एक्सप्लोरर

DU Admission: सस्ती होने वाली है डीयू की पढ़ाई, बीटेक से लेकर इन कोर्स की फीस होगी कम

Delhi University: दिल्ली विश्वविद्यालय ने पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड लॉ प्रोग्राम और बीटेक प्रोग्राम में आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को फीस में छूट देने का फैसला लिया है.

DU: दिल्ली यूनिवर्सिटी ने इस सत्र के लिए पांच साल के इंटीग्रेटेड लॉ प्रोग्राम में दाखिला लेने वाले आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को फीस में छूट देने का निर्णय लिया है. इसके साथ ही दाखिला लेने वाले हर छात्र को लैपटॉप के लिए 50 हजार रुपये विश्वविद्यालय की तरफ से दिए जाएंगे. यह निर्णय डीयू की कार्यकारी परिषद की बैठक में शुक्रवार को हुआ. विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. योगेश सिंह ने कहा जिन बच्चों के माता-पिता की आय चार लाख या फिर उससे कम है. ऐसे छात्रों को फीस में 90 फीसदी तक की छूट दी जाएगी.

उधर जिन छात्र-छात्राओं के पेरेंट्स की आय 4 से लेकर 8 लाख रुपये तक है, उन्हें फीस में 50 फीसदी तक की छूट मिलेगी. लॉ प्रोग्राम में दाखिला लेने वाले आरक्षित वर्ग के विद्यार्थियों को पंजीकरण शुल्क के रूप 1200 रुपये की जगह 1 हजार रुपये देने होंगे. हालांकि एसी ने दोनों पाठ्यक्रमों की फीस संरचना का विरोध किया है. डीयू ने फैकल्टी ऑफ टेक्नोलॉजी के इस शैक्षणिक वर्ष से तीन बीटेक कार्यक्रम व पांच साल का इंटीग्रेटेड लॉ प्रोग्राम शुरू किया है. इन कोर्स में दाखिले के लिए छात्रों को संयुक्त प्रवेश परीक्षा और सामान्य कानून प्रवेश परीक्षा देनी होगी.

किसको कितनी सीटें 

डीयू के कुलपति योगेश सिंह ने कहा है कि छात्रों को एक नए कार्यक्रम एमबीए (बिजनेस एनालिटिक्स) की घोषणा की जा सकती है. ये प्रोग्राम 76 सीटों के साथ शुरू किया जाएगा. इनमें 40-50 फीसदी अनारक्षित, 27 फीसदी ओबीसी, 15 फीसदी एससी, 7.5 फीसदी एसटी और 10 फीसदी ईडब्ल्यूएस कोटे को मिलकर कुल 60 सीटें होंगी. इसके अलावा सुपरन्यूमैरेरी कोर्ट के तहत 5 प्रतिशत सीडब्ल्यू, 5 प्रतिशत पीडब्ल्यूबीडी और विदेशी विद्यार्थियों के लिए 10 फीसदी कोटा रहेगा. 4 सीटें पीजी वार्ड कोटा के तहत होंगी. इनमें 2 सीटें टीचिंग और 2 सीटें नॉन टीचिंग के लिए होंगी.

यह भी पढ़ें- Sarkari Naukri: JSSC से लेकर MPSC तक यहां निकली है 29 हजार से ज्यादा पद पर भर्ती, इस तारीख के पहले भर दें फॉर्म

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FMGE रिजल्ट के बाद फिर सड़कों पर अभ्यर्थी, क्या है प्रमुख मांगें?
FMGE रिजल्ट के बाद फिर सड़कों पर अभ्यर्थी, क्या है प्रमुख मांगें?
पेपर लीक के आरोपों के बाद MPSC ड्रग इंस्पेक्टर की भर्ती रद्द, दोबारा होगी परीक्षा
पेपर लीक के आरोपों के बाद MPSC ड्रग इंस्पेक्टर की भर्ती रद्द, दोबारा होगी परीक्षा
हिमाचल में 22 प्रशासनिक पदों पर भर्ती, 22 सितंबर तक कर पाएंगे आवेदन
हिमाचल में 22 प्रशासनिक पदों पर भर्ती, 22 सितंबर तक कर पाएंगे आवेदन
नीट पीजी 2026 एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड
नीट पीजी 2026 एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

वीडियोज

गर्लफ्रेंड की मोहब्बत पर मौत की स्क्रिप्ट !
कचरे में फेंकी एक्सपायर्ड चॉकलेट, लूटने उमड़ी भीड़!
'ऑल इंडिया पॉलिसी'..रोजगार मांगोगे,मिलेगी लाठी !
Kriti Sanon के रक्षाबंधन ऐड पर भड़कीं Kangana Ranaut
युवाओं की आवाज क्यों नहीं सुन रही सम्राट सरकार? पटना में बवाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गर्लफ्रेंड संग ऐश के लिए खुद के घर में चोरी, 50 लाख कैश-गहने सब ले गया
गर्लफ्रेंड संग ऐश के लिए खुद के घर में चोरी, 50 लाख कैश-गहने सब ले गया
यूपी की इन 50 हजार बेटियों को मिलेगी स्कूटी, CM योगी ने किया ऐलान
यूपी की इन 50 हजार बेटियों को मिलेगी स्कूटी, CM योगी ने किया ऐलान
एशियन गेम्स के लिए क्रिकेट का शेड्यूल जारी, जानें टीम इंडिया के मैच कब और किसके साथ?
एशियन गेम्स के लिए क्रिकेट का शेड्यूल जारी, जानें टीम इंडिया के मैच कब और किसके साथ?
आ गया 'टॉक्सिक' का फर्स्ट रिव्यू, हर सीन में कमाल लगे यश, कियारा संग जमी केमिस्ट्री
'टॉक्सिक' की जान हैं यश, हर सीन में लगे कमाल, आ गया फर्स्ट रिव्यू
अमेरिकी वीजा अपॉइंटमेंट पर रोक, ट्रंप प्रशासन का बड़ा फैसला
अमेरिकी वीजा अपॉइंटमेंट पर रोक, ट्रंप प्रशासन का बड़ा फैसला
'ओपी राजभर पागल हो गए हैं, दवाई की जरूरत' आरक्षण के मुद्दे पर भड़की कांग्रेस
'ओपी राजभर पागल हो गए हैं, दवाई की जरूरत' आरक्षण के मुद्दे पर भड़की कांग्रेस
क्या फ्रिज में रखने से खत्म होते हैं फलों के पोषक तत्व, कितने दिन स्टोर करना सही?
क्या फ्रिज में रखने से खत्म होते हैं फलों के पोषक तत्व, कितने दिन स्टोर करना सही?
TVS iQube MillionR स्पेशल एडिशन लॉन्च, कीमत 1.40 लाख, जानें क्या खास?
TVS iQube MillionR स्पेशल एडिशन लॉन्च, कीमत 1.40 लाख, जानें क्या खास?
Embed widget