षा खत्म होगी 6 मार्च 2020 को यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट की परीक्षा का अंतिम पेपर 6 मार्च 2020 को होगा. जबकि हाईस्कूल की परीक्षा 3 मार्च 2020 को ही खत्म हो चुकी है.  5 मार्च 2020 को कक्षा 12वीं की पहली पाली में गणित, वाणिज्य वर्ग के लिए प्रारंभिक सांख्यिकी और व्यवसायिक विषयों की परीक्षा है. वहीँ दूसरी पाली में  समाजशास्त्र का पेपर है. तथा 6 अप्रैल को प्रथम शिफ्ट में  शस्य विज्ञान व मानव विज्ञान और सेकेंड शिफ्ट में व्यवसायिक विषयों कि परीक्षा है.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NCERT का बड़ा अपडेट, 9वीं से 12वीं के छात्रों के लिए नया मॉड्यूल तैयार
NCERT का बड़ा अपडेट, 9वीं से 12वीं के छात्रों के लिए नया मॉड्यूल तैयार
राजस्थान में 8वीं के छात्रों को स्कॉलरशिप का मौका, 30 अक्टूबर से करें आवेदन
राजस्थान में 8वीं के छात्रों को स्कॉलरशिप का मौका, 30 अक्टूबर से करें आवेदन
सरकारी नौकरियों पर टिका रोजगार का बड़ा हिस्सा, नॉर्थ-ईस्ट और J&K सबसे आगे 
सरकारी नौकरियों पर टिका रोजगार का बड़ा हिस्सा, नॉर्थ-ईस्ट और J&K सबसे आगे 
नीट यूजी के बाद भी MBBS में 800 से ज्यादा सीटें खाली, छात्र क्यों नहीं ले रहे एडमिशन?
नीट यूजी के बाद भी MBBS में 800 से ज्यादा सीटें खाली, छात्र क्यों नहीं ले रहे एडमिशन?

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हिमवीरों ने वीरता से...', PM मोदी ITBP के स्थापना दिवस पर जवानों को दी बधाई
'हिमवीरों ने वीरता से...', PM मोदी ITBP के स्थापना दिवस पर जवानों को दी बधाई
20 साल से घरों में बन रहे थे पटाखे? सिवान में 5 लोगों की मौत के बाद प्रशासन पर उठे सवाल
20 साल से घरों में बन रहे थे पटाखे? सिवान में 5 लोगों की मौत के बाद प्रशासन पर उठे सवाल
IND-NZ दूसरे टी20 में टूटेगा रोहित शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड? श्रेयस अय्यर को चाहिए सिर्फ 25 रन
IND-NZ दूसरे टी20 में टूटेगा रोहित शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड? श्रेयस अय्यर को चाहिए सिर्फ 25 रन
'फौजी' का धांसू टीजर आउट, प्रभास का लुक उड़ा देगा होश, जानें- कब रिलीज होगी फिल्म?
'फौजी' का धांसू टीजर आउट, विद्रोही सैनिक के दमदार अवतार में दिखे प्रभास
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
आतंकवाद के खिलाफ इजरायल का बड़ा ऑपरेशन, 2 सैनिकों की मौत के बाद एक्शन में नेतन्याहू
आतंकवाद के खिलाफ इजरायल का बड़ा ऑपरेशन, 2 सैनिकों की मौत के बाद एक्शन में नेतन्याहू
PM Kisan: 24वीं किस्त की तारीख तय, लेकिन इन किसानों को लग सकता है झटका
PM Kisan: 24वीं किस्त की तारीख तय, लेकिन इन किसानों को लग सकता है झटका
लाइव रिपोर्टिंग के दौरान समुद्री लहर की चपेट में आया पत्रकार, वीडियो वायरल
लाइव रिपोर्टिंग के दौरान समुद्री लहर की चपेट में आया पत्रकार, वीडियो वायरल
Embed widget