एक्सप्लोरर

कौन होता है DGMO और क्या करता है? काम से लेकर सैलरी तक जानें पूरी डिटेल्स​

DGMO Salary: भारत-पाक के बीच बढ़े तनाव के बीच DGMO सबसे ज्यादा चचा में रहे. ऐसे में आइए जानते हैं भारत के DGMO की सैलरी कितनी होती है?

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने जिस सख्ती से जवाब दिया, उससे पाकिस्तान बौखला गया. उसने बदले की नीयत से जम्मू-कश्मीर, पंजाब, गुजरात और राजस्थान के इलाकों में ड्रोन के जरिए हमले की कोशिश की. लेकिन भारत के एडवांस डिफेंस सिस्टम ने पाक के इन नापाक इरादों को हवा में ही खत्म कर दिया. सभी ड्रोन मार गिराए गए और एक बार फिर भारत की तैयारियों की पूरी दुनिया में तारीफ हुई.

इस बीच शनिवार शाम 5 बजे से भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम (सीजफायर) लागू हो चुका है. दोनों देशों के बीच बनी इस सहमति के पीछे एक बड़ी भूमिका भारतीय सेना के DGMO यानी डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशन्स की रही है. विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने बताया कि पाकिस्तानी DGMO ने फोन कर संघर्ष विराम पर सहमति जताई थी.

DGMO कौन होता है और क्या करता है?

भारतीय सेना में DGMO एक वरिष्ठ लेफ्टिनेंट जनरल होता है, जो 3-स्टार रैंक का अधिकारी होता है. इसका मुख्य काम देश की रक्षा नीति को जमीन पर उतारना होता है. DGMO सीधे आर्मी चीफ को रिपोर्ट करता है और थलसेना, नौसेना व वायुसेना के बीच तालमेल का काम भी करता है.

इनकी जिम्मेदारियों में युद्ध की रणनीति बनाना, आतंकवाद के खिलाफ अभियान चलाना, शांति मिशन की निगरानी और एलओसी पर तनाव को संभालना शामिल है. पाकिस्तान के खिलाफ ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान भी DGMO ने पाकिस्तानी DGMO से बातचीत कर माहौल को नियंत्रण में लाने में बड़ी भूमिका निभाई थी.

यह भी पढ़ें- Operation Sindoor: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद बढ़ी फाइटर पायलट बनने की चाहत, जानें कैसे बनें भारतीय वायुसेना के योद्धा

DGMO की सैलरी कितनी होती है?

DGMO की सैलरी भी उनकी जिम्मेदारियों जितनी ही बड़ी होती है. 7वें वेतन आयोग के मुताबिक, लेफ्टिनेंट जनरल की बेसिक सैलरी 1,82,200 से 2,24,100 तक होती है. इसके अलावा मिलिट्री सर्विस पे, डीए और अन्य भत्तों को जोड़ने पर उनकी कुल सैलरी 2.5 लाख से 3 लाख प्रतिमाह तक पहुंच जाती है. साथ ही उन्हें सरकारी आवास, मेडिकल सुविधा और वाहन जैसी कई सुविधाएं भी दी जाती हैं.

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान के DGMO को कितनी मिलती है सैलरी? भारत की तुलना में इतनी है कम

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान के कई मेडिकल कॉलेज में MBBS सीटें खाली, जानें कहां कितनी वैकेंसी?
राजस्थान के कई मेडिकल कॉलेज में MBBS सीटें खाली, जानें कहां कितनी वैकेंसी?
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में भर्ती, रिटायर्ड बैंक अधिकारी के लिए भी मौका 
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में भर्ती, रिटायर्ड बैंक अधिकारी के लिए भी मौका 
GDS की पहली मेरिट में गजब का अंतर, कहीं 100% तो कहीं 83.5% कटऑफ पर नौकरी 
GDS की पहली मेरिट में गजब का अंतर, कहीं 100% तो कहीं 83.5% कटऑफ पर नौकरी 
एम्स पटना में हाई सैलरी वाली नौकरियां, सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर समेत इन पदों पर भर्ती
एम्स पटना में हाई सैलरी वाली नौकरियां, सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर समेत इन पदों पर भर्ती

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
दिल्ली में फ्री बिजली मिलने के नियम में बदलाव, अब करना होगा ये काम
दिल्ली में फ्री बिजली मिलने के नियम में बदलाव, अब करना होगा ये काम
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की DNA टेस्ट की मांग
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की डीएनए टेस्ट की मांग
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ी की नौटंकी
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ी की नौटंकी
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
वैशाली नाव हादसा: 14 लोगों की हुई मौत, तेजस्वी यादव ने क्या कहा?
वैशाली नाव हादसा: 14 लोगों की हुई मौत, तेजस्वी यादव ने क्या कहा?
Gender Affirming Surgery: क्या है जेंडर अफर्मिंग सर्जरी, जानें प्रक्रिया और कितना आता है खर्च?
क्या है जेंडर अफर्मिंग सर्जरी, जानें प्रक्रिया और कितना आता है खर्च?
Embed widget